मेनू

×

खोजें

महिंद्रा ट्रैक्टर्स 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर श्रृंखला की बढ़ती मांग को पूरा करने की तैयारी में

महिंद्रा ट्रैक्टर्स 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर श्रृंखला की बढ़ती मांग को पूरा करने की तैयारी में

• 20 से 70एचपी खंड में महिंद्रा के 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर, कृषि और ढुलाई के काम के लिहाज़ बेहद मज़बूत हैं और इनका प्रदर्शन शानदार है।
•
भारत में खेती से जुड़ी स्थानीय स्थितियों के अनुसार तैयार और कठोर परीक्षण से गुज़री महिंद्रा की 4डब्ल्यूडी श्रृंखला विश्व-स्तरीय फीचर और मज़बूती प्रदान करती है, साथ ही यह महिंद्रा ट्रैक्टरों के सबसे व्यापक डीलर नेटवर्क पर आसान ऋण सुविधा, सेवा और कल-पुर्ज़ों के साथ उपलब्ध है।

इंदौर : भारत का सर्वश्रेष्ठ और मात्रा (वॉल्यूम) के लिहाज़ से विश्व का सबसे बड़ा, ट्रैक्टर ब्रांड, महिंद्रा ट्रैक्टर्स अपनी 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर श्रृंखला की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने की तैयारी में है।  मध्य प्रदेश में कृषि और ढुलाई से जुड़ी गतिविधियों में बढ़ोतरी की उम्मीद के बीच, किसान अधिक मज़बूती और उत्पादन क्षमता के लिये 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर अपना रहे हैं।

महिंद्रा के 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर विभिन्न फसलों के लिये विशेष उपकरणों के बढ़ते उपयोग के बीच, छोटे और बड़े दोनों तरह के खेतों के लिये बेहद उपयुक्त हैं, विशेष तौर पर उन क्षेत्रों में जहां अलग-अलग तरह की मिट्टी पाई जाती है।

ये 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 20 से 70एचपी वर्ग की व्यापक श्रेणियों में उपलब्ध हैं। महिंद्रा अपने लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड-अर्जुन, नोवो, युवोटेक+, जीवो और ओज - के तहत  4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर उपलब्ध कराती है, जो अपनी श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन और बाज़ार में उपलब्ध विकल्पों की तुलना में उल्लेखनीय लाभ प्रदान करते हैं।

भारत की खेती की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर भारत में ही तैयार और विकसित महिंद्रा के 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर ठोस डिज़ाइन के साथ बेहद मज़बूत बनाए गए हैं। मज़बूती और शानदार प्रदर्शन के लिये तैयार इस श्रृंखला में भारी-भरकम एक्सल, बड़े टायर और ज़मीन की अधिक खुदाई जैसी विशेषताएं हैं, इस तरह ये ट्रैक्टर कठिन काम को आसानी से करने के लिये उपयुक्त हैं।

महिंद्रा के  4डब्ल्यूडी ट्रैक्टरों में इंजन की शक्ति चारों पहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचती है, जिससे ये गीली, ऊबड़-खाबड़ या पहाड़ी ज़मीन पर बेहतर पकड़ प्रदान करते हैं, इस तरह ये खेती और इससे इतर, दोनों तरह के काम के लिए आदर्श विकल्प हैं। विश्व-स्तरीय इंजन प्रौद्योगिकी से बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित होता है, इंजन लंबे समय तक कारगर रहता है, इसमें बेहतर ईंधन-दक्षता होती और टायर कम घिसता है, जिसकी वजह से, चाहे मिट्टी कैसी भी हो निरंतर काम करना संभव हो पाता है। इससे ट्रैक्टर का डाउनटाइम कम होता है और रख-रखाव की लागत बहुत कम होती है।

महिंद्रा के  4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में इन खूबियों के अलावा, बेहतर अर्गोनॉमिक, उन्नत सस्पेंशन प्रणाली, उन्नत सुरक्षा फीचर और चालक की ज़रूरत के अनुरूप नियंत्रण की सुविधा होती है जिससे देश भर के किसानों को आराम और बेहतर दक्षता हासिल होती है।

महिंद्रा के 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टरों का उपयोग करने वाले किसानों को बेहतर परिचालन-नियंत्रण, खेतों में  तेज़ मुड़ाव, 2 से 3 टन तक के भारी काम को सरलता से करने की क्षमता, कम थकान और दुर्घटना के जोखिम में कमी का भी फायदा मिलता है।

 

वैश्विक रुझान, अब भारत में

मध्य प्रदेश के अलावा, पूरे देश के किसान 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टरों के फायदे महसूस कर रहे हैं और विश्व स्तर पर कृषि-प्रक्रियाओं में परिवर्तन लाने वाली इस प्रौद्योगिकी को तेज़ी से अपना रहे हैं। कृषि और इससे इतर अन्य काम में आसानी के साथ-साथ बढ़ती जागरूकता और सरकारी प्रोत्साहन से भी किसानों को 4डब्ल्यूडी मॉडल अपनाने में मदद मिल रही है।

4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में शुरुआती निवेश 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के मुकाबले अधिक होता है, लेकिन महिंद्रा के 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर मज़बूती, ईंधन-दक्षता और उत्पादन क्षमता समय के साथ बेहतर निवेश-लाभ (आरओआई) प्रदान करते हैं। महिंद्रा के 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर किफायती और उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं और इन्हें चलाने की कुल लागत कम होती है।

महिंद्रा ने पिछले दशक में अपने 4डब्ल्यूडी उत्पादों और समाधानों का काफी विस्तार किया है, जो आधुनिक खेती में इन ट्रैक्टरों के बढ़ते महत्त्व को दर्शाता है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स अपनी विनिर्माण इकाइयों - नागपुर, मुंबई, ज़हीराबाद, रुद्रपुर, राजकोट और जयपुर – में अपने 4डब्ल्यूडी उत्पादों और समाधानों के विनिर्माण के ज़रिये इस खंड में अपनी उपस्थिति लगातार बढ़ा रही है।

ये ट्रैक्टर महिंद्रा के विस्तृत डीलरशिप और सेवा केन्द्रों के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं, जिससे किसानों को विशेषज्ञतापूर्ण सहायता और रख-रखाव सेवाएं जल्द और आसानी से मिलती हैं। असली कल-पुर्ज़े आसानी से मिल जाते हैं और किफायती कीमतपर उपलब्ध होते हैं, जिससे ट्रैक्टर अधिक समय तक बेकार नहीं रहते और काम सुचारु रूप से चलता रहता है। महिंद्रा ट्रैक्टर सेवा इसके अतिरिक्त चौबीसों घंटे निःशुल्क हेल्पलाइन संख्या – 1800 2100 700 प्रदान करती है, जो चौबीसों घंटे सक्रिय रहती है। इस सुविधा के तहत घर-घर सेवा उपलब्ध कराई जाती है, ताकि उन्हें समय पर सहायता मिले और किसी तरह की ढुलाई या लॉजिस्टिक्स से जुड़ी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENT