मेनू

×

खोजें

टीवीएस मोटर ने रेडर सुपर स्क्वाड एडिशन में जोड़ा मार्वल के डॉक्टर डूम से प्रेरित नया वैरिएंट

 टीवीएस मोटर ने रेडर सुपर स्क्वाड एडिशन में जोड़ा मार्वल के डॉक्टर डूम से प्रेरित नया वैरिएंट

·         नए शानदार 'स्पेक्ट्रल ग्रीन' रंग की पेशकश, जिसमें अनोखा मल्टी-टोन फिनिश है

·         कनेक्टेड रिवर्स एलसीडी क्लस्टर और आईजीओ असिस्ट टेक्नोलॉजी से लैस

बेंगलुरु : टीवीएस वेणु की अंग और दोपहिया तथा तिपहिया वाहन बनाने वाली वैश्विक स्तर की प्रमुख कंपनी, टीवीएस मोटर कंपनी ने आज टीवीएस रेडर सुपर स्क्वाड एडिशन का विस्तार करते हुए डॉक्टर डूम से प्रेरित नया वैरिएंट पेश किया है।

मार्वल की प्रतिष्ठित पोस्ट-क्रेडिट परंपरा ने पिछले एक दशक से भी अधिक समय तक प्रशंसकों को एंड-क्रेडिट खत्म होने के बाद भी अपनी सीटों पर उत्सुकता से बैठे रहने पर मज़बूर किया है और इसी से प्रेरित होकर टीवीएस रेडर ने उस रोमांच को सिनेमाघरों में नए तरीके से जीवंत कर दिया। भारत के चुनिंदा सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' के पोस्ट-क्रेडिट सीन के तुरंत बाद, ब्रांड ने डॉक्टर डूम से प्रेरित अपने नए वैरिएंट का अनावरण किया। इस अप्रत्याशित खुलासे ने फिल्म के दर्शकों को न सिर्फ चौंका दिया, बल्कि उन्हें रील (फिल्म) और रियल (वास्तविकता) के शानदार मेल के रोमांच का भी अहसास कराया।

डॉक्टर डूम के दमदार अंदाज़ से प्रेरित, ताज़ातरीन सुपर स्क्वाड एडिशन में एक शानदार नया 'स्पेक्ट्रल ग्रीन' रंग पेश किया गया है, जिसमें अनोखा मल्टी-टोन फिनिश है जो हरे से भूरे रंग में बदलता है। इस किरदार के दमदार व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया यह नया एडिशन उन युवा राइडरों के बीच टीवीएस रेडर की विशिष्ट पहचान को और मज़बूती प्रदान करता है जो ऐसी मोटरसाइकिल चाहते हैं, जिसमें शानदार स्टाइल के साथ-साथ रोज़ाना इस्तेमाल के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस भी हो।

टीवीएस रेडर सुपर स्क्वाड एडिशन वही प्रदर्शन और टेक्नोलॉजी प्रदान करती है जिसने इसे 125 सीसी सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में से एक बनाया है। इसमें रिफाइंड थ्री-वॉल्व इंजन है और यह कनेक्टेड रिवर्स एलसीडी क्लस्टर के साथ आती है, जिसमें 85 से अधिक कनेक्टेड फीचर हैं। साथ ही, बेहतर एक्सलरेशन और आसानी से चलाने के अनुभव के लिए इसमें आईजीओ असिस्ट टेक्नोलॉजी भी प्रदान की गई है। चौड़े टायर की वजह से चलाने के दौरान अधिक भरोसा होता है, जबकि टॉप वैरिएंट में सिंगल-चैनल एबीएस के साथ ड्यूअल डिस्क ब्रेक हैं, जिनसे यह अपनी श्रेणी में सबसे सुरक्षित मोटरसाइकिलों में से एक बन जाता है।

टीवीएस रेडर ने 2023 में आयरन मैन और ब्लैक पैंथर से प्रेरित डिज़ाइन वाले सुपर स्क्वाड एडिशन पेश कर भारत की पहली मार्वल -थीम वाली मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। यह गठजोड़ 2025 में डेडपूल और वूल्वरीन थीम वाले एडिशन के साथ और आगे बढ़ा, जिससे राइडरों को अनोखे मोटरसाइकिल डिज़ाइनों के ज़रिए मशहूर मार्वल सुपरहीरो से खुद को जोड़कर देखने का अवसर मिला। डॉक्टर डूम से प्रेरित नया एडिशन इस सफल गठजोड़ का अगला अध्याय है, जो राइडरों की नई पीढ़ी के लिए बोल्ड डिज़ाइन, उन्नत टेक्नोलॉजी और शानदार ब्रांड अनुभव पेश करता है।

नया टीवीएस रेडर सुपर स्क्वाड एडिशन, बिल्कुल नए 'स्पेक्ट्रल ग्रीन' रंग में जल्द ही टीवीएस मोटर कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर ₹95,320 (एक्स-शोरूम दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।

ADVERTISEMENT