मेनू

×

खोजें

टीवीएस रेसिंग, पेट्रोनस टीवीएस इंडिया ओएमसी 2026 के साथ भारत में रेसर्स की अगली पीढ़ी का निर्माण जारी रखे हुए है

टीवीएस रेसिंग, पेट्रोनस टीवीएस इंडिया ओएमसी 2026 के साथ भारत में रेसर्स की अगली पीढ़ी का निर्माण जारी रखे हुए है

बैंगलुरू : भारत में दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों की अग्रणी विश्वस्तरीय निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज पेट्रोनस टीवीएस इंडिया वन मेक चैम्पियनशिप (ओएमसी) 2026 ट्रेनिंग एंड सलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा की है, जो भारत में रेसिंग की प्रतिभा को बढ़ावा देने में टीवीएस रेसिंग की भूमिका को दर्शाती है। देश भर में सलेक्शन के ट्रायल 17 जनवरी से 7 फरवरी 2026 के बीच बैंगलुरू, पुणे, दिल्ली एवं कोलकाता में किए  जाएंगे, जिसके बाद फाइनल सलेक्शन मद्रास इंटरनेशनल सर्किट (एमआईसी) चेन्नई में होगा।

2026 सीज़न, रेसिंग में टीवीएस अपाचे के 20 सालों के परफोर्मेन्स को आगे बढ़ाते हुए, टीवीएस रेसिंग के ‘टै्रक टू रोड़’ दृष्टिकोण पर आधारित है। जो ट्रैक पर साबित होता हे, वह न सिर्फ मोटरसाइकलों को आकार देता है बल्कि राइडरों के प्रशिक्षण को भी निर्धारित करता है। यह टै्रक पर लर्निंग, रेस में अनुशासन एवं सुरक्षा मानकों के साथ कोई समझौता किए बिना पेशेवर मोटरस्पोर्ट्स को नई गति प्रदान करता है।

नए सीज़न पर बात करते हुए विमल सुंबली, हैड बिज़नेस- प्रीमियम, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, ‘‘टीवीएस रेसिंग के लिए वन मेक चैम्पियनशिप सिर्फ रेस के आयोजन तक ही नहीं, बल्कि हमेशा से रेसर्स के निर्माण के बारे में रही है। यह मंच प्रतिभाशाली रेसर्स को पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित करता है, उन्हें टै्रक पर लर्निंग, रेसिंग के पेशेवर मानकों के साथ तैयार करता है, तथा सुरक्षा की मजबूत संस्कृति का निर्माण करता है। टीवीएस अपाचे रेसिंग-उन्मुख परफोर्मेन्स इंजीनियरिंग में 20 साल पूरे कर रही है, ऐसे में 2026 पेट्रोनस टीवीएस इंडिया वन मेक चैम्पियनशिप हमारे रेसिंग के डीएनए को आगे बढ़ाते हुए रेसिंग को सुलभ, अनुशासित एवं महत्वाकांक्षी बनाने के लिए तत्पर है। हम रेसर्स की अगली पीढ़ी क लिए भारत के मोटरस्पोर्ट्स सिस्टम को सशक्त बनाने के प्रयास जारी रखे हुए हैं।’

पेट्रोनस टीवीएस इंडिय ओएमसी प्रशिक्षण के लिए टै्रक एवं सुरक्षा उनमुख दृष्टिकोण को अपनाती है। राइडरों को रेस के लिए निर्धारित टीवीएस अपाचे मोटरसाइकलों पर प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलता है, जो टीवीएस रेसिंग में मोटरस्पोर्ट के चार दशकों के अनुभव के साथ टीवीएस रेसिंग की विरासत को आगे बढ़ाती है। राइडरों के प्रशिक्षण में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है, सभी श्रेणियों में प्रशिक्षण के दौरान उच्च मानकों के रेसिंग गियर जैसे अल्पाईनस्टार्स एयरबैग जैकेट, एफआईएम-सर्टिफाईड हेलमेट और एफआईएम-स्पेक रेसिंग सूट उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ रेस के लिए निर्धारित मोटरसाइकलें पर्सलाइज़्ड ट्यूनिंग से युक्त होती हैं, ताकि राइडर की सुरक्षा के साथ उत्कृष्ट परफोर्मेन्स को सुनिश्चित किया जा सके।

