अब 127 सालों की विरासत और घड़ी निर्माण की स्वतन्त्र स्विस कारीगरी का अनुभव भारत में पाएं
नेशनल : टाइटन कंपनी लिमिटेड का ब्राण्ड हिलिओस लक्स भारत के एक्सेसिबल लक्ज़री वॉच स्पेस में अपनी स्थिति को सशक्त बनाने के प्रयास जारी रखे हुए है। ब्राण्ड ने अगले 3 सालों में अपने मार्केट शेयर को दोगुना से अधिक (20 फीसदी) कर 2000 करोड़ के टर्नओवर तक पहुंचने की योजना बनाई है।
अपनी इस यात्रा में आगे बढ़ते हुए हिलिओस लक्स ने भारत में प्रवेश तथा 1898 में स्थापित स्विस लेगेसी घड़ी निर्माता ऑगस्टे रेमंड के साथ एक्सक्लुज़िव साझेदारी की घोषणा की है। यह लॉन्च स्वतन्त्र, प्रमाणित, विश्वस्तर पर विख्यात एवं हेरिटेज-उन्मुख ब्राण्ड्स के गंतव्य के रूप में हिलिओस लक्स की भूमिका की पुष्टि करता है- जहां हाई-होरोलोजी डिस्कवरी का जश्न मनाते हुए लोकप्रिय एवं स्थापित ब्राण्ड्स को पेश किया जाता है।
हिलिओस लक्स ने अगले 5 सालों में 100 बुटीक तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है और ऑगस्टे रेमंड इस यात्रा का अभिन्न हिस्सा होगा। हिलिओस लक्स के साथ एक्सक्लुज़िव साझेदारी में भारत में आधिकारिक प्रवेश करते हुए ऑगस्टे रेमंड हाथ से बनी, हाथ से असेम्बल की गई, व्यक्तिगत अंकों वाली घड़ियां पेश करेगा, जो 127 सालों से घड़ी निर्माण की विरासत को आकार दे रहा है। इस कलेक्शन में सबसे आगे है हीरो मॉडल ओरिजिन लूनर, जिसमें चांद की सतह जैसी बारीक नक्काशी और सुपर-लुमिनोवा से भरा एक शानदार बेज़ल है, जो एक चमकदार रोशनी देता है। ये घड़ियां आइकॉनिक हैंड-वाउंड युनिटस कैलिबर से चलती हैं, तथा टिकाऊ मैकेनिकल घड़ी निर्माण की कंपनी की प्रतिबद्धता को मज़बूत बनाती हैं।
हेरिटेज एवं प्रमाणित घड़ियों की ओर बढ़ते झुकाव के चलते भारत में बेहतरीन विश्वस्तरीय घड़ियो की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। हिलिओस लक्स को आज के उपभोक्ताओं की बदलती पंसद को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है जो लुक के साथ-साथ मूल्य एवं होरोलोजी को भी महत्व देते हैं। यह कलेक्शन अनुभवी संग्राहकों और उन लोगों को खूब पसंद आएगा जो ऐसी घड़ियां इकट्ठा करना चाहते हैं जो उनकी पहचान का अभिन्न हिस्सा बन जाएं।
इस लॉन्च पर बात करते हुए श्री राहुल शुक्ला, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, चीफ़ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर, वॉचेज़ डिविज़न, टाइटन कंपनी लिमिटेड ने कहा, ‘‘एक्सक्लुज़िव रूप से हिलिओस लक्स के माध्यम से भारत में ऑगस्टे रेमंड को पेश करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। आज के उपभोक्ताओं को प्रमाणित कारीगरी एवं सार्थक कहानियां खूब लुभाती हैं, वे परिचितता से आगे बढ़कर मौलिकता एवं गहराई को महत्व देते हैं। हिलिओस लक्स को सुलभ लक्ज़री स्पेस में इसी तरह की खोल के गंतव्य के रूप में निर्मित किया गया है।’’
श्री सुंदर क्लिंगेनबर्ग, चीफ़ इन्फोर्मेशन ऑफिसर एवं डिप्टी सीईओ, ऑगस्टे रेमंड ने कहा, ‘‘भारत हमारी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है, हमें हिलिओस लक्स के साथ साझेदारी करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। एक स्वतन्त्र मेसन क तौर पर कारीगरी को ध्यान में रखते हुए सीमित उत्पादन करता है, हम शौकीनों के लिए असली खासियत लेकर आते हैं जो इनोवेशन, विरासत एवं मैकेनिकल घड़ी निर्माण की सराहना करते हैं।’’
भारत में लॉन्च के साथ चार कलेक्शन्स- ओरिजिन, युनिटी, हेरिटेज 1898 और मैगेलन में 23 घड़ियां पेश की गई हैं। कोर रेंज (21 घड़ियों) की कीमत रु 1.3 लाख से रु 2.5 लाख के बीच है, वहीं दो स्टेटमेन्ट मौलिक घड़ियों की कीमत रु 4.5 लाख और रु 7.5 लाख है। सभी घड़ियां हाथ से निर्मित, हाथ से असेम्बल की गई, व्यक्तिगत अंकों से युक्त, मात्रा में सीमित हैं तथा हिलिओस लक्स के माध्यम से एक्सक्लुज़िव रूप से भारत में ही उपलब्ध हैं।