मेनू

×

खोजें

अवीनो बेबी का सेन्सिटिव स्किन पोर्टफोलियो अब पहले से कहीं ज़्यादा खास, भारत में ओट की शक्ति के साथ लॉन्च किया अवीनो बेबी डेली मॉइस्चर क्लींजिंग बार

अवीनो बेबी का सेन्सिटिव स्किन पोर्टफोलियो अब पहले से कहीं ज़्यादा खास, भारत में ओट की शक्ति के साथ लॉन्च किया अवीनो बेबी डेली मॉइस्चर क्लींजिंग बार


मुंबई : बेबी की संवेदनशील त्वचा के लिए पीडियाट्रिशियन की पसंद, अवीनो बेबी, विज्ञान पर आधारित अपने उत्पादों के दायरे को और बढ़ा रहा है। कंपनी ने भारत में दाखिल किया है ' अवीनो बेबी डेली मॉइस्चर क्लींजिंग बार' - ओट्स की शक्ति से भरपूर यह एक प्रीमियम सोप-फ्री क्लींजिंग बार त्वचा को रूखा बनाए बिना बड़ी कोमलता से साफ करता है। खास तौर पर भारतीय बाज़ार के लिए तैयार किया गया यह नया उत्पाद, कोलाइडल ओटमील के गुणों से भरपूर है और भारतीय माता-पिता को एक बेहतरीन समाधान देता है, ताकि वे अपने बेबी की संवेदनशील त्वचा का खास ख्याल रख सकें।

 

पीडियाट्रिशियन और डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा मिलकर बनाया गया, बिल्कुल नया अवीनो बेबी डेली मॉइस्चर क्लींजिंग बार आपकी चिंताएँ दूर करता है। यह आपकी ज़रूरत है क्योंकि, इसका pH 5.5 फॉर्मूला त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीने बिना, बहुत ही कोमलता से सफाई करता है। यह त्वचा की सुरक्षा परत को बनाए रखने, आराम देने और मज़बूत करने में मदद करता है, जिससे यह नवजात बेबी के लिए भी जन्म से ही उपयुक्त है। अवीनो बेबी का यह क्लींजिंग बार सल्फेट-मुक्त है और इसे नारियल से बने तत्वों से तैयार किया गया है। यह एक हल्का, भरपूर और क्रीमी झाग बनाता है जो त्वचा को बिना किसी जलन के कोमलता से साफ करता है।

 

नवजात बेबी की संवेदनशील त्वचा पर किए गए कड़े सुरक्षा और असरदार परीक्षणों के आधार पर, यह प्रीमियम नॉन-सोप बार क्लीनिकली प्रमाणित है। यह त्वचा को कोमलता से साफ करता है, रूखापन कम करता है और त्वचा की सुरक्षा परत को मज़बूत बनाता है। साधारण साबुनों के विपरीत, जो अक्सर क्षारीय होते हैं और त्वचा की प्राकृतिक अम्लता को बिगाड़ सकते हैं, अवीनो बेबी का सोप-फ्री क्लींजिंग बार बहुत ही सौम्य है। इसे खास तौर पर बेबी की नाजुक त्वचा की कोमल देखभाल के लिए बनाया गया है।

 

केनव्यू के बिजनेस यूनिट हेड और वीपी मार्केटिंग, श्री मनोज गाडगीळ ने इस नए प्रोडक्ट को लाने का कारण बताते हुए कहा, “पिछले 10 सालों में बेबी की त्वचा से जुड़ी समस्याएं, जैसे एक्ज़िमा और रैशेस काफी बढ़ी हैं। इसका मुख्य कारण खराब मौसम और प्रदूषण है। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) के अनुसार, भारतीय बेबी में एटोपिक डर्मेटाइटिस (AD) के मामले लगभग 20-39% बढ़ गए हैं।[1] इन बढ़ती समस्याओं को देखते हुए, माता-पिता अब ऐसे नए तरीके तलाश रहे हैं जिससे वे अपने बेबी की स्किन का बेहतर ख्याल रख सकें और इन बीमारियों से बचा सकें।”

हमें 'अवीनो बेबी डेली मॉइस्चर क्लींजिंग बार' लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इस नए साबुन के रूप में हम वही बेहतरीन कोलोइडल ओट के गुण ला रहे हैं, ताकि भारत में संवेदनशील त्वचा की देखभाल वाले हमारे सिद्ध उत्पादों की श्रृंखला को और मजबूत किया जा सके। यह नया उत्पाद बेबी की त्वचा के विज्ञान और शरीर क्रिया विज्ञान की हमारी गहरी समझ को दर्शाता है, जिसे पीडियाट्रिशियन और डर्मेटोलॉजिस्ट के सहयोग से विकसित किया गया है। यह एक बेहतर उत्पाद है जो बेबी की स्वस्थ त्वचा के लिए एक मजबूत नींव बनाते हुए राहत और नमी प्रदान करता है।”

 

अवीनो बेबी का यह नया प्रोडक्ट IAP-Pedicon 2026 के 63वें वार्षिक सम्मेलन में डॉ. अलोक भंडारी (कोषाध्यक्ष, IAP) और अन्य प्रमुख विशेषज्ञों द्वारा लॉन्च किया गया। भारत भर के 2000 से अधिक डॉक्टरों ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने अवीनो के विज्ञान पर आधारित प्रोडक्ट्स को देखा और बेबी की संवेदनशील त्वचा के लिए कंपनी की नई खोजों और वैज्ञानिक शोध के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा।

 

केनव्यू में बेबी और विमेंस हेल्थ रिसर्च के रीजनल हेड डॉ. दिलीप त्रिपाठी ने सोप-फ्री क्लींज़िंग बार के फायदों पर जोर देते हुए कहा, "बेबी की संवेदनशील त्वचा को खास देखभाल की ज़रूरत होती है। हर क्लेन्झर्स संवेदनशील स्किन के लिए असरदार नहीं होता। आज के समय में, पीडियाट्रिशयन सोप-फ्री बार को ज्यादा पसंद कर रहे हैं क्योंकि ये त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा बनाए रखते हुए उसे नरमी से साफ करते हैं। अवीनो बेबी डेली मॉइस्चर क्लींजिंग बार का क्लिनिकली परीक्षण किया गया है। यह संतुलित pH के साथ त्वचा का रूखापन कम करता है, जिससे यह संवेदनशील स्किन वाले बेबी के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।"

 

मात्र ₹200 की कीमत वाला 'अवीनो बेबी डेली मॉइस्चर क्लींजिंग बार' प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों और बड़े स्टोर्स पर उपलब्ध है। इस लॉन्च को और बेहतर बनाने के लिए अवीनो बेबी फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक डिजिटल कैंपेन चलाएगा। साथ ही, कंपनी 'मम्मी इन्फ्लुएंसर्स' के साथ मिलकर माताओं को बेबी की संवेदनशील त्वचा और उसके सही वैज्ञानिक समाधानों के बारे में जागरूक करेगी।

  

कॅम्पेन का लिंक:  https://www.instagram.com/reel/DTezaukAJmx/?igsh=MTdxdWd6Z29kaHFjMw



 

ADVERTISEMENT