(ओपन-एंडेड फंड ऑफ़ फंड्स योजना, जो पैसिव डेट ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड योजनाओं और आर्बिट्राज फंडों में निवेश करती है)
एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्राज पैसिव फंड ऑफ़ फंड की प्रमुख विशेषताएं
- बेंचमार्क: 65% निफ़्टी शॉर्ट ड्यूरेशन डेट इंडेक्स + 35% निफ़्टी 50 आर्बिट्राज टीआरआई
- एनएफओ अवधि: 28 अक्टूबर 2025 से 11 नवंबर 2025 तक
- फंड मैनेजर: देवांग शाह, आदित्य पगारिया, हार्दिक सतारा, कार्तिक कुमार
- परिसंपत्ति आवंटन: म्यूच्युअल फंड स्कीम के यूनिट्स: 95-100%, जिनमें से:
o पैसिव डेट ओरिएंटेड म्यूच्युअल फंड स्कीम के यूनिट: 50-65%
o आर्बिट्राज फंड के यूनिट: 35-50%
o मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट: 0-5%
- न्यूनतम आवेदन राशि ₹100 है, और उससे ज़्यादा निवेश करना हो तो आप ₹1 के गुणकों में निवेश कर सकते हैं।
एग्जिट लोड - कुछ नहीं।
मुंबई : भारत की एक प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनी, एक्सिस म्यूच्युअल फंड ने नया एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्राज पैसिव एफओएफ शुरू करने की घोषणा आज की। यह एक अभिनव ओपन एंडेड योजना है। इस योजना का उद्देश्य निवेशकों को ऐसा निवेश विकल्प देना है, जो सुरक्षित हो, जहां रिटर्न का अनुमान लगाया जा सके और कर का बोझ भी कम हो। नया फंड ऑफर (एनएफओ) 28 अक्टूबर 2025 को सबस्क्रिप्शन के लिए खुलेगा और 11 नवंबर 2025 तक रहेगा। इस फंड का प्रबंधन करेंगे - देवांग शाह (फिक्स्ड इनकम के प्रमुख), आदित्य पगारिया (सीनियर फंड मैनेजर), हार्दिक सतारा (सीनियर फंड मैनेजर) और कार्तिक कुमार (फंड मैनेजर)।
नयी निवेश योजना उन निवेशकों के लिए तैयार की गई है जो कम जोखिम उठाते हुए (कंज़र्वेटिव रिस्क प्रोफाइल) अपने कर काटने के बाद के मुनाफे को बेहतर करना चाहते हैं। यह फंड निष्क्रिय डेट-आधारित म्यूचुअल फंड योजनाओं और आर्बिट्राज फंडों में रणनीतिक रूप से निवेश को मिलाकर एक हाइब्रिड निवेश ढांचा बनाता है, जिसका लक्ष्य मध्यम अवधि (कुछ वर्षों) में नियमित रिटर्न प्रदान करना है।
श्री बी गोपकुमार, एक्सिस एएमसी के एमडी और सीईओ ने कहा, "एक्सिस म्यूचुअल फंड में, हमारा ध्यान हमेशा से ऐसे नए और निवेशक-केंद्रित समाधान देने पर रहा है जो अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ समझने में भी आसान हों। एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्राज पैसिव एफओएफ इसी सोच का प्रमाण है। यह फंड स्थिरता, पारदर्शिता और कर दक्षता का एक अनूठा मिश्रण प्रदान करता है। आज के बाज़ार में, जहां भविष्य का अनुमान करना और कर के बाद के रिटर्न बहुत मायने रखते हैं, यह फंड निवेशकों को निश्चित आय देने वाले निवेश के लिए एक ज़्यादा स्मार्ट तरीका देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।"
एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्राज पैसिव एफओएफ की प्रमुख विशेषताएं -
यह योजना अपने पोर्टफोलियो का लगभग 50-65% निष्क्रिय डेट-उन्मुख म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करेगी, जिनका लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाले यानी सुरक्षित निवेश साधन हैं। अंतर्निहित योजनाएँ रोल-डाउन रणनीति का पालन करेंगी, जिससे निवेशक ब्याज दर के जोखिम को कम करते हुए उपार्जित आय से लाभ उठा पाएंगे। पोर्टफोलियो का शेष 35-50% हिस्सा आर्बिट्राज फंडों में निवेश किया जाता है, जिसमें पूरी तरह से हेज्ड यानी कवर की हुई इक्विटी पोजीशन शामिल होती हैं। यह हिस्सा न्यूनतम अस्थिरता के साथ रिटर्न उत्पन्न करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, क्योंकि यह बाज़ार की दिशा पर निर्भर नहीं करता। इन दोनों घटकों के मिश्रण से यह सुनिश्चित होता है कि फंड डेट इंस्ट्रूमेंट्स जैसा स्थिर रिटर्न प्रदान करे, लेकिन इसमें टैक्स का लाभ अधिक हो।
