मेनू

×

खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा 'बॉब लेजेंड FCNR(B) डिपॉजिट स्कीम' के साथ अनिवासी भारतीयों (NRIs) को दे रहा है 6.25% वार्षिक तक की उच्च ब्याज दरें

बैंक ऑफ बड़ौदा 'बॉब लेजेंड FCNR(B) डिपॉजिट स्कीम' के साथ अनिवासी भारतीयों (NRIs) को दे रहा है 6.25% वार्षिक तक की उच्च ब्याज दरें
  • विदेशी मुद्रा अनिवासी (B) यानी FCNR(B) जमा योजना के तहत एनआरआई को अपनी संपत्ति बढ़ाने के लिए एक आकर्षक अवसर।

  • यूएस डॉलर (USD) पर 6.25%, कैनेडियन डॉलर (CAD) पर 5.15%, ब्रिटिश पाउंड (GBP) व ऑस्ट्रेलियन डॉलर (AUD) पर 4.75% और यूरो (EUR) जमा पर 3.75% वार्षिक तक की ब्याज दरों की पेशकश।

मुंबई : भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'बॉब लेजेंड FCNR(B) डिपॉजिट स्कीम' (bob Legend FCNR(B) Deposit Scheme) के तहत अनिवासी भारतीयों (NRIs) के लिए 6.25% वार्षिक (p.a.) तक की उच्च ब्याज दरों की पेशकश की है।

इस नई योजना के तहत, बैंक अमेरिकी डॉलर (USD) जमा पर 6.25% वार्षिक तक, ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग (GBP) और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (AUD) जमा पर 4.75% वार्षिक तक, कैनेडियन डॉलर (CAD) जमा पर 5.15% वार्षिक तक और यूरो (EUR) जमा पर 3.75% वार्षिक तक की ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। अपने व्यापक अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क और उपस्थिति के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा वैश्विक भारतीय प्रवासियों के लिए पसंदीदा बैंकिंग भागीदार बना हुआ है।

इसके अलावा, एनआरआई इन FCNR(B) जमाओं के बदले आसान ओवरड्राफ्ट/लोन (ऋण) सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इससे उन्हें संपत्ति निर्माण (वेल्थ क्रिएशन) के साथ-साथ तरलता (लिक्विडिटी) का दोहरा लाभ मिलता है, जो उनके रिटर्न को अधिकतम करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर वित्तीय लचीलापन (फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी) भी प्रदान करता है।

'बॉब लेजेंड FCNR(B) डिपॉजिट स्कीम' पर ब्याज दरें (% वार्षिक)

परिपक्वता अवधि (Maturity Period)यूएस डॉलर (USD)ब्रिटिश पाउंड (GBP)यूरो (EUR)ऑस्ट्रेलियन डॉलर (AUD)कैनेडियन डॉलर (CAD)
3 वर्ष से < 4 वर्ष6.00%4.60%3.50%4.60%5.00%
4 वर्ष से < 5 वर्ष6.10%4.65%3.65%4.65%5.10%
केवल 5 वर्ष6.25%4.75%3.75%4.75%5.15%

ADVERTISEMENT