मेनू

×

खोजें

इंडियन बैंक ने मनाया ग्राहक दिवस ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

इंडियन बैंक ने मनाया ग्राहक दिवस ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

शीर्ष प्रबंधन ने शाखाओं में ग्राहकों से किया सीधा संवाद

चेन्नई: ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण को और सुदृढ़ करते हुए इंडियन बैंक ने आज, 20 अगस्त 2026 को भारत एवं विदेशों में स्थित अपनी सभी शाखाओं में वार्षिक ग्राहक दिवस मनाया। इस अवसर पर ग्राहकों के साथ सीधे संवाद स्थापित कर उनके अनुभव, सुझाव और अपेक्षाओं को समझने तथा बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

ग्राहक दिवस के अवसर पर बैंक ने अपने ग्राहकों के निरंतर विश्वास, निष्ठा और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्राहकों से संवाद करते हुए उनकी बैंकिंग आवश्यकताओं, उत्पादों एवं सेवाओं से जुड़े अनुभवों और सुझावों को सुना। साथ ही, सेवा की गुणवत्ता, प्रक्रियाओं के सरलीकरण और बेहतर सेवा वितरण के लिए ग्राहकों से बहुमूल्य फीडबैक आमंत्रित किया।

चेन्नई में आयोजित ग्राहक दिवस कार्यक्रम के दौरान बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने अलवरपेट, नुंगमबक्कम, मायलापुर और एथिराज सालई शाखाओं का दौरा कर ग्राहकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया। वहीं, बैंक की विदेश स्थित सिंगापुर, जाफना और कोलंबो शाखाओं में भी ग्राहक संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से बैंक को अपने वैश्विक ग्राहक आधार के साथ संबंधों को और मजबूत करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधन ने कहा कि ग्राहकों की प्रतिक्रिया बैंक के लिए निरंतर सुधार का

महत्वपूर्ण आधार है। ग्राहकों के सुझावों और अनुभवों से बैंक को अपनी प्रक्रियाओं को सरल बनाने, सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और सेवा वितरण को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलती है।

ग्राहक दिवस के माध्यम से इंडियन बैंक ने ग्राहकों के और करीब पहुंचते हुए उन्हें सुनने, उनकी अपेक्षाओं को समझने और उनके सुझावों को कार्यरूप में परिणत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह पहल बैंक की उस ग्राहक-केंद्रित कार्यसंस्कृति को दर्शाती है, जिसमें ग्राहकों की आवाज को उत्पादों, सेवाओं और समग्र बैंकिंग अनुभव में निरंतर सुधार का महत्वपूर्ण आधार बनाया जाता है।

इंडियन बैंक ग्राहक विश्वास को अपनी सबसे महत्वपूर्ण पूंजी मानते हुए, सरल, सुगम और बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ADVERTISEMENT