यह अंतरराष्ट्रीय
सम्मान के सयाथ नॉर्टन के विशेष डिज़ाइन दृष्टिकोण और आधुनिक मोटरसाइकिल डिज़ाइन में
इनकी महत्वाकांक्षा को पहचान मिली है
· रेड डॉट
अवार्डः डिज़ाइन कॉन्सेप्ट 2026 में नॉर्टन मैनएक्स आर को ‘रेड डॉटः बेस्ट ऑफ़ द बेस्ट’
का खि़ताब दिया गया
· कार और मोटरसाइकिल
श्रेणी में मिले इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से नॉर्टन की विशिष्ट और सरल
डिज़ाइन शैली को मान्यता मिली है
· यह पुरस्कार
आधुनिक मोटरसाइकिल डिज़ाइन में नॉर्टन की उत्कृष्टता और महत्वाकांक्षा के लिए एक बड़ी
विश्वस्तरीय उपलब्धि है
· इंटरनेशनल
डिज़ाइन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 में मैनएक्स आर को मिले पुरस्कार के बाद, यह एक और
बड़ा डिज़ाइन सम्मान है
बैंगलुरुः नॉर्टन
मोटरसाइकिल्स को ‘रेड डॉट अवार्डः डिज़ाइन कॉन्सेप्ट 2026’ के दौरान इनकी मैनएक्स आर
मोटरसाइकिल के लिए ‘रेड डॉटः बेस्ट ऑफ़ द बेस्ट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया गया,
इस तरह कंपनी ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय डिज़ाइन प्रतियोगिता के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों
में से एक सम्मान अपने नाम कर लिया है।
कार और मोटरसाइकिल
कैटेगरी में मिला यह सम्मान नॉर्टन के लिए एक बड़ी विश्वस्तरीय उपलब्धि है जो, यह ब्रांड
की वापसी के मूल में मौजूद रचनात्मक दिशा को नया आयाम देती है। यह सम्मान विशिष्ट,
सरल और भावनात्मक अपील वाली मोटरसाइकिलें बनाने की नॉर्टन की महत्वाकांक्षा को और प्रोत्साहित
करता है, ऐसी मोटरसाइकिलें जिन्हें दुनिया भर के लोग खूब पसंद करते हैं। यह सम्मान
नॉर्टन की डिज़ाइन टीम की रचनात्मकता का जश्न है और ब्रांड की वापसी के पीछे की डिज़ाइन
की सोच को और मज़बूत बनाता है।
पुरस्कार
प्राप्त करते हुए, नॉर्टन मोटरसाइकिल्स में हैड ऑफ डिज़ाइन साइमन स्किनर ने कहाः बेस्ट
ऑफ़ द बेस्ट रेड डॉट द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। यह उस पूरी टीम को समर्पित
है, जिसने मैनएक्स आर को साकार रूप दिया है। इस जीत की खासियत यह है कि जूरी ने केवल
एक काल्पनिक डिज़ाइन को नहीं, बल्कि पूरी तरह से तैयार मोटरसाइकिल को मान्यता दी है,
जिसे ग्राहक अब देख सकते हैं, छू सकते हैं और जिसकी राइड का आनंद उठा सकते हैं।
मैनएक्स
आर के साथ, हम ऐसी मोटरसाइकिल बनाना चाहते थे जिसकी मौजूदगी एकदम अलग और प्रभावशाली
हो, जिसका प्रर्पोशन, डिज़ाइन और हर एक बारीकी उसे और भी ज़्यादा आकर्षक बनाती हो। यह
सम्मान हमारी टीम की रचनात्मकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, हमारी उस महत्वाकांक्षा
को भी सामने लाता है, जिसके ज़रिए हम मोटरसाइकिलिंग की दुनिया में आधुनिकता को नया रूप
देना चाहते हैं।
मैनएक्स
आर, डिज़ाइन के प्रति नॉर्टन के दृष्टिकोण एक आकर्षक अंदाज़ में पेश करता है। इसकी फेयरिंग,
टैंक और टेल इसे बेहतरीन लुक देते हैं, वहीं बाहरी मैकेनिकल पुर्ज़ों को भी कलात्मक
रूप में डिज़ाइन किया गया है। शानदार फिनिश, बेहतरीन कंट्रोल और बहुत ही बारीकी से छिपाई
गई फिक्सिंग दिखाती है कि कैसे हर हिस्से को इस तरह से जोड़ा गया है, कि वे मोटरसाइकिल
के कैरेक्टर और आकर्षण को कई गुना बढ़ा देते हैं।
घड़ी बनाने
की कला की बारीकियों और सटीक डिज़ाइन से प्रेरित होकर, इसके पुर्ज़े अपने आप में एक डिज़ाइन
का हिस्सा बन जाते हैं। मटीरियल, सरफेस और टचपॉइंट्स पर खास तौर पर ध्यान दिया गया
है, जो मोटरसाइकिल के लुक में निखार लाने के साथ-साथ राइडर को भी शानदार अनुभव प्रदान
करते हैं।
मैनएक्स
आर में नॉर्टन के डिज़ाइन के चार मुख्य सिद्धांत शामिल हैंः आधुनिकता, एकीकरण, आकर्षण
और जुड़ाव। इसके रचनात्मक दृष्टिकोण को नॉर्टन मोटरसाइकिल्स के चीफ क्रिएटिव एडवाइज़र,
प्रोफ़ेसर गेरी मैकगवर्न ओबीई के साथ मिलकर तैयार किया गया था। इसे साइमन स्किनर और
नॉर्टन की अपनी डिज़ाइन एवं इंजीनियरिंग टीमों ने साकार रूप दिया। इन सभी ने मिलकर नॉर्टन
की विरासत को एक आधुनिक रूप दिया है, जिसमें ब्रांड की खास पहचान और भविष्य के लिए
स्पष्ट विज़न का संयोजन देखने को मिलता है।
रेड डॉट
सम्मान मिलने से पहले, मैनएक्स आर को 2026 के इंटरनेशनल डिज़ाइन एक्सीलेंस अवार्ड्स
में भी सम्मानित किया गया था। ये अंतर्राष्ट्रीय सम्मान नॉर्टन की डिज़ाइन क्षमता को
साबित करते हैं और दिखाते हैं कि किस तरह नॉर्टन आधुनिक, लग्ज़री और बेहतरीन परफॉरमेंस
देने वाले ब्रांड के रूप में उभर रहा है।
नॉर्टन का
डिज़ाइन दृष्टिकोण केवल मोटरसाइकिलों तक ही सीमित नहीं है। फोस्टर पार्टनर्स के साथ
मिलकर, कंपनी ने अपनी नए ग्लोबल रिटेल अवधारणा में भी उसी कलात्मकता, बेहतरीन सामग्री
और बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया है। इससे नॉर्टन के सभी प्रोडक्ट्स और ग्राहकों के
लिए बनाए गए माहौल में एक जैसा विज़न दिखाई देता है।