o
पांचवें
संस्करण के साथ हुई
‘टीवीएस रोनिन अगोंडा’ की शुरूआत, टीवीएस
अपाचे आरटीएक्स का 20वां एनिवर्सरी
एडिशन
o
दो
कस्टम मास्टरपीसेज़- टीवीएस केन्साई और टीवीएस अपाचे
आरआर 310 स्पीडलाईन बने आकर्षण केन्द्र-
जिन्हें स्मोक्ड गैरेज के सहयोग से
डिज़ाइन किया गया है
o
‘आर्ट
ऑफ प्रोटेक्शन’
की शुरूआत लिमिटेड-एडीशन हेलमेट सीरीज़ के रूप में
हुई, जिसे खासतौर पर
मोटोसॉल विज़िटर्स के लिए बनाया
गया है
गोवा : दोपहिया एवं
तिपहिया सेगमेन्ट में अग्रणी विश्वस्तरीय
ऑटोनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी अपने
प्रमुख मोटरसाइक्लिंग फेस्टिवल- टीवीएस मोटोसॉल के पांचवें संस्करण
का आयोजन कर रही है-
जिसमें दुनिया भर से 8000 से
अधिक राइडर राइडिंग के आनंद का
जश्न मनाने के लिए इकट्ठा
हुए हैं। इस शानदार
फेस्टिवल में नई मोटरसाइकलों,
कस्टम बिल्ड्स एवं शानदार अनुभवों
का प्रदर्शन किया गया है,
जो मोटरसाइक्लिंग की संस्कृति का
आनंद प्रदान करते हैं।
मोटोसॉल
के पांचवें संस्करण में दुनिया भर
से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं,
जो उद्योग जगत के सबसे
ज़्यादा इंतज़ार किए जाने वाले
आयोजनों में से एक
के रूप में इसकी
स्थिति को और मजबूत
बनाता है। इस साल
के मुख्य आकर्षण हैं- टीवीएस रोनिन
अगोंडा की शुरूआत, टीवीएस
अपाचे नेमप्लेट के दो दशकों
के उपलक्ष्य में टीवीएस अपाचे
आरटीएक्स का एनीवर्सरी एडीशन,
स्मोक्ड गैरेज के साथ बने
दो कस्टम मास्टरपीसेज़- टीवीएस रोनिन केन्साई और टीवीएस अपाचे
आरआर 310 स्पीडलाईन- फेस्टिवल में आने वाले
आगंतुकों के लिए एक्सक्लुज़िव
आर्ट ऑफ प्रोटेक्शन लिमिटेड-एडीशन हेलमेट सीरीज़।
मोटोसॉल
के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करते
हुए, सुदर्शन वेनु, चेयरमैन, टीवीएस मोटर कंपनी ने
कहा, ‘‘टीवीएस मोटोसॉल ऐसा फेस्टिवल है
जो व्यक्तित्व, कस्टम संस्कृति एवं युवा अभिव्यक्ति
का जश्न है, जो
मोटरसाइक्लिंग के लिए हमारे
साझा जुनून का जश्न मनाता
है। इस साल का
मोटोसॉल विशेष रूप से खास
है, क्योंकि इस साल टीवीएस
अपाचे के 20 साल भी पूरे
हो रहे हैं। हमें
गर्व है कि हम
टीवीएस अपाचे की शानदार यात्रा
का जश्न मना रहे
हैं, जिसके 90 से अधिक देशों
में 6.5 मिलियन से अधिक संतुष्ट
उपभोक्ता हैं। हमारी बढ़ती
ग्लोबल कम्युनिटीज़ एओजी एवं कल्ट-
दुनिया भर में टीवीएस
अपाचे और टीवीएस रोनिन
के राइडरों को एक साथ लाती हैं।
मैं पूरी ग्लोबल राइडिंग
कम्युनिटी और हमारे उपभोक्ताओं
से मिले ज़बरदस्त समर्थन
के लिए आभारी हूं
और उम्मीद करता हूं कि
मोटोसॉल 5.0 के दो दिन
यादगार होंगे।’’
दो दिवसीय फेस्टिवल के पहले दिन
टीवीएस मोटर कंपनी ने
टीवीएस रोनिन अगोंडा और दो कस्टम
मास्टरपीसेज़- टीवीएस रोनिन केन्साई और टीवीएस अपाचे
आरआर 310 स्पीडलाईन का
अनावरण किया। टीवीएस रोनिन अगोंडा की कीमत रु
1,30,990 (एक्स शोरूम, भारत) है।
कंपनी
ने टीवीएस अपाचे की रेसिंग की
धरोहर के 20 वर्षों के उपलक्ष्य में
टीवीएस अपाचे आरटीएक्स एनीवर्सरी एडीशन का भी प्रदर्शन
किया। साथ ही लिमिटेड
एडीशन हेलमेट सीरीज़ ‘आर्ट ऑफ प्रोटेक्शन’ को
भी पेश किया गया,
