मेनू

×

खोजें

एलएंडटी (L&T) के 'मिनरल्स एंड मेटल्स' कारोबार को मिले प्रमुख (Major) ऑर्डर*

एलएंडटी (L&T) के 'मिनरल्स एंड मेटल्स' कारोबार को मिले प्रमुख (Major) ऑर्डर*

मुंबई, 02 जनवरी 2026: लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के मिनरल्स एंड मेटल्स (M&M) बिजनेस वर्टिकल ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और अन्य ग्राहकों से घरेलू धातु क्षेत्र में ईपीसी (EPC) परियोजनाओं और उत्पादों के लिए प्रमुख (Major) ऑर्डर हासिल किए हैं। एलएंडटी और सेल (SAIL) के बीच कई दशकों पुराना रिश्ता है, जिसे भारत भर में कई धातुकर्म परियोजनाओं के सफल निष्पादन के लिए जाना जाता है।

सेल अपने महत्वाकांक्षी आधुनिकीकरण और विस्तार कार्यक्रम के तहत, पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में स्थित इस्को स्टील प्लांट (IISCO Steel Plant) की कच्चा इस्पात क्षमता को 2.5 MTPA से बढ़ाकर 6.5 MTPA करने की योजना बना रहा है। इस विस्तार के तहत, एलएंडटी के M&M वर्टिकल को महत्वपूर्ण प्रोसेस प्लांटों के इंजीनियरिंग, खरीद और इंस्टालेशन का पैकेज दिया गया है। इसमें 'कोक ओवन बैटरी', 'बाय-प्रोडक्ट प्लांट', 'बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस' और सामग्री प्रबंधन (material handling) के लिए विशेष उपकरण पैकेज शामिल हैं, जो नए स्टील कॉम्प्लेक्स के मुख्य आधार हैं। इसके साथ ही, झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में हो रहे बड़े विस्तार के लिए एलएंडटी को 'सिंटर प्लांट #2' स्थापित करने का काम सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त, M&M बिजनेस ने भारत के विभिन्न ग्राहकों से विशेष सामग्री प्रबंधन उपकरण, जैसे कि 'स्टैकर रिक्लेमर्स' और 'वैगन टिपलर्स' के लिए भी कई ऑर्डर प्राप्त किए हैं। एलएंडटी के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और मिनरल्स एंड मेटल्स के सलाहकार, डी के सेन ने इन उपलब्धियों पर कहा कि एलएंडटी भारत के धातु क्षेत्र के विकास में एक प्रमुख योगदानकर्ता रहा है और सेल के साथ हमारा जुड़ाव इस यात्रा का एक गौरवशाली अध्याय है। उन्होंने कहा कि ये ऑर्डर विश्व स्तरीय धातुकर्म बुनियादी ढांचे को इंजीनियरिंग सटीकता, सुरक्षा और स्थिरता के साथ वितरित करने की एलएंडटी की क्षमता को रेखांकित करते हैं।

एलएंडटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड (मिनरल्स एंड मेटल्स), टी. कुमारेशन ने कहा कि सेल द्वारा एलएंडटी पर जताया गया भरोसा चुनौतीपूर्ण समय सीमा के भीतर जटिल और तकनीक-गहन परियोजनाओं को पूरा करने की हमारी विशेषज्ञता की पुष्टि करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये जीत समय पर परियोजना वितरण और जटिल प्रक्रिया पैकेजों के एंड-टू-एंड निष्पादन में हमारी तकनीकी क्षमताओं को फिर से प्रमाणित करती हैं।

ADVERTISEMENT