 

पिछले 43 सालों में टीवीएस रेसिंग ने लगातार रेसर्स के निर्माण पर फोकस किया है। 1994 में टीवीएस इंडिया वन मेक चैम्पिनयनशिप के लॉन्च के बाद से 3000 से अधिक राइडरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, तथा विभिन्न श्रेणियों में रेस के लिए तैयार किया गया है। इस तरह टीवीएस रेसिंग ने भारत में आधुनिक मोटरस्पोर्ट सिस्टम के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

टीवीएस वन मेक चैम्पियनशिप- कैटेगरी पर एक नज़र

पेट्रोनस टीवीएस इंडिया वन मेक चैम्पियनशिप में कई कैटेगरीज़ शामिल हैं, इनमें से हर कैटेगरी को राइडरों की रेसिंग की यात्रा के विभिन्न चरणों के अनुसार तैयार करने के लिए डिज़ाइन किया गया हैः

 

टीवीएस रूकी ओएमसी- 2022 के बाद सेः यह युवा एवं महत्वाकांक्षा राइडरों के लिए प्रविष्टि स्तर का प्लेटफॉर्म है, टीवीएस रूकी ओएमसी रेस-स्पेक टीवीएस अपाचे आरटीआर200 मोटरसाइकलों पर प्रतिस्पर्धी अनुभव प्रदान करता है। इसके लॉन्च के बाद से 100 से अधिक राइडरों को  इस कैटेगरी के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा चुका है।

टीवीएस अपाचे आरआर 310 ओएमसी- 2018 के बाद सेः यह अनुभवी रेसर्स के लिए आधुनिक कैटेगरी है, जिसमें उच्च परफोर्मेन्स वाली टीवीएस अपाचे आरआर 310 मोटरसाइकल का उपयोग किया जाता है। अब तक 300 से अधिक रेसर इस कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा कर चुके हैं, जिनमें से कई रेसर नेशनल एवं इंटरनेशनल चैम्पियनशिप्स तक पहुंचे हैं।

टीवीएस यंग मीडिया रेसर प्रोग्राम- वायएमआरपी- 2017 के बाद सेः 2017 में लॉन्च किया गया वायएमआरपी युवा ऑटोमोटिव एवं मोटरस्पोर्ट पत्रकारों, इन्फ्लुएंसर्स को रेसिंग का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करता है। 2026 सीज़न के लिए प्रतिभागी टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 रेस मोटरसाइकलों पर प्रतियोगिता करेंगे।

टीवीएस वुमेन्स ओएमसी- 2016 के बाद सेः महिलाओं के लिए भारत का पहला एक्सक्लुज़िव रेसिंग प्लेटफॉर्म, टीवीएस वुमेन्स ओएमसी अब तक 500 से अधिक महिला राइडरों को प्रशिक्षित कर चुका है। यह प्लेटफॉर्म राइडरों को रेस-प्रेप्ड टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 मोटरसाइकलों पर पेशेवर कोचिंग एवं रेसिंग का अनुभव प्रदान करता है।

 

6.5 मिलियन से अधिक राइडरों की ग्लोबल कम्युनिटी के साथ टीवीएस अपाचे रेसिंग के जुनून को रोज़मर्रा की राइडिंग में बदल रही है। टीवीएस अपाचे आरटीआर एवं टीवीएस अपाचे आरआर प्लेटफॉर्म्स के अग्रेसिव डिज़ाइन, रेस-उन्मुख टेक्नोलॉजी एवं उच्च परफोर्मेन्स की इंजनियरिंग के साथ ब्राण्ड भारत के मोटरस्पोर्ट सिस्टम के निर्माण में टीवीएस रेसिंग की विरासत की पुष्टि करता है।

 

 

ADVERTISEMENT