मेनू

×

खोजें

एक्सिस बैंक ने अपने सालाना आर्ट, क्राफ्ट और लिटरेचर कॉम्पिटिशन 'SPLASH 2025' के आयोजन के लिए देशभर के 995 से अधिक स्कूलों को जोड़ा

एक्सिस बैंक ने अपने सालाना आर्ट, क्राफ्ट और लिटरेचर कॉम्पिटिशन 'SPLASH 2025' के आयोजन के लिए देशभर के 995 से अधिक स्कूलों को जोड़ा

पश्चिम क्षेत्र : देश में निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने अपनी वार्षिक कला, क्राफ्ट और साहित्य प्रतियोगिता SPLASH 2025 का सफल आयोजन किया। यह इस प्रतियोगिता का 13वां संस्करण था, जिसमें देशभर के 995 से अधिक स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। एक्सिस बैंक की ब्रांड सोच दिल से ओपन से प्रेरित इस वर्ष की प्रतियोगिता का विषय ‘Dreams’ रखा गया। इस विषय के तहत 2.66 लाख से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पना रचनात्मकता को अभिव्यक्त किया।

पश्चिमी क्षेत्र में यह प्रतियोगिता मुंबई, ठाणे, पुणे, भोपाल, सागर और जबलपुर सहित 224 स्कूलों में आयोजित की गई। इसमें 45,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए दो उप-विषय रखे गए थे
• 7
से 10 वर्ष आयु वर्ग के लिए: मेरे सपनों की जिंदगी का एक दिन (‘A Day in My Dream Life’ )
• 11
से 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए: जैसा भविष्य मैं सपनों में देखता/देखती हूं (‘The Future as I Dream It’ )

इसी विषय के अनुरूप एक्सिस बैंक ने ‘AI Dream Generator’ भी लॉन्च किया। यह एक इंटरैक्टिव डिजिटल टूल है, जो बच्चों को उनके सपनों को साकार रूप देने में मदद करता है। उड़ने वाली कारों, बात करते जानवरों से लेकर चांद पर शहर बसाने तकबच्चे अपने सपनों को इसमें दर्ज कर सकते हैं और अपनी पसंद का माध्यम (कला, क्राफ्ट या साहित्य) चुनकर अपनी कल्पना को जीवंत देख सकते हैं।

इस प्रतियोगिता में 6 राष्ट्रीय विजेता और 6 राष्ट्रीय उपविजेता चुने जाएंगे। विजेताओं को 1 लाख रुपये और उपविजेताओं को 50,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही, उन्हें दुबई के तश्कील में आयोजित एक विशेष आर्ट और क्राफ्ट वर्कशॉप में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। विजेताओं की कलाकृतियों को बेंगलुरु स्थित म्यूज़ियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी (MAP) में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा, शीर्ष 400 प्रतिभागियों को Ixigo और American Tourister जैसे साझेदार ब्रांड्स की ओर से आकर्षक उपहार और वाउचर भी दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENT