एन-टाइप (N-type) TOPCon 3.0 सेल तकनीक और बाइफेशियल डबल-ग्लास निर्माण पर आधारित नया मॉड्यूल; बाइफेशियल रेटिंग स्थितियों के तहत आउटपुट 745 W तक पहुँचता है
म्यूनिख री (Munich RE) बीमा समर्थन के साथ उद्योग-अग्रणी 30 साल की लीनियर पावर वारंटी और केवल 0.35% वार्षिक डिग्रेडेशन
यह लॉन्च भारत के यूटिलिटी-स्केल और कमर्शियल सोलर बाजार के लिए डिज़ाइन किए गए अगली पीढ़ी के, उच्च-वाट क्षमता वाले सोलर मॉड्युल्स में सात्विक के निर्णायक प्रवेश को रेखांकित करता है
नई दिल्ली: अगली पीढ़ी की सौर तकनीक पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए, भारत के अग्रणी एकीकृत सौर निर्माताओं में से एक, सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Saatvik Green Energy Limited) ने आज ग्रेटर नोएडा में आयोजित 'रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया (REI) एक्सपो 2026' में अपने क्वाड-कट TOPCon 3.0 डुअल ग्लास बाइफेशियल सोलर पीवी मॉड्यूल (Quad-Cut TOPCon 3.0 Dual Glass Bifacial Solar PV Module) का अनावरण किया।
इस मॉड्यूल का उद्घाटन राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (NISE) के महानिदेशक श्री मोहम्मद रिहान द्वारा सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री नीलेश गर्ग, प्रबंध निदेशक श्री मानिक गर्ग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रशांत माथुर और मुख्य राजस्व अधिकारी श्री पुष्पेंद्र समधिया की उपस्थिति में किया गया।
एन-टाइप TOPCon 3.0 सेल आर्किटेक्चर पर आधारित यह नया बाइफेशियल डबल-ग्लास मॉड्यूल 670 Wp तक का पावर आउटपुट और 24.8% की अधिकतम मॉड्यूल दक्षता (efficiency) प्रदान करता है। बाइफेशियल गेन (bifacial gain) के साथ, मानक बाइफेशियल रेटिंग स्थितियों (BNPI) के तहत इसका आउटपुट 745 W तक पहुँच सकता है।
इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री प्रशांत माथुर ने कहा: "जैसे-जैसे भारत का सौर क्षेत्र विस्तार कर रहा है, ध्यान उच्च-द दक्षता वाले मॉड्युल्स की ओर स्थानांतरित हो रहा है जो विश्वसनीय, दीर्घकालिक प्रदर्शन प्रदान करते हुए प्रोजेक्ट इकोनॉमिक्स में सुधार कर सकते हैं। हमारा क्वाड-कट TOPCon 3.0 डुअल ग्लास बाइफेशियल मॉड्यूल सात्विक की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत हम उच्च पावर आउटपुट, अनुकूलित सिस्टम लागत और दीर्घकालिक प्रदर्शन आश्वासन वाले उत्पादों को ला रहे हैं। उन्नत N-टाइप TOPCon 3.0 तकनीक और मजबूत वारंटी संरचना से लैस, यह मॉड्यूल भारत के यूटिलिटी-स्केल और कमर्शियल सोलर बाजारों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।"
इस मॉड्यूल में क्वाड-कट (क्वार्टर-कट) सेल डिज़ाइन दिया गया है जिसमें 6 × 44 कॉन्फ़िगरेशन में 264 सेल्स शामिल हैं। यह डिज़ाइन प्रति सेल करंट लॉस को कम करता है, जिससे रेजिस्टिव लॉस घटाने, हॉट-स्पॉट जोखिम को कम करने और मॉड्यूल के जीवनकाल को बढ़ाने में मदद मिलती है। 670 Wp तक के आउटपुट के साथ, यह डेवलपरों को कम मॉड्युल्स के साथ अधिक क्षमता स्थापित करने में सक्षम बनाता है, जिससे बैलेंस-ऑफ-सिस्टम (BOS) लागत-जैसे माउंटिंग स्ट्रक्चर, केबलिंग, भूमि उपयोग और स्थापना प्रयासों-में कमी आती है।
इसका -0.26%/°C का Pmax तापमान गुणांक (temperature coefficient) उच्च तापमान में भी मॉड्यूल को अपने रेटेड आउटपुट को बनाए रखने में मदद करता है, जो भारतीय मैदानी परिस्थितियों के अनुकूल है।
यह मॉड्यूल 12 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 30 साल की लीनियर पावर वारंटी द्वारा समर्थित है, जिसमें पहले वर्ष का डिग्रेडेशन केवल 1% और उसके बाद वार्षिक डिग्रेडेशन केवल 0.35% है। 30 वर्षों के अंत में भी यह मॉड्यूल अपनी रेटेड पावर का कम से कम 88.85% उत्पादन करने की गारंटी देता है। इस वारंटी को म्यूनिख री (Munich Re) बीमा का समर्थन प्राप्त है। यह मॉड्यूल ISO 9001, ISO 14001, ISO 45001 और SA 8000 प्रबंधन प्रणालियों के तहत निर्मित है।