मेनू

×

खोजें

एक्सिस बैंक ने अड्डा एजुकेशन के साथ की साझेदारी, वाणिज्यिक बैंकिंग से जुड़े रिलेशनशिप मैनेजरों के लिए विशेष प्रशिक्षण व तैनाती कार्यक्रम होगा शुरू

 एक्सिस बैंक ने अड्डा एजुकेशन के साथ की साझेदारी, वाणिज्यिक बैंकिंग से जुड़े रिलेशनशिप मैनेजरों के लिए विशेष प्रशिक्षण व तैनाती कार्यक्रम होगा शुरू

मुंबई : भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने अड्डा एजुकेशन के साथ मिलकर अपने वाणिज्यिक बैंकिंग समूह (सीबीजी) के लिए रिलेशनशिप मैनेजरों (आरएम) का विशिष्ट कैडर तैयार करने के लिए नियुक्ति- प्रशिक्षण- तैनाती (हायर-ट्रेन-डिप्लॉय -एचटीडी) कार्यक्रम लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य है, बैंक की तेज़ी से बढ़ती लघु एवं मध्यम उपक्रम (एसएमई) फ्रेंचाइज़ी को मज़बूत करना, जो इसके रणनीतिक प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक है।

यह कार्यक्रम पारंपरिक उद्योग मॉडल से अलग तरीके से कौशल प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जो आरएम को एसएमई ग्राहकों की छोटी-छोटी ज़रूरतों के हिसाब से भूमिका विशेष के लिए आवश्यक क्षमता से लैस करता है। यह ऐसे समय में लॉन्च किया गया है जब केंद्रीय बजट 2026 में कौशल और सेवा क्षेत्र में रोज़गार पर ज़ोर दिया गया है। एचटीडी मॉडल यह सुनिश्चित करता है कि नए आरएम पहले दिन से ही तैनाती के लिए तैयार और असरदार हों, और व्यवस्थित, व्यावहारिक प्रशिक्षण के ज़रिए नियुक्ति और वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयारी के बीच के अंतर को कम किया जाए।


एचटीडी कार्यक्रम की विशेषताएं:

• वाणिज्यिक बैंकिंग आरएम की ज़रूरतों के हिसाब से सह-निर्मित, भूमिका आधारित पाठ्यक्रम

• वास्तविक जीवन की चुनौतियों से जुड़ी और ग्राहक संपर्क के ज़रिए व्यावहारिक शिक्षा

• उत्पाद, प्रक्रिया और नियामकीय तत्वों के बारे में व्यवस्थित जानकारी

• एक्सिस बैंक की सीबीजी भूमिका के अनुरूप तुरंत तैनाती योग्य प्रशिक्षण


राजकमल वेम्पति, ग्रुप एग्जीक्यूटिव & ह्यूमन रिसोर्स हेड, एक्सिस बैंक ने इस पहल पर अपनी टिप्पणी में कहा, “सेवा क्षेत्र भारत की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, ऐसे में रोज़गार के लिए तैयार और भविष्य की ज़रूरतों को पूरा करने वाले कर्मचारियों की ज़रूरत है, खास तौर पर एसएमई जैसे उच्च प्राथमिकता वाले खंड में। हायर-ट्रेन-डिप्लॉय कार्यक्रम, हमें अपने वाणिज्यिक बैंकिंग कारोबार की बदलती ज़रूरतों के हिसाब से उच्च गुणवत्ता वाली, तुरंत तैनाती योग्य टैलेंट पाइपलाइन को बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही हमारे कर्मचारियों को भी तरक्की करने में मदद करता है।”

बिमलजीत भसीन, सीईओ, स्किलिंग एंड हायर एजुकेशन, अड्डा एजुकेशन ने कहा, “सीबीजी रिलेशनशिप मैनेजर प्रोग्राम के लॉन्च से स्पष्ट है कि एक्सिस बैंक जटिलताओं से भरी ग्राहक संपर्क वाली भूमिका के लिए उच्च गुणवत्ता वाली टैलेंट पाइपलाइन बनाने के लिए करियर247 पर भरोसा करता है। यह गठजोड़ बैंकिंग में हमारी भागीदारी का स्वाभाविक विस्तार है, जो ऐसे रिलेशनशिप मैनेजर तैयार करने पर ध्यान देता है जो व्यावसायिक दुनिया चुनौतियों के लिए तैयार हों और बैंक की ग्राहक केंद्रित वृद्धि की रणनीति के अनुरूप हों।”

एक्सिस बैंक इस पहल के साथ, एसएमई बैंकिंग खंड में अलग आरएम क्षमता विकसित कर और व्यवसाय वृद्धि तथा राष्ट्रीय कौशल कार्यक्रम दोनों का समर्थन करने वाले भविष्य के लिए तैयार कौशल परितंत्र का विस्तार कर प्रतिभा के लिहाज़ से लाभ की स्थिति को आगे बढ़ा रहा है।

ADVERTISEMENT