मेनू

×

खोजें

गोदरेज : वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही परिणामों के लिए समेकित वित्तीय प्रदर्शन

 गोदरेज : वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही परिणामों के लिए समेकित वित्तीय प्रदर्शन

बुकिंग वैल्यू वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 55% साल दर साल बढ़कर ₹8,421 करोड़ रही और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों में 25% साल दर साल बढ़कर ₹24,008 करोड़ हो गई।
कलेक्शंस वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 40% साल दर साल बढ़कर ₹4,282 करोड़ और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों में 19% साल दर साल बढ़कर ₹12,018 करोड़ रही।
गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने अब तक का अपना सबसे अधिक तीसरी तिमाही और नौ माह का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो क्रमशः ₹195 करोड़ और ₹1,200 करोड़ रहा।

मुंबई : गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड (जीपीएल), एक अग्रणी राष्ट्रीय रियल एस्टेट डेवलपर, ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

कॉरपोरेट हाइलाइट्स

• बिक्री से जुड़ी प्रमुख उपलब्धियां

o वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में बुकिंग वैल्यू 55% साल दर साल बढ़कर ₹8,421 करोड़ रही। यह 6.43 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले 3,973 घरों की बिक्री के माध्यम से हासिल की गई।
o
वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों में बुकिंग वैल्यू 25% साल दर साल बढ़कर ₹24,008 करोड़ रही। यह 19.74 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले 12,726 घरों की बिक्री से प्राप्त हुई।
o
यह गोदरेज प्रॉपर्टीज़ की अब तक की सबसे अधिक तीसरी तिमाही और 9 महीने बुकिंग वैल्यू है।
o
यह लगातार चौथी तिमाही है जिसमें जीपीएल ने ₹7,000 करोड़ से अधिक की बुकिंग वैल्यू हासिल की है और लगातार दसवीं तिमाही है जिसमें ₹5,000 करोड़ से अधिक की बुकिंग वैल्यू दर्ज की गई है।
o
जीपीएल ने अपने वार्षिक बुकिंग वैल्यू गाइडेंस का 74% हासिल कर लिया है और वित्त वर्ष 26 के लिए ₹32,500 करोड़ के गाइडेंस को पार करने की दिशा में अग्रसर है।
o
मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में ₹3,239 करोड़ (38%) का योगदान दिया। इसमें वर्ली में लॉन्च हुई गोदरेज ट्रिलॉजी परियोजना प्रमुख रही, जिसने तिमाही में ₹1,742 करोड़ की बुकिंग वैल्यू हासिल की।
o
तिमाही के दौरान 9 शहरों में 11 नए प्रोजेक्ट और चरण लॉन्च किए गए।

• कलेक्शंस एवं नकदी प्रवाह

o वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में कलेक्शंस 40% साल दर साल बढ़कर ₹4,282 करोड़ रही। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों में कलेक्शंस 19% बढ़कर ₹12,018 करोड़ रही।
o
वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में ऑपरेटिंग कैश फ्लो 73% साल दर साल बढ़कर ₹1,062 करोड़ रहा। वहीं वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों में ऑपरेटिंग कैश फ्लो 7% घटकर ₹3,199 करोड़ रहा।
o
वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों में प्रत्यक्ष निर्माण व्यय 66% साल दर साल बढ़ा।

• बिज़नेस डेवलपमेंट

o वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 3 नए प्रोजेक्ट जोड़े गए, जिनका अनुमानित बिक्री योग्य क्षेत्रफल 7.30 मिलियन वर्ग फुट और संभावित बुकिंग वैल्यू ₹8,400 करोड़ है।
o
वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों में जीपीएल ने 12 नए प्रोजेक्ट जोड़े, जिनका अनुमानित बिक्री योग्य क्षेत्रफल 22.36 मिलियन वर्ग फुट और संभावित बुकिंग वैल्यू ₹24,650 करोड़ है। इस प्रकार कंपनी ने 9 महीनों में ही अपने वार्षिक गाइडेंस का 123% हासिल कर लिया है।

