मेनू

×

खोजें

एलएंडटी (L&T) ने भारत के विस्तारशील परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए 8वां स्टीम जनरेटर किया रवाना

एलएंडटी (L&T) ने भारत के विस्तारशील परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए 8वां स्टीम जनरेटर किया रवाना
  • अनुबंध अनुसूची (कॉन्ट्रैक्चुअल डिलीवरी शेड्यूल) से 3 महीने पहले ही किया गया 8वें स्टीम जनरेटर का प्रेषण

  • हजीरा स्थित अत्याधुनिक हैवी इंजीनियरिंग कॉम्प्लेक्स में निर्मित स्टीम जनरेटर 700 MWe प्रेसराइज्ड हैवी वॉटर रिएक्टर्स (PHWRs) के लिए है बेहद महत्वपूर्ण घटक

मुंबई: लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के 'हैवी इंजीनियरिंग' बिजनेस वर्टिकल ने भारत के 700 MWe प्रेसराइज्ड हैवी वॉटर रिएक्टर्स (PHWRs) के सिविल परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए 8वां स्टीम जनरेटर रवाना करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपकरण को अनुबंध की निर्धारित समय-सीमा से तीन महीने पहले ही रवाना कर दिया गया है।

हजीरा स्थित एलएंडटी के अत्याधुनिक हैवी इंजीनियरिंग कॉम्प्लेक्स (Heavy Engineering Complex) में निर्मित, यह स्टीम जनरेटर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों (क्रिटिकल कॉम्पोनेंट्स) में से एक है। निर्धारित समय से पहले डिलीवरी सुरक्षा, गुणवत्ता और निष्पादन उत्कृष्टता के प्रति एलएंडटी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो भारत के तेजी से बढ़ते परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को मजबूती प्रदान कर रही है।

यह उपलब्धि भारत की स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन यात्रा के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आई है। केंद्र सरकार ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने, एआई (AI) व डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को सक्षम बनाने और दीर्घकालिक डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए परमाणु क्षमता विस्तार को गति दे रही है। ऐसे में न्यूक्लियर आइलैंड के महत्वपूर्ण उपकरणों की समय पर आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है।

इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए एलएंडटी के होल-टाइम डायरेक्टर और सीनियर ईवीपी - मैन्युफैक्चरिंग, श्री अनिल वी. परब ने कहा: "एलएंडटी उद्योग के नए मानदंड स्थापित करना जारी रखे हुए है। अनुबंध अनुसूची से पहले सभी आठ स्टीम जनरेटर का प्रेषण परमाणु सुरक्षा और विनिर्माण उत्कृष्टता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह 2047 तक 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण के तहत परमाणु ऊर्जा उत्पादन को 100 GWe तक बढ़ाने की भारत की क्षमता को तेजी से आगे बढ़ाने की हमारी इंजीनियरिंग क्षमता का प्रमाण है। हम भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को गति देने में एनपीसीआईएल (NPCIL) के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

छह दशकों से अधिक समय से, एलएंडटी भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में एक प्रमुख योगदानकर्ता रहा है, जो स्टीम जनरेटर, रिएक्टर हेडर, प्रेसराइज़र, एंड शील्ड, कैलेंड्रिया और फास्ट ब्रीडर रिएक्टर घटकों सहित महत्वपूर्ण उपकरणों का विनिर्माण करता है। उन्नत विनिर्माण प्रौद्योगिकियों, स्वचालन (ऑटोमेशन) और विशेष परमाणु निर्माण क्षमताओं में एलएंडटी के निरंतर निवेश ने विश्व के सबसे व्यापक परमाणु विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्रों (इकोसिस्टम) में से एक को स्थापित किया है।

ADVERTISEMENT