बिहार के बक्सर में जेके सीमेंट
का प्लांट 100 एकड़ में फैला है और इसकी
ग्रे सीमेंट उत्पादन क्षमता 3 एमटीपीए
है
बक्सर, बिहार :
भारत
की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक, जेके
सीमेंट लिमिटेड ने आज बिहार के बक्सर में अपने अत्याधुनिक ग्रे सीमेंट प्लांट के शुभारंभ
की घोषणा की। यह कंपनी की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस नए
प्लांट के जुड़ने से जेके सीमेंट की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 31.26 मिलियन टन प्रति वर्ष
(एमटीपीए)
हो गई है और कंपनी ने 30 एमटीपीए का आंकड़ा पार कर
लिया है। इस विस्तार के साथ जेके सीमेंट अब भारत की शीर्ष पाँच ग्रे सीमेंट
उत्पादक कंपनियों में शामिल हो गई है, जिससे
उसकी राष्ट्रीय मौजूदगी और दीर्घकालिक विकास रणनीति और मजबूत हुई है।
इस उपलब्धि
पर टिप्पणी करते हुए, जेके सीमेंट के
प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया ने कहा, “31 एमटीपीए की क्षमता हासिल जो कि
है यह जेके सीमेंट के विस्तार में एक अहम मोड़ है
और यह हमारी कंपनी के आकार, मजबूती और
महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है। बक्सर प्लांट का शुरू होना न केवल बिहार के विकास दृष्टिकोण में
महत्वपूर्ण योगदान देगा, बल्कि यह हमारी
राष्ट्रीय उपस्थिति को और विस्तार देने की दिशा में एक रणनीतिक कदम भी है। हम उच्च
गुणवत्ता वाली विनिर्माण क्षमताओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के
साथ-साथ स्थानीय समुदायों के लिए दीर्घकालिक लाभ पैदा करें।”
3 एमटीपीए क्षमता वाला बक्सर
प्लांट 100 एकड़ में फैला है और
पटना–बक्सर हाईवे पर रणनीतिक रूप
से स्थित है, जिससे राज्य और
आसपास के क्षेत्रों में तेज और अधिक कुशल वितरण संभव होगा। जेके सीमेंट ने पिछले
वर्ष प्रयागराज प्लांट से आपूर्ति के माध्यम से बिहार बाजार में प्रवेश किया था, लेकिन अब बक्सर प्लांट के माध्यम से कंपनी
राज्य में स्थानीय स्तर पर सेवा दे सकेगी, जिससे पूरे बिहार में 24 घंटे के भीतर डिलीवरी संभव हो पाएगी।
विस्तार पर
अपने विचार साझा करते हुए, जेके सीमेंट के
संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री माधवकृष्ण सिंघानिया ने कहा, “बक्सर प्लांट के शुरू होने के बाद जेके सीमेंट अब भारत की शीर्ष पाँच
ग्रे सीमेंट उत्पादक कंपनियों में शामिल हो गई है। यह सुविधा हमें बिहार में
स्थानीय स्तर पर, अधिक प्रभावी ढंग से
और बड़े पैमाने पर सेवा देने में सक्षम बनाती है। हालांकि हमने पिछले वर्ष
प्रयागराज से आपूर्ति के जरिए बिहार बाजार में प्रवेश किया था, लेकिन अब स्थानीय उत्पादन से हम अपने ग्राहकों
के और करीब होंगे और पूरे राज्य में सेवा मानकों को काफी बेहतर बना पाएंगे। बक्सर
हमें बिहार जैसे तेज़ी से बढ़ते और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर वाले बाजार में कंपनी और
क्षेत्र दोनों के लिए सतत विकास को बढ़ावा देने के केंद्र में लाता है।”
यह नया प्लांट
बिहार के विकास दृष्टिकोण को समर्थन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बुनियादी ढांचा, आवास और वाणिज्यिक परियोजनाओं के लिए उच्च गुणवत्ता
वाले सीमेंट की तेज़ उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इस परियोजना में कंपनी ने लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। निर्माण कार्य
मार्च 2025 में शुरू हुआ था और 29 जनवरी 2026 से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो गया है। यह प्लांट न
केवल सहायक उद्योगों को आकर्षित करेगा, बल्कि
बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा करेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और औद्योगिक पारिस्थितिकी
तंत्र को मजबूती मिलेगी।