यह फंड अपने प्रदर्शन को मापने के लिए दो सूचकांकों का उपयोग करता है, जिसमें 65% निफ्टी शॉर्ट ड्यूरेशन डेट इंडेक्स और 35% निफ्टी 50 आर्बिट्राज टीआरआई शामिल है, जो इसके दोहरे निवेश को दर्शाता है। इस फंड में आपको हाई लिक्विडिटी मिलती है, जिसमें टी+2 रिडेम्पशन पेआउट और कोई एक्ज़िट लोड नहीं होता है, यह निवेशकों को तेज़ी से और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पैसा निकालने की सुविधा देता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अंतर्निहित योजनाओं को पुनर्संतुलित (रीबैलेंस) करने पर निवेशक को कोई कर नहीं देना पड़ता, जिससे यह निवेश के लिए एक कुशल विकल्प बन जाता है।
एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्राज पैसिव एफओएफ में निवेश क्यों करें
यह फंड उन सभी प्रकार के निवेशकों के लिए है जो एक ऐसा निवेश चाहते हैं जिसमें बहुत ज़्यादा जोखिम नहीं होता, जो स्थिर रिटर्न की तलाश में रहने वाले निवेशकों के लिए उपयुक्त है, जिसका लक्ष्य मध्यम समय अवधि (कुछ वर्षों) में लगातार और स्थिर रिटर्न देना है, जैसे कि, कॉर्पोरेट्स, ज़्यादा निवेश करने वाले व्यक्ति, आम या छोटे निवेशक। फंड का वह हिस्सा जो डेट इंस्ट्रूमेंट्स (जैसे बॉन्ड) में निवेश करता है, उसमें रोल-डाउन रणनीति का उपयोग करने से निवेश को परिपक्वता तक रखा जाता है, जिससे निवेशकों को रिटर्न के बारे में स्पष्टता मिलती है। फंड का दूसरा हिस्सा आर्बिट्राज फंडों में निवेश किया जाता है, यह भाग न्यूनतम अतिरिक्त जोखिम के साथ रिटर्न को बढ़ाने का काम करता है।
इस फंड में निवेश करने का एक बड़ा कारण इसका टैक्स-कुशल होना है। पारंपरिक डेट म्यूचुअल फंड्स या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में, आपके मुनाफे पर आपके इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है। एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्राज पैसिव एफओएफ अलग तरह से काम करता है। अगर आप इस फंड में 24 महीने से ज़्यादा समय तक निवेशित रहते हैं, तो आपके मुनाफे पर लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स लगता है, यह दर सिर्फ 12.5% होती है।
एक्सिस एएमसी के सीआईओ श्री आशीष गुप्ता ने कहा, "अभी का बाज़ार ऐसी स्थिति में है जहाँ निवेशक निश्चित आय वाले साधनों से अच्छा रिटर्न कमा सकते हैं और निवेशक ऐसे निवेश विकल्पों की तलाश में हैं जो पारंपरिक निश्चित आय के साधनों (जैसे फिक्स्ड डिपॉज़िट) की तरह स्थिर रिटर्न दें, लेकिन साथ ही उन पर लगने वाला टैक्स भी कम हो। एक्सिस इनकम प्लस आर्बिट्राज पैसिव एफओएफ निवेशकों की इन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक सही समय पर आया हुआ समाधान है।यह फंड निष्क्रिय रोल-डाउन रणनीतियों और पूरी तरह से हेज्ड आर्बिट्राज एक्सपोज़र का उपयोग करके एक ऐसा निवेश विकल्प प्रदान करता है, जो सुरक्षित, स्थिर और सुस्पष्ट है।"
इसके अलावा, यह फंड निवेशकों की मुख्य चिंताओं का समाधान करता है, जिन्हें अक्सर '5पी' कहा जाता है: बाज़ार में बहुत सारे विकल्प होने से सही फंड चुनने की मुश्किल (Problem of Plenty), फंड से मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगाने की क्षमता (Predictability), पोर्टफोलियो में पारदर्शिता, निवेशकों को स्पष्ट रूप से पता होना कि पैसा कहा और कैसे निवेश हो रहा है (Portfolio transparency), कर काटने के बाद मिलने वाला रिटर्न (Post-tax returns), और क्रेडिट जोखिम से सुरक्षा (Protection from credit events)। उच्च गुणवत्ता वाले पोर्टफोलियो में निवेश का लक्ष्य रखकर, यह फंड क्रेडिट जोखिम को कम करने का प्रयास करता है। इसकी निष्क्रिय संरचना (पैसिव स्ट्रक्चर) पारदर्शिता और फंड से मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगाने की क्षमता प्रदान करने का लक्ष्य रखती है, जबकि डेट और आर्बिट्राज फंड के संयोजन वाला हाइब्रिड मॉडल पोर्टफोलियो को बाज़ार के उतार-चढ़ावों के प्रति अधिक लचीला बनाता है। यह विविधीकरण (अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश) के माध्यम से जोखिम को भी कम करता है।