यह कमर्शियल कोऑपरेशन फ्रेमवर्क भारत और यूरोप के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगा और यात्रा के अनुभवों को और बेहतर बनाएगा
मुंबई : एअर इंडिया और लुफ्थांसा ग्रुप ने एअर इंडिया और लुफ्थांसा ग्रुप के कैरियर्स एवं सब्सिडरियों जैसे एअर इंडिया एक्सप्रेस, ऑस्ट्रेलियन एयरलाइन्स, ब्रुसेल्स एयरलाइन्स, आईटीए एयरवेज़, लुफ्थांसा, स्विस इंटरनेशनल एयरलाइन्स एवं अन्य सम्बंधित एयरलाइन्स के बीच जॉइट बिज़नेस एग्रीमेन्ट के लिए फ्रेमवर्क की स्थापना हेतु ऐतिहासिक एमओयू साईन किया है।
स्टार अलायन्स में उनके मौजूदा कोडशेयर एग्रीमेन्ट्स एवं शेयर्ड मेंबरशिप पर आधारित इस एमओयू के ज़रिए कैरियर्स, भारत और मुख्य युरोपियन मार्केट्स के बीच कनेक्टिविटी बढ़ा सकेंगे, जिससे यात्रियों को एक ही टिकट के साथ दुनिया के कुछ सबसे व्यस्त रूट्स पर अधिक कनेक्टेड एवं बेहतर अनुभव मिलेगा।
एअर इंडिया के चीफ़ एक्ज़क्टिव ऑफ़िसर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, कैंपबेल विल्सन, और लुफ़्थांसा ग्रुप के चेयरमैन और चीफ़ एक्ज़क्टिव ऑफ़िसर, कार्स्टन स्पोहर ने इस एमओयू पर साईन किए। जिसका उद्देश्य हाल ही में हुए ऐतिहासिक इंडिया-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से मिले मौकों का फ़ायदा उठाना है।
ज़रूरी विनियामक एवं एंटी-ट्रस्ट अनुमोदनों के आधार पर, कैरियर एक साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करेंगे जैसे उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाना, और विशेष मार्केट्स में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए आपसी तालमेल के साथ रूट प्लानिंग और फ़्लाइट शेड्यूल के साथ-साथ जॉइंट सेल्स, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन आदि। इसके अलावा उपभोक्ताओं के लिए यात्रा के अनुभव बनाने के लिए फ्रिक्वेंट फ़्लायर प्रोग्राम, आईटी इंफ़्रास्ट्रक्चर, - कस्टमर जर्नी, क्वालिटी अश्योरेंस, और एक दूसरे के लिए उपयोगी अन्य पहलों पर काम किया जाएगा।
शुरूआत में यह एमओयू एअर इंडिया के होम मार्केट भारत और लुफ्थांसा ग्रुप के कोर होम मार्केट क्षेत्र, जिसमें जर्मनी, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, इटली और स्विट्जरलैंड शामिल हैं, के बीच पैसेंजर ट्रैफिक फ्लो बढ़ाने पर फोकस करेगा। इसमें शेष यूरोप और भारतीय उपमहाद्वीप को शामिल करने का प्रस्ताव भी है, जिससे भविष्य में विस्तार के अवसर मिलेंगे। व्यापक जॉइंट बिज़नेस एग्रीमेंट बनने के बाद रूट और मार्केट सहित इसके दायरे को अंतिम रूप दिया जाएगा, जो विनियामक अनुमोदनों के अधीन होगा।
कार्स्टन स्पोहर, चेयरमैन, एक्ज़क्टिव बोर्ड, ड्यूश लुफ़्थांसा एजी एवं सीईओ लुफ़्थांसा ग्रुप ने कहा, ‘‘आज हमारे पुराने स्टार अलायन्स पार्टनर एअर इंडिया के साथ यह एग्रीमेन्ट यूरोप और भारत के बीच हुए ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेन्ट के बाद दोनों क्षेत्रों के बीच एविएशन में नए अध्याय की शुरूआत का स्पष्ट संकेत है। एअर इंडिया के साथ मिलकर हम दुनिया में सर्वोच्च विकास दर के साथ एविएशन मार्केट में अपने एक्सेस को मजबूत