· पेटीएम के
जरिए योग्य फ्लाइट टिकट बुक करने पर साल में 12 बार
तक परिवार के लिए मुफ्त एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा, जिसमें
क्यूआर कोड के जरिए लाउंज में प्रवेश किया जा सकता
है।
· यह कार्ड
लाइफटाइम फ्री है। योग्य पेटीएम यूपीआई भुगतान पर 2% तक
रिवॉर्ड्स और पेटीएम ट्रेवल
बुकिंग
व पेटीएम गोल्ड की खरीदारी पर 5% तक
रिवॉर्ड्स मिलते हैं।
मुंबई: भारत के
सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस
बैंक, जिसे
एक दशक से अधिक समय में यूनिवर्सल बैंक बनने के
लिए इन-प्रिंसिपल मंजूरी
पाने वाला पहला बैंक होने का गौरव प्राप्त है, ने
आज पेटीएम के साथ मिलकर पेटीएम एयू एसएफबी क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया गया है, जो
भारत का पहला रुपे क्रेडिट कार्ड है जिसमें परिवार
के लिए भी लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलती है। मोबाइल
के जरिए लेन-देन को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए तैयार यह लाइफटाइम-फ्री
कार्ड, रोजमर्रा के योग्य पेटीएम यूपीआई भुगतान पर रिवॉर्ड्स के साथ परिवार के लिए खास ट्रैवल
बेनिफिट भी देता है।
बिना किसी जॉइनिंग या सालाना फीस के, पेटीएम एयू एसएफबी क्रेडिट कार्ड योग्य पेटीएम यूपीआई भुगतान पर 2% तक
रिवॉर्ड्स देता है, जिसमें
किराने के सामान और कैब राइड्स जैसे रोजमर्रा के खर्च शामिल हैं। इसके अलावा, पेटीएम ट्रेवल बुकिंग और पेटीएम गोल्ड की खरीदारी
पर 5% रिवॉर्ड्स मिलते
हैं। ग्राहक अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल ₹1 प्रति
पॉइंट की दर से पेटीएम गोल्ड, वाउचर्स, बिल
भुगतान और अन्य बेनिफिट्स के लिए कर सकते हैं।
इस कार्ड की एक खास सुविधा परिवार
के लिए एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस है, जो
पेटीएम के जरिए बुक की गई योग्य राउंड-ट्रिप
फ्लाइट्स पर मिलती है। परिवार के अधिकतम
चार सदस्य एक साथ लाउंज की सुविधा ले सकते हैं और साल में 12 बार
तक मुफ्त लाउंज विजिट्स का लाभ उठा सकते
हैं। क्यूआर कोड के जरिए लाउंज में प्रवेश किया जा सकता
है, इसलिए फिजिकल कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं
होती।
पेटीएम AU SFB Credit Card के लिए कैसे अप्लाई करें
1.
पेटीएम ऐप खोलें
और Credit Card सर्च करें।
2.
Get Credit Card पर टैप
करें।
3.
पेटीएम AU SFB
Credit Card चुनें।
4.
Apply Now पर टैप
करें और मांगी गई जानकारी भरें।
5.
KYC और
वेरिफिकेशन पूरा करें।
6.
अपना आवेदन सबमिट करें और पेटीएम ऐप पर उसका स्टेटस चेक करें।
पेटीएम एयू एसएफबी क्रेडिट
कार्ड- डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में बैंक की मौजूदगी को और मजबूत करने के साथ
ऐसे ग्राहकों तक उसकी पहुंच बढ़ाता है, जो अपने रोजमर्रा के
लेन-देन के लिए यूपीआई और मोबाइल प्लेटफॉर्म का तेजी से
इस्तेमाल कर रहे हैं।