मेनू

×

खोजें

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्तीय सेवाएं विभाग की पहल के तहत किया बॉब केंद्रीय सरकार कर्मचारी वेतन खाता का शुभारंभ

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्तीय सेवाएं विभाग की पहल के तहत किया बॉब केंद्रीय सरकार कर्मचारी वेतन खाता का शुभारंभ

मुंबई : भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक विशेष वेतन खाता पैकेज सुविधा प्रदान करने हेतु वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) की पहल के तहत बॉब केंद्रीय सरकार कर्मचारी वेतन खाता की शुरुआत की। वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) के सचिव श्री एम. नागराजू द्वारा शुभारंभ किया गया, यह वेतन खाता पैकेज केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एकल-विंडो बैंकिंग समाधान है, जिसमें उन्नत वेतन खाता सुविधाएं, व्यापक बीमा कवरेज तथा प्रीमियम कार्ड लाभ शामिल हैं।   

 

इस अवसर पर डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, "बैंक ऑफ़ बड़ौदा को केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस समेकित वेतन खाता पैकेज का शुभारंभ करते हुए हर्ष हो रहा है। यह बचत, ऋण और व्यापक सुरक्षा लाभों को सहजता से एकीकृत करता है ताकि केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के सभी वर्गों को बेहतर सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान की जा सके।“  

 

बॉब केंद्रीय सरकार कर्मचारी वेतन खाता निम्नानुसार बहुलाभ प्रदान करता है:  

·         ₹3 लाख तक की तत्काल ओवरड्राफ्ट सुविधा

·         आजीवन निःशुल्क प्रीमियम डेबिट और क्रेडिट कार्ड

·         ₹1.5 करोड़ तक का निःशुल्क वैयक्तिक दुर्घटना बीमा कवर

·         ₹15 लाख तक का निःशुल्क जीवन बीमा कवर

·         रिटेल ऋण प्रोसेसिंग शुल्क पर 100% तक की छूट

·         रिटेल ऋण पर ब्याज दर में रियायत

·         लॉकर प्रभार पर 60% तक की छूट  

·         असीमित निःशुल्क सेवाएं (आरटीजीएस/एनईएफटी/आईएमपीएस, चेक बुक एवं एसएमएस अलर्ट)  

ADVERTISEMENT