• अन्य प्रमुख बिंदु

o वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 3 शहरों में लगभग 1.7 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्रफल के प्रोजेक्ट डिलीवर किए गए।
o
गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड को 2025 में सीडीपी के लीडरशिप इंडेक्स में ‘A’ रेटिंग* के साथ शामिल किया गया और सीडीपी के सप्लायर एंगेजमेंट असेसमेंट (एसईए) में सप्लाई चेन लीडर के रूप में मान्यता मिली।
o
दिसंबर 2025 में जीपीएल को साइंस बेस्ड टार्गेट्स इनिशिएटिव (SBTi) से निकट अवधि, दीर्घकालिक और नेट ज़ीरो लक्ष्यों की स्वीकृति एवं मान्यता प्राप्त हुई।
o
वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 42 पुरस्कार प्राप्त हुए।
o
प्रमोटरों ने वित्त वर्ष 26 वर्ष-दर-वर्ष में खुले बाज़ार से 0.5% हिस्सेदारी बढ़ाई (दिसंबर 2024 में क्यूआईपी के बाद कुल 0.69%), जिसके तहत 15,18,681 शेयर लगभग ₹300 करोड़ में खरीदे गए।

प्रबंधन की टिप्पणी

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, श्री पिरोजशा गोदरेज, कार्यकारी चेयरपर्सन, गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड ने कहा: “गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने बुकिंग और आय के मामले में एक और मजबूत तिमाही दर्ज की है। पिछले चार वर्षों में कंपनी के पैमाने में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हमें खुशी है कि यह बिक्री वृद्धि हमारे सभी प्रमुख बाजारों में फैली हुई है और यह मजबूत वॉल्यूम तथा बेहतर प्राइसिंग के कारण संभव हुई है। पिछले वित्त वर्ष में क्यूआईपी के माध्यम से जुटाई गई ₹6,000 करोड़ की इक्विटी पूंजी, तथा मजबूत ऑपरेटिंग कैश फ्लो, हमें आगे भी विकास में निवेश करने में सक्षम बनाएगी। एक मजबूत लॉन्च पाइपलाइन, सुदृढ़ बैलेंस शीट और स्थिर मांग के साथ, हमें विश्वास है कि वित्त वर्ष 26 हमारे लिए सभी प्रमुख परिचालन मानकों पर अब तक का सर्वश्रेष्ठ वर्ष साबित होगा और आने वाले वर्षों में हम सतत और उच्च गुणवत्ता वाला प्रदर्शन जारी रखेंगे।”

वित्तीय अवलोकन (समेकित)

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही बनाम वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही

• कुल आय 17% घटकर ₹1,020 करोड़ रही (पूर्व वर्ष: ₹1,222 करोड़)
एबिटडा 21% बढ़कर ₹338 करोड़ रही (पूर्व वर्ष: ₹280 करोड़)
• शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹195 करोड़ रहा (पूर्व वर्ष: ₹163 करोड़)
• EPS# ₹6.48
रही (पूर्व वर्ष: ₹5.70)
# वार्षिकीकृत नहीं

वित्त वर्ष 26 के 9 महीने बनाम वित्त वर्ष 25 के 9 महीने

• कुल आय 7% बढ़कर ₹4,480 करोड़ रही (पूर्व वर्ष: ₹4,203 करोड़)
एबिटडा 40% बढ़कर ₹1,867 करोड़ रही (पूर्व वर्ष: ₹1,336 करोड़)
• शुद्ध लाभ 18% बढ़कर ₹1,200 करोड़ रहा (पूर्व वर्ष: ₹1,018 करोड़)
ईपीएस# ₹39.85 रही (पूर्व वर्ष: ₹36.29)
# वार्षिकीकृत नहीं

ADVERTISEMENT