अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 1.84 लाख यूनिट्स की उच्चतम बिक्री दर्ज की
टू-व्हीलर ईवी में 0.61 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री
जुलाई 2026 में थ्री-व्हीलर्स की उच्चतम बिक्री 0.27 लाख यूनिट्स रही
बेंगलुरु : टीवीएस वेन्यू (TVS VENU) के हिस्से टीवीएस मोटर कंपनी ने जुलाई 2025 में 456,350 यूनिट्स के मुकाबले जुलाई 2026 में 629,675 यूनिट्स की बिक्री के साथ 38% की मासिक बिक्री वृद्धि दर्ज की है।
टू-व्हीलर
कुल टू-व्हीलर की बिक्री में 38% की वृद्धि दर्ज की गई, जो जुलाई 2025 में 438,790 यूनिट्स के मुकाबले जुलाई 2026 में बढ़कर 603,138 यूनिट्स हो गई। घरेलू टू-व्हीलर बिक्री में 42% की वृद्धि देखी गई, जो जुलाई 2025 में 308,720 यूनिट्स की तुलना में जुलाई 2026 में 437,394 यूनिट्स रही।
इलेक्ट्रिक व्हीकल
टू-व्हीलर ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) वर्ग ने 158% की घातांकीय (exponential) वृद्धि दर्ज की, जिसकी बिक्री जुलाई 2025 में 23,605 यूनिट्स के मुकाबले जुलाई 2026 में 60,934 यूनिट्स पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय कारोबार
कुल अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 29% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसकी बिक्री जुलाई 2025 में 142,629 यूनिट्स के मुकाबले जुलाई 2026 में 184,264 यूनिट्स रही। अंतरराष्ट्रीय टू-व्हीलर बिक्री में 27% की वृद्धि दर्ज की गई, जो जुलाई 2025 में 130,070 यूनिट्स के मुकाबले जुलाई 2026 में 165,744 यूनिट्स हो गई।
थ्री-व्हीलर
थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने 51% की वृद्धि दर्ज की, जिसमें जुलाई 2025 के 17,560 यूनिट्स के मुकाबले जुलाई 2026 में 26,537 यूनिट्स की बिक्री हुई।