जिसे एक्सक्लुज़िव रूप से मोटोसॉल
कम्युनिटी के लिए तैयार
किया गया है।
टीवीएस
मोटोसॉल 5.0 के पहले दिन
की शुरूआत जोश से भरपूर
नज़ारों जैसे राइडशेयर और
एफएमएक्स शोकेस की फ्रीस्टाइल एरियल
मास्टरी के साथ हुई,
जिसने एक्शन से भरपूर फेस्टिवल
के लिए माहौल बना
दिया। राइडरों ने विभिन्न फोर्मेट्स
में अपने कौशल की
जांच की, जैसे जिमखाना
चैलेंज, डर्ट ट्रैक और
फ्लैट ट्रैक एरिना और एडवेंचर एरिना।
प्रतिभागी मोटो क्रॉस फिट
सेशन्स, बैलेंस बीम, बैरल पुश
चैलेंजेज़ और डायनामिक स्टंट
एरिना में कतार में
खड़े नज़र आए।
फेस्टिवल
के दूसरे दिन अन्य प्रदर्शनों
एवं घोषणाओं की
योजना भी बनाई गई
है।
पहले
दिन विमल सुंबली, हैड
बिज़नेस- प्रीमियम, टीवीएस मोटर कंपनी ने
कहा, ‘‘मोटोसॉल ऐसा मंच बनाती
है, जहां गहन अनुभवों,,
क्युरेटेड डिज़ाइन एवं इसकी कम्युनिटी
के माध्यम से मोटरसाइक्लिंग की
भावना जीवंत हो जाती है।
नए टीवीएस रोनिन अगोंडा, हमारे कस्टम क्रिएशन्स, स्पेशल टीवीएस अपाचे आरटीएक्स एनीवर्सरी एडीशन के साथ हम
दर्शा रहे हैं कि
कैसे टीवीएसएम के ब्राण्ड्स प्रयोजन
एवं रचनात्मकता के साथ विकसित
हो रहे हैं। यह
संस्करण मोटरसाइक्लिंग की अधिक प्रगतिशील
एवं अभिव्यक्तिपूर्ण संस्कृति का जश्न मनाता
है, यह देखकर अच्छा
लगता है कि हर
साल के साथ हमारे
राइडरों का जुनून बढ़
रहा है।’’
पेश
करते हैं टीवीएस रोनिन
अगोंडाः डिज़ाइन की नई अभिव्यक्ति
जिसने
टीवीएस रोनिन ब्राण्ड की कहानी को
आकार देने वाले कस्टम-कल्चर डिज़ाइन के मूल्यों से
प्रेरित होकर टीवीएसएम ने
पहली लिमिटेड एडीशन ‘रोनिन अगोंडा’ का लॉन्च किया
है, जिसका शांत एवं आश्वस्त
लुक गोवा के प्रतिष्ठित
अगोंडा बीच से प्रेरित
है। मोटरसाइकल व्हाईट-लैड कलर पैलेट
और रेट्रो फाईव-स्ट्राइप ग्राफिक्स
के साथ आती है,
जो आधुनिक रेट्रो डिज़ाइन के प्रति रोनिन
के बढ़ते रूझान को
दर्शाता है। अपनी अभिव्यक्तिपूर्ण
एवं न्यूनतम विज़ुअल पहचान के साथ अगोंडा
वेरिएन्ट - टीवीएस रोनिन के विकसित होते
डिज़ाइन के दृष्टिकोण को
दर्शाता है, जो व्यक्तित्व,
कारीगरी एवं राइडर उन्मुख
अभिव्यक्ति पर आधारित है।
टीवीएस
अपाचे आरटीएक्स एनीवर्सरी एडीशनः ब्राण्ड की विरासत के
20 साल का जश्न
एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कंपनी
ने टीवीएस अपाचे आरटीएक्स एनीवर्सरी एडीशन पेश किया है।
यह स्पेशल एडीशन एक्सक्लुज़िव ब्लैक और शैम्पेन गोल्ड
एनीवर्सरी लाइवरी है, इसमें लिमिटेड
एडीशन बैजिंग एवं 20 साल का यादगार
क्रेस्ट भी है, जो
परफोर्मेन्स उन्मुख इनोवेशन के दो दशकों
की अभिव्यक्ति करता है। 2005 में
अपनी शुरूआत के बाद से
टीवीएस अपाचे सीरीज़ ने ब्राण्ड के
खास टै्रक -टू-रोड दृष्टिकोण
को अपनाया है, जो टीवीएस
रेसिंग की रेस में
इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी
को दुनिया भर के राइडरों
तक पहुंचाती है। यह एनीवर्सरी
एडीशन रेस परफोर्मेन्स, सटीकता
एवं टीवीएस अपाचे राइडरों की बढ़ती कम्युनिटी
के लिए सम्मान है,
जो परफोर्मेन्स के लिए ब्राण्ड
के उत्साह को जारी रखे
हुए है।
कस्टम
मास्टरपीसेज़ः टीवीएस रोनिन केन्साई और टीवीएस अपाचे
