मेनू

×

खोजें

लाइटहाउस लर्निंग के K-12 स्कूलों ने 'PISA फॉर स्कूल्स 2025' में दर्ज किया शानदार प्रदर्शन, ओईसीडी (OECD) के औसत से ऊपर रहे अंक

लाइटहाउस लर्निंग के K-12 स्कूलों ने 'PISA फॉर स्कूल्स 2025' में दर्ज किया शानदार प्रदर्शन, ओईसीडी (OECD) के औसत से ऊपर रहे अंक
  • पढ़ने (Reading), गणित (Mathematics) और विज्ञान (Science) में स्कूलों का स्कोर ओईसीडी के संदर्भ औसत से ऊपर रहा; एप्लिकेश-आधारित शिक्षण, क्रिटिकल थिंकिंग और वास्तविक दुनिया के समस्या-समाधान पर समूह के फोकस को करता है रेखांकित

मुंबई: भारत के अग्रणी अर्ली चाइल्डहुड और K-12 शिक्षा समूहों में से एक, लाइटहाउस लर्निंग ग्रुप (Lighthouse Learning Group) के चार स्कूलों ने 'PISA फॉर स्कूल्स 2025' (PISA for Schools 2025) मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया है। इन स्कूलों ने रीडिंग, गणित और विज्ञान तीनों क्षेत्रों में ओईसीडी (OECD) के संदर्भ औसत से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं। ये परिणाम विषय की गहरी समझ, क्रिटिकल थिंकिंग और वास्तविक जीवन की स्थितियों में ज्ञान को लागू करने की क्षमता की दिशा में समूह के दृष्टिकोण को उजागर करते हैं।

2025 के इस मूल्यांकन में लाइटहाउस लर्निंग के पांच स्कूलों ने भाग लिया:

  1. बिल्लाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, मलाड (मुंबई)

  2. बिल्लाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, वडोदरा

  3. सेंटर प्वाइंट स्कूल, अमरावती रोड बाईपास (नागपुर)

  4. यूरोस्कूल, एचएसआर (बेंगलुरु)

  5. यूरोस्कूल, उंद्री (पुणे)

'PISA फॉर स्कूल्स' छात्रों के सीखने का एक अंतरराष्ट्रीय मानक प्रदान करता है। यह न केवल यह आंकता है कि छात्र क्या जानते हैं, बल्कि यह भी देखता है कि वे अपरिचित स्थितियों में जानकारी की व्याख्या, तर्क और समस्याओं का समाधान किस प्रकार करते हैं।

विभिन्न स्कूलों का स्कोर कार्ड:

  • बिल्लाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, मलाड: रीडिंग में 517, गणित में 510 और विज्ञान में 523-तीनों क्षेत्रों में ओईसीडी के संदर्भ औसत से ऊपर।

  • बिल्लाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, वडोदरा: रीडिंग में 498, गणित में 507 और विज्ञान में 522।

  • यूरोस्कूल, एचएसआर (बेंगलुरु): रीडिंग में 508, गणित में 507 और विज्ञान में 531।

  • यूरोस्कूल, उंद्री (पुणे): रीडिंग में 506, गणित में 485 और विज्ञान में 506 (रीडिंग और साइंस में ओईसीडी औसत से ऊपर)।

  • सेंटर प्वाइंट स्कूल, अमरावती रोड बाईपास: रीडिंग में 476, गणित में 469 और विज्ञान में 476 स्कोर कर अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क हासिल किया।

परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, लाइटहाउस लर्निंग ग्रुप (K-12 स्कूल्स) के सीईओ सदाशिव नायक ने कहा: "लाइटहाउस लर्निंग में हमारा मानना है कि सार्थक शिक्षा केवल इससे परे है कि छात्र क्या जानते हैं; यह इस बात पर केंद्रित है कि वे उस ज्ञान को कितनी आत्मविश्वास और सोच-समझकर लागू कर सकते हैं। PISA फॉर स्कूल्स के परिणाम हमारे स्कूलों को एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क प्रदान करते हैं और सीखने के परिणामों को लगातार मजबूत करने का अवसर देते हैं।"

लाइटहाउस लर्निंग ग्रुप की मुख्य शिक्षा अधिकारी (Chief Education Officer) डॉ. नताशा मेहता ने कहा: "PISA फॉर स्कूल्स का मूल्यांकन उस प्रकार की शिक्षा के साथ गहराई से मेल खाता है जिसे हम अपने परिसरों में बढ़ावा देना चाहते हैं-ऐसी शिक्षा जो छात्रों को प्रश्न पूछने, व्याख्या करने और सिद्धांतों को लागू करने के लिए प्रोत्साहित करती है। हमारा ध्यान अब इन जानकारियों को कक्षा के अभ्यासों में बदलने पर है ताकि शिक्षा हर छात्र के लिए अधिक प्रासंगिक और भविष्य के अनुकूल बन सके।"

ADVERTISEMENT