चार रिटेल बैंकिंग उत्पादों ‘गृह ऋण, कार ऋण, एमएसएमई ऋण और बचत खाता’ के प्रमुखता से प्रचार का लक्ष्य
अभियान से संबंधित एड फ़िल्में देखें: बॉब गृह ऋण | बॉब कार ऋण | बॉब एमएसएमई ऋण -बॉब डिजी उद्यम | बॉब मास्टरस्ट्रोक लाइट सेविंग्स अकाउंट
मुंबई : भारत के सार्वजनिक क्षेत्र बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा
ने आज
अपने ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, सचिन
तेंदुलकर के साथ अपने नए एडवरटाइजिंग
कैंपेन के शुभारंभ की घोषणा की। पिछले
वर्ष के ‘प्ले दि मास्टर स्ट्रोक’ प्लेटफॉर्म की सफलता के बाद, यह नया अभियान इस बात पर जोर देता है कि जीवन के
महत्वपूर्ण फैसलों—जैसे सपनों का घर या कार खरीदने या अपने व्यवसाय में निवेश करने
के दौरान सही वित्तीय विकल्प का चयन कितना जरूरी है। यह अभियान इस संदेश को पुख्ता
करता है कि अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए सही वित्तीय साझेदार चुनना ही वास्तविक मास्टरस्ट्रोक है।
बैंक की रिटेलाइज़ेशन कार्यनीति के
अनुरूप, यह अभियान
बैंक के चार प्रमुख उत्पादों गृह ऋण, कार ऋण, एमएसएमई ऋण (बॉब डिजी
उद्यम के
माध्यम से) और बॉब मास्टरस्ट्रोक लाइट सेविंग्स अकाउंट पर
केंद्रित है। इसका उद्देश्य ग्राहक आधार को बढ़ाना और
बाज़ार में गहरी पैठ बनाना है। चार हल्की-फुल्की लेकिन जुड़ाव वाली बेहतरीन फिल्में, जो बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ग्राहक-केंद्रित सेवाओं,
डिजिटल सुलभता और विश्वसनीय समाधानों को ग्राहकों के
रोजमर्रा के जीवन अनुभवों से जोड़ती हैं। सही वित्तीय साझेदार सच में बदलाव ला सकता है, अपनी विश्वसनीयता और
सादगी के साथ, सचिन
तेंदुलकर इस संदेश को पुख्ता करते
हैं।
श्री शैलेन्द्र सिंह, मुख्य
महाप्रबंधक – मानव संसाधन प्रबंधन एवं विपणन, बैंक ऑफ़
बड़ौदा ने कहा: “बैंक ऑफ़ बड़ौदा
का नया मास्टरस्ट्रोक
अभियान इस विचार को आगे
बढ़ाता है कि प्रत्येक व्यक्ति और कारोबार के लिए सही वित्तीय साझेदार की जरूरत होती है और बैंक ऑफ़ बड़ौदा को इस
भरोसेमंद साथी के रूप में चुनना वास्तव में एक मास्टरस्ट्रोक है। हमारे ग्लोबल
ब्रांड एंबेसडर सचिन तेंदुलकर उत्कृष्टता और विश्वास के मूल्यों का प्रतीक हैं, जो उन्हें इस अभियान के मुख्य संदेश को आगे बढ़ाने की दृष्टि
से आदर्श विकल्प बनाता है।”
अभियान
की शुरुआत #WhatIsYourMasterstroke
टीज़र से हुई, जो लॉन्च से पहले ही चर्चा में है, प्रसिद्ध
इन्फ्लुएंसर्स जैसे क्रिकेट कमेंटेटर एवं होस्ट जतिन सप्रू और फाउंडर व एडिटर-इन-चीफ, कर्ली टेल्स कामिया जानी इस टीजर का हिस्सा हैं।
एक प्रभावी मीडिया कार्यनीति के तहत, पूरे भारत में अभियान की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टीवी, प्रिंट, सोशल मीडिया, रेडियो, आउटडोर और सिनेमा सहित विभिन्न माध्यमों तथा विविध भाषाओं में अभियान का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।