मेनू

×

खोजें

सोनालीका ने FY'26 के 10 महीनों में 1.51 लाख ट्रैक्टरों की अब तक की सबसे तेज़ बिक्री के साथ शानदार बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया

सोनालीका ने FY'26 के 10 महीनों में 1.51 लाख ट्रैक्टरों की अब तक की सबसे तेज़ बिक्री के साथ शानदार बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया


भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स ने अपनी 30वीं वर्षगांठ को शानदार प्रदर्शन के साथ मनाते हुए, 10 महीनों (अप्रैल 2025-जनवरी 2026) में 1.51 लाख ट्रैक्टरों की अब तक की सबसे तेज बिक्री दर्ज की है, जो कंपनी द्वारा किसानों को 'जीतने का दम' के वादे को दर्शाता है।

नई दिल्ली : 30वें वर्षगाँठ की शानदार शुरुआत करते हुए, भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के 10 महीनों के दौरान 1,51,604 ट्रैक्टरों की अब तक की सबसे तेज़ कुल बिक्री दर्ज की है। भविष्य के लिए तैयार तकनीकों से लैस हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टरों द्वारा सोनालीका ने विभिन्न क्षेत्रों में कृषि समृद्धि का नेतृत्व करना जारी रखा है और यह बदलते कृषि परिदृश्य में निरंतर वृद्धि देने की कंपनी की क्षमता को दर्शाता है। सोनालीका ने हाल ही में अपने उद्देश्य 'जीतने का दम' को दोहराया है, जो पूरे देश में ब्रांड को मज़बूत करने के कार्यक्रम का हिस्सा है और इसकी तेज़ विकास रणनीति को दर्शाता है।

महज 30 वर्षों में, सोनालीका एक छोटे शहर की कंपनी से बढ़ कर भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड और देश में तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर ब्रांड बन गया है, जबकि वैश्विक स्तर पर इसने पांचवे सबसे बड़े ट्रैक्टर ब्रांड के रूप में स्थान हासिल किया है । सोनालीका के हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर किसानों द्वारा स्थाई विकास के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश माने जाते हैं, क्यूंकि कंपनी की प्रगतिशील यात्रा मजबूत सिद्धांतों पर आधारित है जिनमें किफायती इंजीनियरिंग, बेहतर उत्पादन क्षमता और किसानों को प्राथमिकता देना शामिल है।

जीएसटी कटौती द्वारा किसानों को बेहतर पूर्वानुमान और भरोसा मिला है एवं वह सशक्त महसूस कर रहे हैं जिससे साथ ही मशीनीकरण को भी बढ़ावा मिला है।  सोनालीका अपने विश्व के सबसे बड़े एकीकृत ट्रैक्टर निर्माण प्लांट में किसानों के भविष्य के लिए तैयार समाधानों को प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके और भारत की आर्थिक प्रगति में कृषि की भूमिका को सुदृढ़ किया जा सके।

इस नई उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा, “अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच 10 महीनों में 1.51 लाख ट्रैक्टरों की बिक्री का अब तक का सबसे तेज़ आंकड़ा दर्ज करके हम बेहद प्रसन्न हैं। इससे हमें 2026 में अपने 30वीं वर्षगाँठ के लिए एक मज़बूत्त शुरुआत मिली है। यह हमारे इस सरल विश्वास की पुष्टि करता है कि निरंतर विकास मज़बूत बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित होता है और हमारे ब्रांड पर किसानों का भरोसा एक स्पष्ट प्रमाण है। इंजीनियरिंग से लेकर अमल करने तक हम जो भी निर्णय लेते हैं, उससे हम सुनिश्चित करते हैं कि किसान के खेतों में ज़्यादा उत्पादकता, भरोसा और बेहतर मूल्य प्राप्त हो।”

इस मौसम में रबी की बुआई शानदार रही है, जिससे अच्छी फसल की उम्मीदें बढ़ गई हैं और किसानों को हमारे ईंधन-कुशल, आरामदायक और ताक़तवर  ट्रैक्टरों का लाभ उठाने का अवसर मिल रहा है। कृषि और सम्बंधित क्षेत्रों के लिए हाल ही में किए गए बजट आवंटन से जमीनी स्तर पर कृषि परिवर्तन के प्रति स्थायी नीतिगत प्रतिबद्धता को बल मिलता है, जबकि जीएसटी सुधार दीर्घकालिक रूप से अधिक उत्पादकता लाएंगे, किसानों के मनोबल को बढ़ाएंगे और मशीनीकरण को गति देंगे। जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था उत्पादकता और निवेश के स्तंभों पर आगे बढ़ रही है, हम 'जीतने का दम' द्वारा संचालित विश्वसनीय, भविष्य के लिए तैयार तकनीक के साथ किसानों का समर्थन करने के स्पष्ट इरादे से कृषि को दम, विस्तार और क्षमता के साथ ताक़त देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ADVERTISEMENT