चेन्नई: इंडियन बैंक ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और बैंक के 120वें स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न स्मरणीय, कर्मचारी सहभागिता एवं सामुदायिक पहलों का आयोजन किया। इन पहलों के माध्यम से बैंक ने राष्ट्र निर्माण, वित्तीय समावेशन और समावेशी विकास के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराया।
इंडियन बैंक के राजाजी सालै स्थित पंजीकृत प्रधान कार्यालय और रॉयपेट्टा, चेन्नई स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बिनोद कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री बिनोद कुमार ने भारत की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के साहस एवं बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री बिनोद कुमार ने कहा, “120 वर्षों से इंडियन बैंक भारत की आर्थिक और सामाजिक विकास यात्रा का अभिन्न हिस्सा रहा है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के साथ अपने स्थापना दिवस का उत्सव मनाते हुए, हम वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने, समुदायों को सशक्त करने और एक मजबूत, अधिक समावेशी एवं समृद्ध भविष्य की दिशा में भारत की यात्रा में सार्थक योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। यह ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता है।”
सामुदायिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी पहलों के तहत बैंक ने विभिन्न प्रभावशाली प्रभावशाली कदमों के माध्यम से लाभार्थियों को सहयोग प्रदान किया। कैंसर रोगियों के लिए उपशामक देखभाल (Palliative Care) सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से चेन्नई स्थित CanCare Foundation को दोपहिया वाहन प्रदान किए गए। Akshaya Trust के लाभार्थियों को श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्तर की पैरा पावरलिफ्टिंग कांस्य पदक विजेता एक महिला खिलाड़ी को उनकी गतिशीलता और खेल गतिविधियों में सहयोग देने के लिए एक ई-बाइक प्रदान की गई।
इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस के अवसर पर Hotel Leela Palace से Indian Bank Academy for Growth and Excellence (IMAGE), MRC Nagar तक वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें बैंक के वरिष्ठ प्रबंधन और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन ने एकता, फिटनेस और सामूहिकता की उस भावना को प्रदर्शित किया, जो बैंक के स्थापना दिवस समारोहों का अभिन्न हिस्सा है।
देशभर में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए, श्री बिनोद कुमार ने देश के विभिन्न हिस्सों में 15 शाखाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह पहल देशभर के समुदायों के और करीब सुलभ एवं ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने की बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। बैंक ने अपनी डिजिटल यात्रा के तहत विभिन्न ग्राहक-केंद्रित उत्पाद भी लॉन्च किए। ग्राहकों और आम जनता के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से बैंक ने अपना साइबर सुरक्षा जागरूकता शुभंकर “IB CYBER CAPTAIN” भी लॉन्च किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री आशुतोष चौधरी, श्री शिव बजरंग सिंह और सुश्री मिनी टी.एम. के साथ वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
इन समारोहों ने राष्ट्र की सेवा के लिए इंडियन बैंक की 120 वर्षों की विरासत को याद किया और साथ ही सुलभ बैंकिंग, वित्तीय समावेशन, सामुदायिक सशक्तीकरण तथा सतत एवं समावेशी विकास के प्रति बैंक के निरंतर फोकस को रेखांकित किया। भारत अपनी विकास यात्रा में आगे बढ़ रहा है और ऐसे समय में इंडियन बैंक एक मजबूत एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में सार्थक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।