बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने सत्र 2026–28 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने अपने चार प्रमुख पीजीडीएम कार्यक्रम—पीजीडीएम, पीजीडीएम (इंटरनेशनल बिजनेस), पीजीडीएम (इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (रिटेल मैनेजमेंट)—के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
ये सभी प्रोग्राम फुल-टाइम हैं और इनकी अवधि दो साल की है। साथ ही ये AICTE से मान्यता प्राप्त हैं और एमबीए के समकक्ष माने जाते हैं। इच्छुक छात्र 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
जिन स्टूडेंट्स ने न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन पूरी की है और जिनके पास CAT 2025, XAT 2026, GMAT 2024/2025–26 या CMAT 2026 का रिज़ल्ट है, वे इन प्रोग्रामों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पीजीडीएम (इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (रिटेल मैनेजमेंट) में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स MAT 2025–26 के रिज़ल्ट के आधार पर भी आवेदन कर सकते हैं।
ये दो साल के फुल-टाइम ग्रेजुएशन प्रोग्राम्स स्टूडेंट्स की सोच-समझ, समस्याओं को सुलझाने की क्षमता और प्रभावी संचार कौशल पर ज़ोर देते हैं। पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और प्रोग्रामों से जुड़ी अन्य गतिविधियों के ज़रिये स्टूडेंट्स को बिज़नेस की दुनिया में बेहतर नेतृत्व निभाने के लिए तैयार किया जाता है।
स्टूडेंट्स
को इनवाइट करते हुए,
बिमटेक की डायरेक्टर डॉ. प्रबीना राजीब ने कहा,
“बिमटेक के समृद्ध इतिहास के साथ यह आपके पेशेवर सफर में एक अहम कदम साबित होगा। हमारे 8,000 से अधिक एलुमनी नेटवर्क, जो दुनिया भर में फैला है, और मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन्स के ज़रिये हम आप सभी के उज्ज्वल भविष्य का वादा करते हैं। अकादमिक उत्कृष्टता को अपना मूल मूल्य मानते हुए, हम ऐसा पाठ्यक्रम पेश करते हैं जो इंडस्ट्री की मांगों के अनुसार तैयार किया गया है। हमारे साथ आपका यह दो साल का सफर अकादमिक उपलब्धियों, प्रैक्टिकल सीख और मजबूत पेशेवर नेटवर्क बनाने के अवसरों से भरपूर होगा।”
इन प्रोग्रामों में सीटें इस प्रकार हैं: पीजीडीएम – 300+45, पीजीडीएम (इंटरनेशनल बिजनेस) – 60, पीजीडीएम (इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट) – 60, पीजीडीएम (रिटेल मैनेजमेंट) – 60।
पिछले साल
पीजीडीएम, पीजीडीएम (इंटरनेशनल बिजनेस), पीजीडीएम
(रिटेल मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट) के स्टूडेंट्स को क्रमशः
₹22 लाख, ₹16.42 लाख, ₹16.42
लाख और ₹14.50 लाख रुपये तक का टॉप पैकेज मिला। बिमटेक अपने मेरिट स्टूडेंट्स
को स्वर्गीय बसंत कुमार बिरला एडमिशन मेरिट स्कॉलरशिप भी देता है। CAT/XAT में
95+ परसेंटाइल वाले स्टूडेंट्स को ₹3 लाख, 90–94.9
परसेंटाइल वालों को ₹2 लाख और 85–89.9 परसेंटाइल वाले स्टूडेंट्स को ₹1 लाख
की स्कॉलरशिप दी जाती है।