मेनू

×

खोजें

टाइटन स्मार्ट पेश करते हैं सेलेस्टर 2.0, बैडमिंटन जगत की जानी-मानी जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को बनाया ब्राण्ड अम्बेसडर

टाइटन स्मार्ट पेश करते हैं सेलेस्टर 2.0, बैडमिंटन जगत की जानी-मानी जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को बनाया ब्राण्ड अम्बेसडर

यह नई परफोर्मेन्स स्मार्टवॉच सक्रिय जीवनशैली के लिए लेकर आई है आधुनिक नेविगेशन, रिकवरी इंटेलीजेन्स एवं एआई असिस्टेन्स का बेहतरीन संयोजन  

बैंगलुरू : आज के दौर में मोमेंटम- मुवमेन्ट, फोकस और इरादे से बनता है और टाइटन स्मार्ट इसी दृष्टिकोण के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ता है। अपनी इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए टाइटन स्मार्ट ने लॉन्च की है हाई-परफोर्मेन्स ड्यूल बैंड जीपीएस स्मार्टवॉच सेलेस्टर 2.0। साथ ही ब्राण्ड ने बैडमिंटन जगत में भारत की सबसे लोकप्रिय मैन्स डबल जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को अपना ब्राण्ड अम्बेसडर घोषित किया है, जो परफोर्मेन्स को प्राथमिकता देने के ब्राण्ड के मूल्यों की पुष्टि करता है। ट्रेनिंग और एक्स्प्लोरेशन के लिए डिज़ाइन की गई सेलेस्टर 2.0 में प्रेसाइज़ लोकेशन ट्रैकिंग के लिए स्1 और स्5 बैण्ड सैटेलाईट लॉकिंग, ऑफलाईन मैप्स, आसान नेविगेशन के लिए डाउनलोडेबल कोर्सेज़ और रियल-टाईम आउटडोर इनसाइट्स के लिए । ठ ब् (ऑल्टीमीटर, बैरोमीटर, कंपास) सेंसर दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स हर ज़रूरी जानकारी के साथ ट्रेनिंग में बेहतरीन परफोर्मेन्स को सुनिश्चित करते हैं। 

सेलेस्टर 2.0 को आज की हमेशा सक्रिय रहने वाली पीढ़ी के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो एक इरादे के साथ आगे बढ़ते हैं। यह स्मार्टवॉच आधुनिक सटीकता, इंटेलीजेन्ट इनसाईट्स के साथ ट्रेनिंग से लेकर उनके रोज़मर्रा के जीवन को आसान बना देती है। यह उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो अपनी फिटनैस और सेहत में निवेश करना चाहते हैं। अनंत संभावनाओं से प्रेरित यह स्मार्टवॉच, यूज़र को न सिर्फ मोशन को नापने बल्कि मोमेंटम को समझने में भी मदद करती है।  

इस अनुभव का केन्द्र हैं आधुनिक परफोर्मेन्स मेट्रिक्स जो रोज़मर्रा की ट्रेनिंग को बेहतर बना देते हैं। हार्ट-रेट ज़ोन पर आधारित ट्रेनिंग, ट्रेनिंग लोड और रैडीनैस स्कोर का संयोजन- यूज़र को कोशिश जारी रखने, इंटैसिटी मैनेज करने और निरंतरता बनाए रखने में मदद करता है। 5 एटीएम वॉटर रेज़िस्टेंट सेलेस्टर 2.0- पानी के भीतर भी प्रेसाइज़ इनसाईट्स देती है। स्विमिंग हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्वॉल्फ स्कोर और ऑटोमेटिक स्ट्रोक डिटेक्शन- एक साथ काम करते हुए दक्षता, कोशिश एवं तकनीक का मूल्यांकन करते हैं। इसके साथ अडवान्स्ड रनिंग एवं एंड्योरेन्स स्पोर्ट्स मेट्रिक्स जैसे वीओ2 मैक्स, डम्ज् स्कोर और पावर- कार्डियोवैस्कुलर परफोर्मेन्स को समझने, सहनशक्ति विकसित करने और लम्बे समय तक प्रत्यास्थता बनाए रखने में मदद करते हैं। इस तरह यूज़र समय के साथ स्मार्ट तरीके से ट्रेनिंग कर पाता है। 

