मेनू

×

खोजें

टीवीएस मोटर ने 'MillionR स्पेशल एडिशन' के साथ 10 लाख टीवीएस आईक्यूब परिवारों का मनाया जश्न

टीवीएस मोटर ने 'MillionR स्पेशल एडिशन' के साथ 10 लाख टीवीएस आईक्यूब परिवारों का मनाया जश्न

 

·         खास ऑरोरा ग्रीन डुअल टोन रंग और विशेष MillionR डिज़ाइन एलिमेंट्स पेश किए गए।

·         आगे की तरफ यूटिलिटी स्टोरेज कंपार्टमेंट और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट देकर रोजमर्रा की सुविधा को और बेहतर बनाया गया।

·         यह MillionR एडिशन टीवीएस आईक्यूब के 3.5 kWh वेरिएंट पर आधारित है, जो 145 किमी (IDC) की रेंज देता है।

 

बेंगलुरु: टीवीएस आईक्यूब के 10 लाख ग्राहकों की ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर, टीवीएस वेणु समूह की कंपनी और दुनिया भर में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की जानी-मानी निर्माता 'टीवीएस मोटर कंपनी' ने आज TVS iQube MillionR स्पेशल एडिशन लॉन्च किया। टीवीएस आईक्यूब के जरिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने वाले 10 लाख से अधिक ग्राहकों के भरोसे और विश्वास से प्रेरित, यह नया MillionR एडिशन इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाता है और साथ ही भारत के पसंदीदा 'फैमिली ईवी' (इलेक्ट्रिक वाहन) के रूप में टीवीएस आईक्यूब की जगह को और मजबूत करता है।

 

टीवीएस मोटर के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में TVS iQube ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन श्रेणी में कंपनी की लीडरशिप पोजीशन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसकी बदौलत TVS Motor इस वर्ष बाजार हिस्सेदारी के आधार पर नंबर-1 कंपनी के रूप में उभरी है।

 

लोकप्रिय TVS iQube 3.5 kWh वेरिएंट पर आधारित MillionR स्पेशल एडिशन की IDC रेंज 145 किलोमीटर है। इसमें नॉर्दर्न लाइट्स से प्रेरित खास Aurora Green Dual Tone रंग दिया गया है। इसके अलावा प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री और खास MillionR बैजिंग जैसे विशिष्ट डिजाइन एलिमेंट्स भी इसमें शामिल हैं। यह स्पेशल एडिशन रोजमर्रा की सुविधा को भी बेहतर बनाता है। इसमें नया फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कम्पार्टमेंट दिया गया है, जिससे कुल स्टोरेज क्षमता 32 लीटर से बढ़कर 35.5 लीटर हो गई है। इसके साथ इंटीग्रेटेड Type-C चार्जिंग पोर्ट और 118 से अधिक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर्स भी मिलते हैं।

 

TVS Motor के लंबे समय से प्रमुख स्कूटर ब्रांड TVS Jupiter से लेकर भारत के पसंदीदा फैमिली EV TVS iQube तक, कंपनी ने इन अनुभवों और ग्राहकों की जरूरतों को अलग-अलग पावरट्रेन वाली मोबिलिटी सॉल्यूशंस में लगातार शामिल किया है।

 

लॉन्च के अवसर पर TVS मोटर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैड कम्यूटर व ईवी बिजनेस और हैड कॉरपोरेट ब्रांड व मीडिया, अनिरुद्ध हलधर ने कहा, "भारत में स्कूटर के चलन को बढ़ावा देने में TVS मोटर ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले कुछ वर्षों में, हमारा ध्यान हमेशा ऐसे मोबिलिटी समाधान तैयार करने पर रहा है जो भारतीय परिवारों को आगे बढ़ाएंचाहे पावरट्रेन कोई भी हो। हमारी यह प्रतिबद्धता उपयोगिता, भरोसे और बेहतरीन क्वालिटी पर टिकी है। TVS Jupiter का 90 लाख का आंकड़ा और TVS iQube की  10 लाख की उपलब्धि इस सफर के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं, जो भारतीय परिवारों की बदलती ज़रूरतों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के हमारे संकल्प को दोहराते हैं। साल 2016 में, TVS Jupiter ने 10 लाख ग्राहकों तक पहुंचने पर MillionR एडिशन पेश किया था। आज, जैसे ही TVS iQube के 10 लाख ग्राहक पूरे हुए हैं, यह भी अपने MillionR एडिशन के साथ इस विरासत का हिस्सा बन गया है। मैं उन सभी ग्राहकों का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने TVS iQube पर अपना भरोसा जताया। उनका यह विश्वास भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की प्रगति को दर्शाता है और हमें परिवारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।"

 

TVS iQube MillionR एडिशन 10 लाख ग्राहकों की इस उपलब्धि को भारत के पसंदीदा फैमिली ईवी के रूप में और खास बनाता है, जिसमें अनोखा डिज़ाइन, तकनीक और रोज़मर्रा की सुविधा का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है।

 

कीमत और उपलब्धता:

·                     TVS iQube MillionR स्पेशल एडिशन: ₹1,40,138 (प्रभावी एक्स-शोरूम, कर्नाटक)

·                     TVS iQube रेंज की शुरुआती कीमत: ₹1,11,310 (प्रभावी एक्स-शोरूम, कर्नाटक)

·                     BaaS की कीमत ₹59,999 से शुरू

ADVERTISEMENT