गुरुग्राम : भारत की अग्रणी सौर पीवी (PV) मॉड्यूल निर्माताओं में से एक, सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपनी पहली 'सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट' (Sustainability Report) जारी की है। यह रिपोर्ट स्वच्छ ऊर्जा अपनाने, उत्सर्जन में कमी और जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं पर कंपनी की मापने योग्य प्रगति को उजागर करती है। रिपोर्टिंग वर्ष के दौरान, कंपनी ने अपने परिचालन में नवीकरणीय स्रोतों से 2,698 GJ ऊर्जा का उपभोग किया और 544.75 tCO₂e कार्बन उत्सर्जन को टाला, जो कम कार्बन और ऊर्जा-कुशल विनिर्माण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
“पावरिंग प्रोग्रेस: ग्रोइंग टुगेदर फॉर ए ग्रीनर फ्यूचर” शीर्षक वाली यह रिपोर्ट ग्लोबल रिपोर्टिंग इनिशिएटिव (GRI) मानक 2021 के संदर्भ में तैयार की गई है। यह सेबी (SEBI) के बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट (BRSR) ढांचे, नेशनल गाइडलाइंस ऑन रिस्पॉन्सिबल बिजनेस कंडक्ट (NGRBC) और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप है।
अपने पर्यावरणीय प्रदर्शन के साथ-साथ, सात्विक ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान अपनी सामाजिक और शासन (Governance) प्रथाओं को मजबूत करना जारी रखा। कंपनी ने अपने परिचालन स्थलों के आसपास के समुदायों में स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और ग्रामीण विकास पर केंद्रित सीएसआर (CSR) पहलों के लिए ₹85.75 लाख का निवेश किया। 'पीपल-फर्स्ट' (कर्मचारी प्रथम) दृष्टिकोण को अपनाते हुए, सात्विक ने वर्ष के दौरान शून्य 'लॉस्ट-टाइम इंजरी' (LTI) दर्ज की और कर्मचारी क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के तहत 11,282 प्रशिक्षण घंटे पूरे किए।
कंपनी की सभी विनिर्माण इकाइयाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रबंधन प्रणालियों के तहत संचालित होती हैं और गुणवत्ता, पर्यावरण तथा व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों के लिए ISO 9001, ISO 14001 और ISO 45001 प्रमाणित हैं। इसी वर्ष, कर्मचारी फीडबैक के आधार पर सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को 'ग्रेट प्लेस टू वर्क®' (Great Place to Work®) के रूप में भी मान्यता दी गई।
रिपोर्ट जारी होने पर टिप्पणी करते हुए, सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के सीईओ, श्री प्रशांत माथुर ने कहा, "हमारी पहली सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट जिम्मेदार विनिर्माण और मजबूत शासन के माध्यम से एक स्वच्छ, हरित और अधिक लचीला भविष्य बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जैसे-जैसे भारत 2030 तक 500 GW गैर-जीवाश्म क्षमता और 2070 तक नेट-जीरो लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, हम अपने पर्यावरणीय फुटप्रिंट को कम करने, कार्यबल की सुरक्षा और कल्याण को मजबूत करने और सार्थक सामाजिक प्रभाव पैदा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"
भविष्य की ओर देखते हुए, सात्विक की योजना ईएसजी (ESG) एकीकरण को और गहरा करने, अपनी वैल्यू चेन में जुड़ाव बढ़ाने और सस्टेनेबिलिटी खुलासे के दायरे का विस्तार करने की है।