मुंबई : एलएंडटी एनर्जी हाइड्रोकार्बन ऑफशोर (LTEH Offshore) को भारत के पश्चिमी तट पर पाइपलाइन रिप्लेसमेंट प्रोजेक्ट (PRP-X) और वेल हेड प्लेटफॉर्म्स प्रोजेक्ट के लिए ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) से ऑर्डर्स का एक समूह प्राप्त हुआ है।
PRP-X में ओएनजीसी के ऑफशोर क्षेत्रों में संबंधित संशोधन कार्यों के साथ-साथ कई सब-सी (समुद्री) पाइपलाइन सेगमेंट का इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग (EPCIC) शामिल है। वेल हेड प्लेटफॉर्म्स प्रोजेक्ट में चार वेल हेड प्लेटफॉर्म्स का EPCIC शामिल है।
LTEH ऑफशोर, ऑफशोर तेल और गैस उद्योग के लिए एकीकृत EPCIC समाधानों का एक अग्रणी प्रदाता है। अपनी मजबूत इन-हाउस इंजीनियरिंग क्षमताओं, विश्व स्तरीय फैब्रिकेशन सुविधाओं और समुद्री जहाजों के समर्पित बेड़े के सहयोग से, इसने वैश्विक बाजारों में जटिल शैलो-वॉटर (उथले पानी) और डीप-वॉटर (गहरे पानी) के विकास को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
पिछले चार दशकों में, इस बिज़नेस ने फिक्स्ड प्लेटफॉर्म, सब-सी पाइपलाइन और स्ट्रक्चर, ब्राउनफील्ड अपग्रेड के साथ-साथ डीकमीशनिंग कार्यों सहित ऑफशोर परियोजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला का निष्पादन किया है।
इस ऑर्डर की जीत पर टिप्पणी करते हुए, एलएंडटी एनर्जी हाइड्रोकार्बन ऑफशोर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड श्री पार्थसारथी चटर्जी ने कहा: "ये ऑर्डर्स भारत के ऑफशोर ऊर्जा अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विकास में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में LTEH ऑफशोर की स्थिति को पुनः सुदृढ़ करते हैं। वे हमारी एकीकृत EPCIC क्षमताओं, विस्तृत परियोजना निष्पादन अनुभव और सुरक्षा व परिचालन उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता में ग्राहकों के विश्वास को दर्शाते हैं। हम ओएनजीसी को ये परियोजनाएं सौंपने और राष्ट्र की ऊर्जा आकांक्षाओं में योगदान देने के लिए तत्पर हैं।"