मेनू

×

खोजें

नए साल में संकल्प लें, वाहन को ताज़ा रखें और सफ़र का आनंद लें टीवीएस ने देशभर में सर्विस अभियान की शुरुआत की

नए साल में संकल्प लें, वाहन को ताज़ा रखें और सफ़र का आनंद लें टीवीएस ने देशभर में सर्विस अभियान की शुरुआत की

बेंगलुरु : टीवीएस मोटर कंपनी, जो दोपहिया और तिपहिया वाहन सेगमेंट की अग्रणी वैश्विक निर्माता कंपनी है, ने एक राष्ट्रीय स्तर के सर्विस अभियान की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को नए साल की शुरुआत वाहन की सेहत को प्राथमिकता देकर करने के लिए प्रोत्साहित करना है। ‘रिज़ॉल्व, रिफ्रेश और राइड’ थीम पर आधारित यह अभियान 20 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक पूरे भारत के अधिकृत टीवीएस मोटर कंपनी सर्विस सेंटर्स पर चलेगा।

यह अभियान नियमित सर्विस और वाहन की सही देखभाल के महत्व को रेखांकित करता है, जिससे सुरक्षा, बेहतर प्रदर्शन और आरामदायक राइड सुनिश्चित की जा सके। यह पहल टीवीएस मोटर कंपनी के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को भी दर्शाती है, जो केवल वाहन तक सीमित न रहकर बेहतर ओनरशिप अनुभव देने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

इस अभियान के दौरान टीवीएस मोटर के सर्विस सेंटर्स पर आने वाले ग्राहक अपने वाहन की संपूर्ण हेल्थ चेक-अप सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिसमे इंजन, ब्रेक, इलेक्ट्रिकल सिस्टम और सस्पेंशन की जांच शामिल है। इसके अलावा टीवीएस अपाचे और टीवीएस रोनिन रेंज के सभी वाहनों के लिए वाहन हेल्थ रिपोर्ट, एनुअल मेंटेनेंस प्लान, एक्सटेंडेड वारंटी, रोडसाइड असिस्टेंस, लेबर सर्विस, वैल्यू-ऐडेड सर्विसेज, असली टीवीएस मोटर पार्ट्स और इंजन ऑयल से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

यह पूरे भारत में चलने वाला कैंपेन सभी कस्टमर्स के लिए खुला है, ग्राहक टीवीएस मोटर कंपनी की वेबसाइट, क्यूआर कोड या टीवीएस कनेक्ट ऐप के माध्यम से सर्विस अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

 

ADVERTISEMENT