मेनू

×

खोजें

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय और जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा हेल्थ-हैक 2026 का शुभारंभ

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय और जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा हेल्थ-हैक 2026 का शुभारंभ

स्वास्थ्य तकनीक में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु 11–12 फरवरी 2026 को दो दिवसीय आयोजन

भोपाल। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (JHU), अमेरिका के सहयोग से 11 फरवरी 2026 को हेल्थ-हैक 2026 का भव्य शुभारंभ किया। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना और भविष्य की स्वास्थ्य तकनीकों के लिए प्रभावी समाधान तलाशना है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के शिक्षाविद, शोधकर्ता और नवाचारकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्घाटन वीआईटी के चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट शंकर विश्वनाथन, ट्रस्टी श्रीमती रमणी बालासुंदरम, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती कादंबरी एस. विश्वनाथन, प्रो वाइस चांसलर टी. बी. श्रीधरन और एक्टिंग रजिस्ट्रार श्री के. के. नायर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह में पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

प्रो वाइस चांसलर टी. बी. श्रीधरन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि तकनीक आधारित समाधान वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। हेल्थ-हैक 2026 के संयोजक डॉ. सिद्धार्थ मैती ने बताया कि यह आयोजन अकादमिक जगत और उद्योग के बीच सेतु का कार्य करते हुए सार्थक स्वास्थ्य नवाचारों को प्रोत्साहित करता है।

प्रेरणादायक मुख्य वक्तव्य

कार्यक्रम में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर बायोइंजीनियरिंग इनोवेशन एंड डिजाइन (CBID), व्हाइटिंग स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. यूसुफ यज़दी तथा JHU की एसोसिएट डीन (ग्लोबल पार्टनरशिप) डॉ. हेदी अलवाई ने मुख्य वक्तव्य दिए। उन्होंने वैश्विक स्तर पर सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में नवाचार की भूमिका पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अरुण बालकृष्णन, एडवाइजर टू CEO एवं चीफ इनोवेशन ऑफिसर, ओम्नीएक्टिव्स हेल्थ टेक्नोलॉजीज़, तथा अतिथि-विशेष डॉ. वीरेंद्र कुमार, संचालक तकनीकी शिक्षा, मध्य प्रदेश, ने स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और उद्योग-शिक्षा सहयोग के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं

•          मुख्य व्याख्यान: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वारा सुलभ स्वास्थ्य तकनीक में नवीनतम प्रगति पर जानकारी।

•          तकनीकी सत्र: शोधकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, टेलीमेडिसिन को सशक्त बनाने तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल में सुधार के लिए अनोखे और प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए।

•          वर्कशॉप एवं प्रतियोगिताएं: युवा नवाचारकर्ताओं ने अपने अनूठे समाधान प्रस्तुत किए, जिससे अंतर्विषयक सहयोग और व्यावहारिक सीख को बढ़ावा मिला।

जनवरी 2026 में आयोजित प्रारंभिक मूल्यांकन चरण में देश के प्रमुख संस्थानोंआईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, सरकारी मेडिकल कॉलेजों सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की कुल 527 टीमों (2635 प्रतिभागी) ने भाग लिया। इनमें से 231 टीमों (1160 प्रतिभागी) ने मुख्य आयोजन के लिए क्वालीफाई किया और दोनों दिनों में अपने अभिनव स्वास्थ्य समाधान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे डॉ. राजदीप सिंह पायल ने प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रबंधन, आयोजन समिति, वक्ताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हेल्थ-हैक 2026 की ऊर्जावान शुरुआत के साथ यह आयोजन स्वास्थ्य तकनीक में शोध, नवाचार और उद्योग सहयोग को नई दिशा देने की दिशा में वीआईटी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

 

 

ADVERTISEMENT