मेनू

×

खोजें

सीजी ने लॉन्च किए AMX सीरीज ड्राइव्स, जनरल पर्पज़ इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस के लिए कॉम्पैक्ट और हाई-परफॉर्मेंस AC ड्राइव्स की नई रेंज

 सीजी ने लॉन्च किए AMX सीरीज ड्राइव्स, जनरल पर्पज़ इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस के लिए कॉम्पैक्ट और हाई-परफॉर्मेंस AC ड्राइव्स की नई रेंज

नई AMX सीरीज में एडवांस्ड फील्ड-ओरिएंटेड कंट्रोल, इन-बिल्ट लोड मॉनिटरिंग और मजबूत इंजीनियरिंग का संयोजन है, जो चुनौतीपूर्ण औद्योगिक वातावरण में सटीक मोटर कंट्रोल प्रदान करती है

मुंबई : सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड (सीजी), एक वैश्विक इंजीनियरिंग कंपनी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग उद्योग में अग्रणी, ने AMX सीरीज ड्राइव्स के लॉन्च की घोषणा की। यह जनरल पर्पज़ AC ड्राइव्स की एक नई रेंज है, जिससे कंपनी के इंडस्ट्रियल ड्राइव्स एंड ऑटोमेशन सॉल्यूशंस के पोर्टफोलियो का और विस्तार हुआ है। इंडक्शन मोटर्स और परमानेंट मैग्नेट मोटर्स, दोनों को कंट्रोल करने के लिए बनाई गई AMX सीरीज को दुनिया भर में अलग-अलग तरह के औद्योगिक कामों में सटीक स्पीड कंट्रोल, तेज टॉर्क रिस्पॉन्स और विश्वसनीय परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

मजबूत और बहुउपयोगी कामों के लिए अत्याधुनिक ड्राइव्सके रूप में स्थापित AMX सीरीज यह सीजी की उद्योगों को सक्षम बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, ताकि वे आसान इस्तेमाल और कुल स्वामित्व लागत से समझौता किए बिना इंटेलिजेंट ड्राइव सॉल्यूशंस के जरिए अपनी एफिशिएंसी, प्रोडक्टिविटी और ऑपरेशनल रिलायबिलिटी बेहतर कर सकें।

AMX रेंज एडवांस्ड V/F और फील्ड-ओरिएंटेड कंट्रोल (FOC) को एक कॉम्पैक्ट और स्पेस-ऑप्टिमाइज्ड डिजाइन के साथ जोड़ती है। इससे चुनौतीपूर्ण औद्योगिक परिस्थितियों में हाई स्टार्टिंग टॉर्क, सटीक स्पीड रेगुलेशन और बेहतर लो-फ्रीक्वेंसी परफॉर्मेंस मिलता है। यह सीरीज 1.5 किलोवाट से 55 किलोवाट तक की पावर रेटिंग, 3-फेज और 230V से 480V तक के विकल्पों में उपलब्ध है। AMX सीरीज का निर्माण सीजी की मंडीदीप, मध्य प्रदेश स्थित सुविधा में किया जाता है।

AMX सीरीज की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं:

      हाई स्टार्टिंग टॉर्क और भारी लोड के साथ मोटर स्टार्ट होने की परिस्थितियों में विश्वसनीय परफॉर्मेंस।

      मजबूत और कॉनफॉर्मली कोटेड डिजाइन, जो बिना डिरेटिंग के 50°C एम्बिएंट तापमान पर ऑपरेशन के लिए रेटेड है और गर्म, नम और कठोर ऑपरेटिंग परिस्थितियों का सामना करने के लिए बनाया गया है।

      बिल्ट-इन लोड मॉनिटरिंग, टाइमर्स, काउंटर्स और वर्चुअल I/Os, बाहरी हार्डवेयर की जरूरत के बिना लचीले इन-बिल्ट लॉजिक की सुविधा देते हैं।

      इन-बिल्ट ऑसिलोस्कोप के साथ ग्राफिकल यूजर इंटरफेस, जो तुरंत मॉनिटरिंग और वेवफॉर्म एनालिसिस की सुविधा देता है।

      45 kW तक का इन-बिल्ट ब्रेक चॉपर और इंटीग्रेटेड वेक्टर ब्रेकिंग, तेज, सुरक्षित और नियंत्रित स्टॉप की सुविधा देते हैं।

      इन-बिल्ट एनर्जी सेविंग फंक्शन, जो ऑपरेशन की जरूरत होने पर मोटर को अपने आप रोक देता है।

इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड के ग्रुप सीईओ और प्रबंध निदेशक, अमर कौल ने कहा, "आज उद्योग ऐसे ड्राइव्स की तलाश में हैं जो सिर्फ मोटर चलाने से आगे बढ़कर काम करें। उन्हें ऐसी इन-बिल्ट इंटेलिजेंस की जरूरत है, जो प्लांट टीमों को परफॉर्मेंस की निगरानी करने, डाउनटाइम को कम करने और ऑपरेशंस को कुशलता से जारी रखने में मदद करे। AMX सीरीज ड्राइव्स इस क्षमता को एक कॉम्पैक्ट और मजबूत पैकेज में उपलब्ध कराती हैं। यह दिखाता है कि सीजी ऐसी तकनीकों में निवेश कर रही है, जो हमारे ग्राहकों के रोजमर्रा के ऑपरेशंस को आसान बनाती हैं, साथ ही शॉपफ्लोर पर उपकरणों की एफिशिएंसी को बेहतर बनाने और रिलायबिलिटी बढ़ाने में मदद करती हैं"

AMX सीरीज ड्राइव्स के 18.5 kW तक के मॉडल अब सीजी के बिक्री और चैनल नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध हैं, जबकि 55 kW तक की रेंज आने वाली तिमाहियों में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।

ADVERTISEMENT