बनाएंगे। लुफ़्थांसा ग्रुप पहले से भारत के उपभोक्ताओं में सबसे लोकप्रिय और सबसे सफल युरोपियन एयरलाईन है। आने वाले समय में हम भारत और यूरोप के बीच और भी अधिक कनेक्शन्स के साथ दोनों देशों के बीच के आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने में योगदान देंगे। हमारे नए लॉन्ग-हॉल विमान, लुफ़्थांसा एलेग्रिस और स्विस सेंसेज़ ऑन बोर्ड के साथ हम भारत सहित अधिक से अधिक रूट्स पर सभी क्लासेज़ में यात्रा के प्रीमियम अनुभव में सुधार ला रहे हैं।‘
कैम्पबेल विल्सन, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एअर इंडिया ने कहा, ‘‘ लुफ़्थांसा ग्रुप के साथ हमारे रिश्तों को और मजबूत बनाने वाली यह उपलब्धि भारत और यूरोप के बीच यात्रियों और उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। एअर इंडिया अपने फ्लीट को तेज़ी से आधुनिक बनाते हुए अपने ग्लोबल फुटप्रिन्ट का विस्तार कर रही है, साथ ही अपने प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज़ में भी बदलाव ला रही है। ऐसे में यह फ्रेमवर्क दोनों क्षेत्रों के लोगों, कारोबारों एवं व्यापारों के बीच मजबूत मजबूत रिश्ते बनाएगा। यह हमारे उपभोक्ताओं और शेयरधारकों दोनों के लिए फायदेमंद होगा। आने वाले समय में भी हम लुफ़्थांसा ग्रुप के साथ इस तरह की पहलों को और आगे बढ़ाते रहेंगे।’
एअर इंडिया और लुफ़्थांसा ग्रुप वर्तमान में 15 भारतीय और 29 युरोपीय शहरों और 20 देशों में 145 रूट्स पर कोर्डशेयर करते हैं। फरवरी 2025 में एअर इंडिया और लुफ़्थांसा ग्रुप ने एअर इंडिया, लुफ़्थांसा, स्विस और ऑस्ट्रियन एयरलाईन्स के बीच कोडशेयर एग्रीमेन्ट्स का विस्तार किया था।
भारत
और यूरोपय संघ दुनिया की
दो सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाएं
हैं, जो एक साथामिलकर
ग्लोबल जीडीपी में तकरीबन 25 फीसदी
योगदान देती हैं। यूरोपियन
कमीशन के अनुसार यूरोप,
भारत का सबसे बड़ा
ट्रेडिंग पार्टनर है, जिसने 2024 में
120 बिलियन यूरो से अधिक
का द्विपक्षीय कारोबार किया, वहीं यूरोपीय संघ
के लिए भारत नौंवा
सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर
है, जिसने 2024 में यूरोपीय संघ
के कुल कारोबार में
2.4 फीसदी योगदान दिया।
2022 में अपने निजीकरण के बाद से, एअर इंडिया ने अपने ग्लोबल अलायंस नेटवर्क को काफ़ी बढ़ाया है। आज, एयरलाइन के पास दुनिया भर की बड़ी एयरलाइन कंपनियों के साथ 24 कोडशेयर पार्टनरशिप और लगभग 100 इंटरलाइन एग्रीमेंट हैं, जिससे एअर इंडिया के उपभोक्ताओं को दुनिया भर में 800 से ज़्यादा गंतव्यों के लिए आसान पहुंच मिलती है।
राजस्व
और फ्लीट साइज़ की दृष्टिसे
लुफ्थांसा ग्रुप दुनिया का चौथा सबसे
बड़ा एयरलाइन ग्रुप है। यह यूरोप
के खास मार्केट में
पांच नेशनल एयरलाइन, दूसरी प्राइवेट ट्रैवल-ओरिएंटेड एयरलाइन, लुफ्थांसा कार्गाे, लुफ्थांसा टेक्निक, और लुफ्थांसा ग्रुप
ब्रांड के तहत 300 से
अधिक सब्सिडरियों एवं संबंधित कंपनियों
का संचालन करता है। 2024 में
131 मिलियन से अधिक यात्रियों
ने इस ग्रुप के
साथ यात्रा की, ग्रुप अपने
उपभोक्ताओं को महाद्वीप के
सबसे बड़े नेटवर्क का
एक्सेस देता है।