भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के
बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने अपनी अग्निवीर
खाता योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर के तहत वीर अग्निवीर शहीद
स्वर्गीय श्री नवीन कुमार (13 JAK RIF, कारगिल) के शोकाकुल
परिवार को पालमपुर, हिमाचल प्रदेश में ₹75 लाख (पचहत्तर लाख रुपये मात्र) की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। वीर सैनिक
ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 20 मई 2025 को
कारगिल में राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, उनका बलिदान अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति
का प्रतीक है।
यह बीमा राशि एक गरिमामय एवं
भावपूर्ण समारोह के दौरान शहीद की माता श्रीमती अजूधिया कुमारी को ससम्मान प्रदान
की गई। इस अवसर पर नायब सूबेदार संतोष कुमार, श्री हरदीप सिंह, सेवानिवृत्त
ब्रिगेडियर, श्री राजेश कुमार गाबा, सहायक
महाप्रबंधक एवं उप-क्षेत्रीय प्रमुख,शिमला क्षेत्र, श्री जुनैद खान, आरबीडीएम, शिमला
क्षेत्र तथा श्री सुप्रीत सिंह, अंचल कार्यालय, चंडीगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने
वीर शहीद के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त
की।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अग्निवीर शहीद
स्व. श्री नवीन कुमार के अद्वितीय साहस को नमन करते हुए यह पुनः दोहराया कि
राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों के जवानों एवं उनके
परिवारों के कल्याण हेतु बैंक सदैव प्रतिबद्ध है। अग्निवीर खाता योजना जैसी पहलों
के माध्यम से बैंक रक्षा कर्मियों और उनके परिजनों को सार्थक वित्तीय सुरक्षा एवं
सहयोग प्रदान करता रहेगा।