मेनू

×

खोजें

महिंद्रा ऑटो ने अप्रैल 2026 में बेचीं 56,331 SUV; 8% की वृद्धि दर्ज

महिंद्रा ऑटो ने अप्रैल 2026 में बेचीं 56,331 SUV; 8% की वृद्धि दर्ज

मुंबई : भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव कंपनियों में से एक, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M Ltd.) ने आज घोषणा की कि अप्रैल 2026 के महीने में उसकी कुल वाहन बिक्री (निर्यात सहित) 94,627 रही, जो 14% की वृद्धि दर्शाती है।

यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में, महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 56,331 वाहन बेचे, जो 8% की वृद्धि है, और निर्यात सहित कुल 57,833 वाहन बेचे। वाणिज्यिक वाहनों (Commercial Vehicles) की घरेलू बिक्री 23,427 रही।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ, नलिनिकांत गोलागुंटा के अनुसार, "वर्ष 2027 की शुरुआत अप्रैल में सकारात्मक रही है। हमने 56,331 यूनिट की SUV बिक्री के साथ 8% की वृद्धि और कुल 94,627 यूनिट की वाहन बिक्री के साथ पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 14% की वृद्धि हासिल की है।"

ADVERTISEMENT