मेनू

×

खोजें

टीवीएस मोटर कंपनी ने लॉन्च किया ‘टीवीएस किंग का वादा 3.0’; उपभोक्ता एवं परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाया

टीवीएस मोटर कंपनी ने लॉन्च किया ‘टीवीएस किंग का वादा 3.0’; उपभोक्ता एवं परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाया

बैंगलुरू : दुनिया की अग्रणी दोपहिया एवं तिपहिया निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आजटीवीएस किंग का वादा 3.0’ के लॉन्च की घोषणा की है।

टीवीएस किंग थ्री-व्हीलर फैमिली के लिए कस्टमर-वैल्यू सपोर्ट की यह पहल इसके पिछले संस्करणें की सफलता को आगे बढ़ाते हुए उपभोक्ताओं को मिलने वाले फायदों का दायरा भी बढ़ाती है। वादा 3.0 के साथ टीवीएस मोटर कंपनी अपनी प्रतिबद्धता को सिर्फ वाहनों के स्वामित्व तक ही सीमित नहीं रखती बल्कि अपने उपभोक्ताओं एवं उनके परिवारों के लिए सुरक्षा और कल्याण को भी प्राथमिकता देती है।

टीवीएस किंग का वादा 3.0’ एक व्यापक ओनरशिप पैकेज लेकर आया है, जिसे उपभोक्ता एवं उनके परिवारों को मन की शांति, बेहतर वित्तीय सुरक्षा और कम डाउनटाईम का अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एक्सटेंडेड वारंटी, फ्री मेंटेनेन्स सर्विसेज़ एवं रोडसाईड असिस्टेन्स के साथ यह योजना व्यक्ति एवं परिवार की सुरक्षा के फायदे देती है। इस तरह यह मोबिलिटी के दायरे से बढ़कर उपभोक्ताओं को सहयोग प्रदान करने की टीवीएस मोटर कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

 

टीवीएस किंग का वादा 3.0 के मुख्य फायदों में शामिल हैः

o   रु 10 लाख तक का पर्सनल एक्सीडेन्ट कवरेज-मृत्यु या स्थायी विकलांगता के मामले में

o   प्रत्येक बच्चे की शिक्षा के लिए रु 1 लाख का सहयोग (दो बच्चां तक के लिए)- मृत्यु या स्थायी विकलांगता के मामले में

o   अस्पताल में भर्ती के दौरान 30 दिनों तक के लिए रु 4000 प्रति दिन का इंकम प्रोटेक्शन

o   आईसीई एवं ईवी मॉडल्स पर एक्सटेंडेड वारंटी कवरेज

o   तीन फ्री मेंटेनेन्स सर्विसेज़

o   निर्बाध संचालन के लिए रोडसाईड असिस्टेन्स

यह योजना टीवीएस किंग के संपूर्ण पोर्टफोलियो पर लागू होगी, जिसमें पैसेंजर और कार्गो सेगमेन्ट्स में आईसीई और ईवी वेरिएन्ट्स को कवर किया जाएगा। पैसेंजर आईसीई मॉडल्स जैसे टीवीएस किंग डीलक्स और टीवीएस किंग ड्यूरामैक्स प्लस पर दो साल की वारंटी, तीन फ्री सर्विसेज़ और एक साल की रोडसाईड असिस्टेन्स के फायदे मिलते हैं। टीवीएस किंग ईवी मैक्स के उपभोक्ताओं को उद्योग जगत की अग्रणी छह साल की वारंटी, तीन फ्री सर्विसेज़ और तीन साल की रोडसाईड असिस्टेन्स के फायदे मिलते हैं। कार्गो मॉडल्स जैसे टीवीएस किंग कार्गो एचडी और टीवीएस किंग कार्गो एचडी ईवी पर छह साल तक की वारंटी, तीन फ्री सर्विसेज़, तीन साल की रोड़साईड असिस्टेन्स तथा साथ ही पर्सनल एवं फैमिली प्रोटेक्शन के फायदे भी मिलते हैं।

 

टीवीएस किंग का वादा 3.0’ के साथ टीवीएस मोटर कंपनी ने थ्री-व्हीलर सेगमेन्ट में ओनरशिप के अनुभव को बेहतर बनाया है, जिसमें आजीविका एवं परिवार की सुरक्षा के लिए व्यापक कस्टमर सपोर्ट के साथ प्रोडक्ट की विश्वसनीयता शामिल है।

अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें www.tvsmotor.com

ADVERTISEMENT