चेन्नई: इंडियन बैंक के फील्ड जनरल मैनेजर कार्यालय (FGMO), चेन्नई ने FGM श्रीमती पद्मावती श्रीकांत के नेतृत्व में 21 अगस्त 2026 को मेगा रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई क्रेडिट अभियान का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री बिनोद कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक – रिटेल एवं एमएसएमई, श्री सुजय मल्लिक की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अभियान के दौरान श्री बिनोद कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए। यह पहल रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई क्षेत्रों को वित्तीय सहयोग प्रदान करने तथा ग्राहकों के सशक्तिकरण के प्रति इंडियन बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह अभियान देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के राष्ट्रीय संकल्प ‘विकसित भारत’ के अनुरूप बैंक की प्राथमिकताओं को भी रेखांकित करता है।
अभियान को ग्राहकों और व्यवसायिक समुदाय से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। इसके अंतर्गत ₹2,080 करोड़ के ऋण प्रस्ताव जुटाए गए, जिनमें से ₹1,125 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए और ₹575 करोड़ का ऋण वितरण किया गया।
इस अवसर पर श्री बिनोद कुमार ने 46 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। इन लाभार्थियों को दिए गए ऋण की कुल राशि ₹207 करोड़ रही, जिसमें रिटेल, कृषि और एमएसएमई सहित विभिन्न क्षेत्रों के ग्राहक शामिल रहे।
इस मेगा क्रेडिट अभियान में FGMO चेन्नई के अंतर्गत आने वाले चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, पूनमल्ली, कांचीपुरम, पुडुचेरी, वेल्लोर, तिरुवन्नामलाई और कडलूर जोन की टीमों ने सक्रिय भागीदारी की। अभियान ने बैंक की व्यापक शाखा एवं क्षेत्रीय नेटवर्क के माध्यम से ग्राहकों की ऋण आवश्यकताओं को पूरा करने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।