मेनू

×

खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में आयोजित 'लीडरशिप इन एक्शन' कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ता नेतृत्व का किया सम्मान

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में आयोजित 'लीडरशिप इन एक्शन' कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ता नेतृत्व का किया सम्मान

मुंबई, 13th फरवरी 2026:  भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा श्रेष्ठ नेतृत्वकर्ताओं को समर्पित, कर्मचारी जुड़ाव में वृद्धि और अलग-अलग क्षेत्रों से शीर्ष कार्य-निष्पादन वाले कार्मिकों को सम्मानित करने पर केंद्रित कार्यक्रम 'लीडरशिप इन एक्शन' की मेजबानी की गई जिसमें बैंक के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, श्री सचिन तेंदुलकर ने शिरकत की। कार्यक्रम में बैंक के निदेशक मंडल और कॉर्पोरेट कार्यालय तथा सभी अंचलों के वरिष्ठ कार्यपालक भी शामिल हुए।


 कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक मंडल और सचिन तेंदुलकर के मध्य लीडरशिप पर बातचीत से हुई। इसके पश्चात आयोजित एक महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान, श्री तेंदुलकर के साथ सवाल-जवाब का एक सत्र रखा गया जहां क्रिकेट के मैदान से सीखे जा सकने वाले लीडरशिप के सबक और कॉर्पोरेट दुनिया में उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा की गई। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि एक अच्छे लीडर के लिए प्रदर्शन में निरंतरता, दबाव में फ़ैसले लेने की क्षमता, अनुशासन, टीम वर्क और मूल्यों पर आधारित कार्य-शैली अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 बैठक के एक हिस्से के तहत, बैंक ने लगातार अच्छा व्यावसायिक प्रदर्शन करने वाले और मानव संसाधन केंद्रित लीडरशिप तथा ग्राहक संबंधों को बेहतर बनाने में अहम योगदान देने के लिए, अपने शीर्ष 10 क्षेत्रीय प्रमुखों और सभी 25 अंचल प्रमुखों को सम्मानित किया।

 इस अवसर पर संबोधित करते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं.प्र. और विपणन), श्री शैलेंद्र सिंह ने कहा, “सचिन तेंदुलकर जैसे ग्लोबल स्पोर्ट्स आइकन के साथ इस लीडरशिप संवाद ने हमारे इस विश्वास को और पुख्ता किया है कि चाहे खेल में हो या कारोबार - स्थायी सफलता केवल अनुशासन, टीम वर्क और मूल्यों के निर्वहन के आधार पर ही मिलती है। यह कार्यक्रम बैंक ऑफ़ बड़ौदा की अच्छे नेतृत्वकर्ताओं को सम्मानित करने, बेहतर कार्य-निष्पादन को सराहने और एक ऐसी कार्य-संस्कृति के निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जहाँ प्रत्येक कर्मचारी गर्व के साथ काम कर सके।” 

ADVERTISEMENT