डिज़ाइन की बात करें तो उच्च श्रेणी की एलुमिनियम बॉडी, ड्यूल कलर्ड क्राउन, हाइब्रिड नॉयलॉन, सिलिकॉन स्ट्रैप इसे प्रीमियम परफोर्मेन्स के लिए तैयार करते हैं। यह स्मॉर्टवॉच आराम, मजबूती और स्टाइल के बीच बेहतरीन तालमेल बनाती है। 

लॉन्च के अवसर पर सीनिवासन के, चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर, स्मार्टवॉचेज़ डिविज़न ने कहा, ‘‘टाइटन स्मार्ट में हम ऐसी टेक्नोलॉजी के निर्माण पर ध्यान देते हैं, जो लोगों को ट्रेनिंग, परफोर्मेन्स और प्रगति में मदद करती है। पिछले साल लॉन्च हुई सेलेस्टर की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद हम सेलेस्टर 2.0 लेकर आए हैं- जो नए डिज़ाइन एवं अपग्रेडेड हार्डवेयर के साथ और भी बेहतर अनुभव प्रदान करती है। फिटनैस और सेहत को प्राथमिकता देने वाले भारतीयों के लिए लॉन्च की गई यह स्मार्टवॉच उपभोक्ता-उन्मुख डिज़ाइन के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह ऐसा इनोवेशन है जो रोज़ाना की फिटनैस की यात्रा को आसान बना देता है। अनंत संभावनाओं की सोच को आगे बढ़ाते हुए हमने बैडमिंटन जगत में दुनिया की जानी-मानी जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के साथ हाथ मिलाया है, जो खुद सेलेस्टर 2.0 के कोर मूल्यों की तरह परफोर्मेन्स, सटीकता एवं इंटेलीजेन्स का बेहतरीन उदाहरण हैं।’’


टाइटन के एक्टिव इंटेलीजेन्स टाइटन क्यू से पावर्ड सेलेस्टर 2.0 हर दिन को ज़्यादा स्मार्ट, ज़्यादा सहज एवं ज़्यादा प्रतिक्रियाशील बना देती है। वॉच में, टाइटन क्यू जेनेरिक सवालों के जवाब देता है, मीटिंग एवं रिमांइडर का शेड्यूल बनाता है। ऐप के ज़रिए टाइटन क्यू हेल्थ एवं एक्टिविटी को मैनेज करता है, जिससे यूज़र को अपनी प्रगति पर निगरानी रखने, पैटर्न को समझने में मदद मिलती है और वह सोच-समझ कर फैसले ले सकता है। ऑफलाईन म्युज़िक स्टोरेज और वायरलैस ईयरफोन सपोर्ट के चलते आप फोन के बिना भी वर्कआउट कर सकते हैं, इससे हर कदम पर आपका रिदम बना रहता है। हाई-इंटैसिटी ट्रेनिंग हो या रोज़मर्रा में स्वास्थ्य पर निगरानी, टाइटन स्मार्ट सेलेस्टर 2.0 हर मोड और हर मोमेंट में इंटेलीजेन्ट तरीके से ढल जाती है।


वे एथलीट्स जो एक ही सैशन में स्विमिंग, साइक्लिंग, रनिंग सभी को ट्रैक करना चाहते हैं, उनके लिए सेलेस्टर2.0 में ट्रायएथलॉन मोड दिया गया है। ट्रायएथलॉन और लॉन्ग डिस्टेन्स ट्रेनिंग करने वाले फिटनैस प्रशंसकों के लिए सेलेस्टर 2.0 हर इंटेलीजेन्ट जानकारी के साथ हाई-इंटैसिटी परफोर्मेन्स में मदद करती है।

रु 11499 की कीमत पर उपलब्ध टाइटन स्मार्ट सेलेस्टर 2.0 को टाइटन वर्ल्ड, हिलिओस, फास्ट्रैक स्टोर्स एवं ऑथोराइज़्ड मल्टी-ब्राण्ड, बड़े फोर्मेट के आउटलेट्स, मोबाइल डिस्ट्रीब्यूशन और ऑनलाईन एवं अग्रणी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।

ADVERTISEMENT