पिछले
साल की तुलना में कुल बिक्री में 25% साल-दर-साल
ग्रोथ दर्ज की गई।
गुरुग्राम:
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने
नवंबर 2025 में कुल 5,91,136 यूनिट्स
की बिक्री दर्ज की। इसमें घरेलू बिक्री में 5,33,645 यूनिट्स
और एक्सपोर्ट में 57,491 यूनिट्स शामिल हैं।
HMSI ने नवंबर 2024 की
तुलना में 25% साल-दर-साल (YOY) ग्रोथ
दर्ज की।
FY26 (अप्रैल–नवंबर 2025) की
येर-टू-डेट (YTD) अवधि में, एचएमएसआई ने कुल 42,32,748 यूनिट्स
की बिक्री रिकॉर्ड की, जिसमें घरेलू बिक्री में 38,12,096 यूनिट्स और एक्सपोर्ट में 4,20,652 यूनिट्स शामिल हैं।
एचएमएसआई के नवंबर 2025 के मुख्य हाइलाइट्स:
रोड सेफ्टी: एचएमएसआई ने रोड सेफ्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जारी रखते हुए पूरे देश
में नागपुर, नासिक, खम्मम, द्वारका, बोकारो, हल्द्वानी, करनाल, बहादुरगढ़, बीकानेर, कूच बिहार, शाजापुर, थेनी और बेलगाम सहित कई
शहरों में जागरूकता अभियान आयोजित किए। इन अभियानों के जरिए इंटरएक्टिव लर्निंग के
माध्यम से जिम्मेदार रोड व्यवहार को प्रोत्साहित किया गया।
एचएमएसआई ने बच्चों का माह भी मनाया: एचएमएसआई ने अपने सभी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स,
10 ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क्स (TTPs) और 6 सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर्स (SDECs) में
किड्स कार्निवल आयोजित किया। “सेफ्टी एक्सप्लोरर्स: जर्नी थ्रू ट्रैफिक लैंड” थीम वाले इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के लिए रोड सेफ्टी
सीखने को मज़ेदार और इंटरएक्टिव बनाना था, साथ ही उन्हें छोटी
उम्र से ही सुरक्षित आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
इसके अलावा, एचएमएसआई ने कोयम्बटूर
और वाराणसी में रोड सेफ्टी कन्वेंशन आयोजित किया, जिसमें
प्रिंसिपल और शिक्षकों को बच्चों में छोटी उम्र से ही रोड सेफ्टी जागरूकता बढ़ाने
के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी: समावेशी स्किल डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, एचआईएफ ने बेंगलुरु में सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट के साथ साझेदारी में कौशल विकास