मेनू

×

खोजें

जॉनसन्स बेबी मॉनसून के दौरान रूखेपन, जलन और कीटाणुओं से ट्रिपल प्रोटेक्शन के साथ कोमलता से सफाई के महत्व पर दे रहा है ज़ोर

जॉनसन्स बेबी मॉनसून के दौरान रूखेपन, जलन और कीटाणुओं से ट्रिपल प्रोटेक्शन के साथ कोमलता से सफाई के महत्व पर दे रहा है ज़ोर

मुंबई: मॉनसून की ठंडी फुहारें राहत तो लेकर आती हैं, लेकिन इसके साथ बढ़ती नमी और उमस से बच्चों की नाज़ुक त्वचा के लिए परेशानी पैदा हो सकती है। अधिक नमी, पसीना, देर तक गीलापन और कपड़ों की रगड़ से त्वचा की कुदरती सुरक्षा परत कमज़ोर पड़ सकती है, जिससे अक्सर रूखापन, बेचैनी और जलन पैदा होती है। इसलिए, विशेष रूप से बारिश के मौसम में, बच्चे की देखभाल में कोमलता से लेकिन असरदार तरीके से साफ-सफाई करना बहुत ज़रूरी है।

 

बहुत से माता-पिता शायद यह न जानते हों कि बच्चे की त्वचा की ज़रूरतें बड़ों की त्वचा से अलग होती हैं। माता-पिता अक्सर एक गलती यह करते हैं कि वे बड़ों के उपयोग वाले साबुन या क्लेंज़र का इस्तेमाल करते हैं, जो बच्चों की नाज़ुक त्वचा के लिए नहीं बने होते। ये उत्पाद गंदगी तो दूर कर सकते हैं, लेकिन इनसे त्वचा की प्राकृतिक नमी खत्म हो सकती है और त्वचा की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंच सकता है। इस तरह बच्चे की त्वचा रूखी हो जाती है और उसमें जलन तथा बेचैनी का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों के लिए खास तौर पर बनाए गए क्लींज़िंग उत्पादों या साबुन को चुनने से जीवन के शुरुआती दिनों से ही त्वचा को आराम, नमी और बेहतर सेहत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

 

बच्चे की त्वचा की पहले दिन से ही सुरक्षा करने के अपने वादे को पूरा करते हुए, तिहरी सुरक्षा (ट्रिपल प्रोटेक्शन) वाला जॉनसन्स बेबी साबुन उन भरोसेमंद लाभ के लिए बनाया गया है जिनकी माता-पिता मौसम बदलने पर सबसे अधिक उम्मीद करते हैं और वह है, रूखेपन, जलन और कीटाणुओं से नज़ाकत भरी सुरक्षा। नवजात शिशु की त्वचा के लिए हल्का और त्वचा रोग विशेषज्ञों (डर्मेटोलॉजिस्ट) के परीक्षण से गुज़रा यह साबुन पसीने, गंदगी को धीरे-धीरे हटाता है और साथ ही त्वचा की कुदरती नमी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे यह जन्म से ही रोज़ाना इस्तेमाल के लिए सही रहता है।

 

केनव्यू  में बेबी हेल्थ के ग्लोबल रिसर्च एंड डेवलपमेंट हेड, डॉ. दिलीप त्रिपाठी ने बच्चे की स्किनकेयर रूटीन में उचित सफाई के समाधान चुनने के महत्त्व के बारे में कहा, "बच्चे की त्वचा बड़ों की त्वचा की तुलना में स्वाभाविक रूप से बेहद कोमल होती है। इसलिए मॉनसून के दौरान, जब नमी, पसीना और रगड़ त्वचा की सुरक्षात्मक परत को खतरा होता है, तो यह और भी संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में कोमल क्लेंजर का इस्तेमाल न सिर्फ साफ-सफाई के लिए, बल्कि त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी बेहद ज़रूरी है। जॉनसन्स बेबी साबुन खास तौर पर नवजात शिशुओं की त्वचा के लिए बनाया गया है। यह कोमल है और डर्मेटोलॉजिस्ट के परीक्षण में इसे उपयुक्त पाया गया है, जो त्वचा की प्राकृतिक नमी वाली परत को नुकसान पहुंचाए बिना प्रभावी तरीके से सफाई करता है। खास तौर पर बच्चों के लिए बने उत्पादों के साथ नियमित स्किनकेयर रूटीन अपनाने से मौसम बदलने के दौरान भी त्वचा को आराम और सुरक्षा मिल सकती है।"

 

गौरतलब है कि आज, माता-पिताओं को अपने बच्चों के लिए विज्ञान-आधारित और डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा किये गए परीक्षण में खरे उतरे स्किनकेयर समाधान की तलाश रहती है, ऐसे में विशेषज्ञ नियमित स्किनकेयर रूटीन बनाए रखने के महत्त्व पर ज़ोर देते हैं। खास तौर पर बच्चों के लिए बने उत्पादों से हल्के हाथ से साफ-सफाई करना, त्वचा को साफ और सूखा रखना और त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षात्मक परत को बचाए रखना, बारिश के मौसम और उसके बाद भी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENT