टीवीएस
रेसिंग X किडज़ानिया की
पहल के माध्यम से
258 हज़ार से अधिक बच्चों
और उनके अभिभावकों को
सड़क सुरक्षा मूल्यों के साथ बनाया
सशक्त
नोएडा: दोपहिया एवं
तिपहिया सेगमेन्ट में ग्लोबल लीडर
टीवीएस मोटर कंपनी ने
14-16 नवम्बर 2025 के बीच नोएडा
के किडज़ानिया में टीवीएस रोनिन
की पहल ‘द आर्ट
ऑफ प्रोटेक्शन’
के साथ इस बाल
दिवस सड़क सुरक्षा के
लिए अपनी प्रतिबद्धता को
और मजबूत बना लिया। भावी
राइडरों को प्रेरित करने
के लिए टीवीएस मोटर
हमेशा से सामुदायिक गतिविधियों
एवं राइडरों की सक्रियता के
साथ सुरक्षा को सुनिश्चित करने
में अग्रणी रही है। इस
कार्यक्रम में कई रोचक
एवं व्यवहारिक गतिविधियों का आयोजन किया
गया, जहां बच्चों को
सांस्कृतिक एवं रोमांचक दृष्टिकोण
के माध्यम से सड़क सुरक्षा
के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने का
अवसर मिला।
2023 में
अपने लॉन्च के बाद से
टीवीएस रेसिंगX किडज़ानिया इंडिया के एक्सपीरिएंस सेंटरों
ने 258 हज़ार से अधिक
बाल प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों
को सुरक्षित एवं ज़िम्मेदाराना राइडिंग
के बारे में जागरुक
कर उन्हें सशक्त बनाया है। बाल दिवस
के उपलक्ष्य में टीवीएस रोनिन
ने नोएडा स्थित किडज़ानिया परिसर में अपनी तरह
की पहली, रोचक कार्यशाला का
आयोजन किया, जहां 10 से अधिक बच्चों
और उनके अभिभावकों को
सशक्त बनाया गया। कार्यक्रम का
आकर्षण केन्द्र था वाइब्रेन्ट टीवीएस
रोनिन आर्ट गैलेरी, जहां
देश भर की विभिन्न
लोक कला शैलियों से
सुसज्जित हेलमेट दर्शाए गए, इनमें से
हर एक हेलमेट संस्कृति
एवं रचनात्मकता के कैनवास के
रूप में सुरक्षा के
प्रतीक के रूप में
बदल गया।
बच्चों
ने समर्पित हेलमेट-पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से
युवा रचनाकारों की भूमिका निभाई,
जहां उन्होंने खासतौर पर बच्चों के
लिए बने हेलमेट्स का
उपयोग कर अपने खुद
के ‘द आर्ट ऑफ
प्रोटेक्शन’ मास्टरपीस डिज़ाइन किए। रोचक गतिविधियों
ने इस अनुभव को
और भी खास बना
दिया, जिनमें शामिल थे- वर्ल्ड ऑफ
टीवीएस रोनिन डिस्प्ले, एक सहयोगपूर्ण कैनवास-
वॉल एक्टिविटी, इंटरैक्टिव गेम्स जैसे स्पिन द
व्हील तथा बच्चों एवं
उनके अभिभावकों के लिए थीमेटिक
क्विज़ तथा
स्पेशल ‘टीवीएस रोनिन लिटल आर्टिस्ट’ सोशल मीडिया कॉन्टेस्ट।
इन गतिविधयों ने एक साथ
मिलकर सुरक्षा, अभिव्यक्ति एवं उत्साह को
एक यादगार एवं व्यवहारिक फोर्मेट
में बदल दिया।
कार्यक्रम
के दौरान अपने विचार व्यक्त
करते हुए विमल सुंबली,
हैड ऑफ बिज़नेस- प्रीमियम,
टीवीएस मोटर कंपनी ने
कहा, ‘‘टीवीएस मोटर में हमारा
मानना है कि सही
मायने में सड़क सुरक्षा
के लिए जागरुकता सबसे
ज़्यादा मायने रखती है, हमारा
उद्देश्य नई पीढ़ी को
प्रेरित करना है, जिनके
लिए सुरक्षा, ज़िम्मेदारी और सहानुभूति ज़रूरी
मूल्य हैं, फिर चाहे
वे सड़क पर हों
या कहीं और। ‘आर्ट
ऑफ प्रोटेक्शन’
कैंपेन के माध्यम से
हमें गर्व है कि
हमने किडज़ानिया के साथ अपनी
साझेदारी को और मजबूत
बना लिया है। साथ
ही हमने हर बच्चे
में छिपे नन्हे कलाकार
का जश्न भी मनाया
है- हो भावी पीढ़ियों
में रचनात्मकता, स्व-अभिव्यक्ति और
ज़िम्मेदाराना राइडिंग को बढ़ावा देने
की टीवीएस रोनिन की प्रतिबद्धता की
पुष्टि करता है।’
2023 में टीवीएस मोटर
कंपनी ने अपनी तरह
के अनूठे सड़क सुरक्षा एक्सपीरिएंस
ज़ोन के लॉन्च के
लिए किडज़ानिया के साथ साझेदारी
की थी, जहां बच्चों
को ज़िम्मेदराना राइडिंग के बुनियादी पहलु
सिखाने के लिए सुरक्षित
एवं रोचक माहौल उपलब्ध
कराया जाता है। इस
साझेदारी का उद्देश्य भावी
राइडरों में कम उम्र
से ही सड़क सुरक्षा
के मूल्यों, अनुशासन, ज़िम्मेदारी और जागरुकता को
बढ़ावा देना है।