आरआर 310 स्पीडलाईन
स्मोक्ड
गैरेज (इंडोनेशिया) के साथ साझेदारी
में निर्मित दो शानदार कस्टम
बिल्ड्स पहले दिन के
शो स्टॉपर रहे।
टीवीएस
रोनिन केन्साई-रोनिन केंसाई, मुसाशी, रयोमा और मिज़ुनो के
बाद समुराई से प्रेरित लाइनअप
में चौथी बाइक है,
जो डुअल पर्सनैलिटी से
युक्त है और कैफे
रेसर एवं मस्कुलर बॉबर
के बीच बदलती रहती
है। इसमें मस्कुलर ज्योमेट्री, फ्लोटिंग इंडस्ट्रियल सीट, सीधा एग्जॉस्ट,
पूरी तरह से एडजस्टेबल
एयर सस्पेंशन, एम्बिएंट लाइटिंग एक्सेंट है। तथा बेहतर
एजिलिटी और कंट्रोल के
लिए सीएनसी मशीन्ड ट्रिपल टी द्वारा समर्थित
परफॉर्मेंस उन्मुख व्हील सेटअप है।
टीवीएस
अपाचे आरआर 310 ‘स्पीडलाईन’ सतत एवं निर्बाध
स्पीड के दृष्टिकोण के
साथ इस दृष्टिकोण को
नया आयाम देती है।
अधिकतम कॉर्नरिंग एवं डाउनफोर्स से
युक्त इस बाईक में
स्लिक टायर, विशेष स्विंगआर्म, वज़न कम करने
और डायनामिक रिस्पॉन्स के लिए पूरी
तरह से फाइबर कम्पोजिट
बॉडीवर्क और बिना रुकावट
एयरफ्लो के लिए एक
परफॉर्मेंस एग्जॉस्ट भी है। अपने
रेट्रो से प्रेरित लुक
और रेसिंग इंजीनियरिंग के साथ, टीवीएस
अपाचे आरआर 310 ‘स्पीडलाइन’ ब्रांड की विरासत को
आधुनिक परफॉर्मेंस क्राफ्ट से जोड़ती है।
आर्ट
ऑफ प्रोटेक्शनः एक्सक्लुज़िव हेलमेट सीरीज़
अपने
डिज़ाइन फुटप्रिन्ट को मोटरसाइकलों के
दायरे से बढ़कर सशक्त
बनाते हुए टीवीएस मोटर
कंपनी लेकर आए हैं
‘आर्ट ऑफ प्रोटेक्शन’ लिमिटेड एडीशन हेलमेट सीरीज़ जिसे खासतौर पर
टीवीएस मोटोसॉल विज़िटर्स के लिए बनाया
गया है। इस कलेक्शन
में कलात्मक पहचान से युक्त फंक्शन
सुरक्षा शामिल है, इस रेंज
के हेलमेट टीवीएस रोनिन के डिज़ाइन दृष्टिकोण
की अभिव्यक्ति करते हैं। केवल
फेस्टिवल में उपलब्ध यह
सीरीज़ टीवीएस रोनिन को अभिव्यक्तिपूर्ण, डिज़ाइन
उन्मुख राइडर गियर में विस्तारित
करने की दिशा में
नया कदम है।
संस्कृति
में डूबा एक दिन,
सामुदायिक एवं रोमांच से
भरपूर हाई-ऑक्टेन अनुभव
टीवीएस
मोटोसॉल 5.0 के पहले दिन
कई इंटरैक्टिव ज़ोन थे, जैसे
मोटो आर्ट बूथ, ग्रैफ़िटी
वॉल, गेमिंग स्टेशन, लाइव मिक्सोलॉजी काउंटर
और टैटू स्पेस। फ्रीस्टाइल
रैप सेशन ने सांस्कृतिक
वातावरण को और मज़ेदार
बनाया, जबकि टीवीएस रेसिंग
अवतार और मोशन व्हीली
जैसे इंस्टॉलेशन ने पूरे आयोजन
स्थल में दिलचस्प पल
बनाए।
राइडरस्फ़ेयर
और एफएमएक्स शोकेस की फ्रीस्टाइल एरियल
मास्टरी ने फेस्टिवल के
माहौल को रोमांच से
भरपूर बना दिया। राइडर्स
ने कई फॉर्मेट में
अपने कौशल का परीक्षण
किया, जिसमें जिमखाना चैलेंज, डर्ट ट्रैक और
फ्लैट ट्रैक एरिना, और एडवेंचर एरिना
शामिल थे। उन्होंने मोटो
क्रॉस फिट सेशन, बैलेंस
बीम और बैरल पुश
चैलेंज में भी हिस्सा
लिया, साथ ही डायनामिक
स्टंट शोकेस भी किए जिन्होंने
दर्शकों को खूब लुभाया।
शाम
ढलने के साथ, फेस्टिवल
की एनर्जी और एंटरटेनमेंट बढ़ता
चला गया, बादशाह और
डीजे अकबर सामी के
ज़बरदस्त परफॉर्मेंस ने दर्शकों का
मन मोह लिया। उनके
सेट्स ने म्यूज़िक, डांस
और मोटरसाइकिलिंग कम्युनिटी की भावना के
संयोजन के साथ जश्न
को यादगार बना दिया। इस
तरह मोटोसॉल 5.0 के पहले दिन
का शानदार समापन हुआ।