वेनिस की
शाही भव्यता को समर्पित यह उत्कृष्ट कलेक्शन वेलवेट, लेस और तराशी हुई टेलरिंग के माध्यम से पहनावे की उस
पुरानी सौंदर्यपरक परंपरा को आधुनिक रूप में पुनर्जीवित करता है, जहाँ सजना-संवरना केवल शैली नहीं, बल्कि एक सलीकेदार अनुभव था
बेंगलुरु: आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल
ब्रांड्स लिमिटेड के प्रीमियम मेंसवियर ब्रांड लुईस फ़िलीप ने अपना नया सेरेमोनियल
कलेक्शन ‘द रॉयल मैस्कैरेड’ लॉन्च किया है। यह कलेक्शन वेनिस के प्रतिष्ठित
मैस्कैरेड कल्चर के आकर्षण,
रहस्य और रोमांस को आज के
आधुनिक फैशन में एक नई,
समकालीन लक्ज़री भाषा में
रूपांतरित करता है। यह केवल एक युग को श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समारोह, अभिव्यक्ति और परिष्कृत
सौंदर्य को पुनः अपनाने का आमंत्रण है।
जब वैश्विक फैशन भव्यता और
अभिव्यक्ति की ओर लौट रहा है,
‘द रॉयल मैस्कैरेड’ 17वीं और 18वीं सदी के यूरोप की उस शान से प्रेरणा लेता है जहाँ वेलवेट से सजे सैलॉन, मोमबत्ती की रोशनी और
नक़ाबपोश सोइरेज़ व्यक्तित्व,
शक्ति और आकर्षण की अनूठी
अभिव्यक्ति थे। लुईस फ़िलीप इस ऐतिहासिक सौंदर्यबोध को आधुनिक पुरुष के लिए नए
अंदाज़ में गढ़ता है—जहाँ संरचित टेलरिंग,
विविध टेक्सचर, ज्वेल-टोन रंग और
कूट्योर-स्तरीय डिटेलिंग मिलकर समकालीन सेरेमोनियल वॉर्डरोब की नई परिभाषाएँ रचते
हैं।
कलेक्शन में एमरल्ड, मिडनाइट सफ़ायर, रूबी-लैकर, आइवरी सिल्क और मॉडर्न गोल्ड
जैसे समृद्ध ज्वेल-टोन्ड रंगों का उपयोग किया गया है,
जो हर परिधान को गहराई, परिष्कृत नाटकीयता और शालीन
उपस्थिति प्रदान करते हैं। आर्किटेक्चरल टक्सीडो जैकेट,
लेयर्ड सेरेमोनियल शर्ट्स और
बिल्कुल सटीक कट वाले थ्री-पीस सूट इस कलेक्शन की सिल्हूट कहानी को आकार देते
हैं—ऐसे परिधान जो शालीनता,
आत्मविश्वास और सूक्ष्म
एलेगेंस के साथ उपस्थिति को विशिष्ट बनाते हैं।
इस कलेक्शन की बुनियाद
लग्ज़ुरियस गीज़ा कॉटन,
रिच वेलवेट और फ्लुइड टेंसेल
ब्लेंड्स पर आधारित है,
जिन्हें बैरोक जैक्वार्ड, नाज़ुक लेस, टोनल एंब्रॉयडरी और कलात्मक
सजावटी तत्वों से उन्नत किया गया है—जो हर परिधान को कूट्योर-प्रेरित प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं। शर्ट्स में
रोमांटिक लेस प्लैकेट,
रफ़ल कॉलर और सूक्ष्म मोटिफ
शामिल हैं, जो उनके सौंदर्य को निखारते हुए प्रभावशाली आकर्षण पैदा करते
हैं। वहीं टेलरिंग के तीक्ष्ण,
संरचित रूप को सैटिन और
पर्ल-फिनिश लैपल्स,
मुलायम टेक्सचर और
हैंड-क्राफ़्टेड डिटेल्स के साथ संतुलित कर एक परिष्कृत, आधुनिक और अभिव्यक्तिपूर्ण
शैली दी गई है—ऐसी शैली जो रोशनी और गति के साथ जीवंत होती है।
इस लॉन्च के मौके पर लुईस
फ़िलीप के चीफ़ बिज़नेस ऑफिसर अनिल एस. कुमार ने कहा, “‘द रॉयल मैस्कैरेड’ आधुनिक
दौर की उस शान का उत्सव है,
जो वंश परंपरा से नहीं, बल्कि व्यक्ति की अपनी पहचान, दृष्टि और सोच से परिभाषित
होती है। यह कलेक्शन अतिशयोक्ति नहीं,
बल्कि तराशी हुई नफ़ासत, व्यक्तित्व और कालातीत
आत्मविश्वास का सम्मान करता है। हमारा उद्देश्य पुरुषों को ऐसे पलों के लिए तैयार
करना है जो सामान्य से ऊपर उठकर विशेष महसूस हों—जहाँ वे केवल स्टाइल ही नहीं, बल्कि अपने भावों और अपने
व्यक्तित्व को भी पहन सकें।”
कलेक्शन चार विशिष्ट थीमों पर आधारित है—मिडनाइट मैस्कैरेड, चेरी लैकर लक्स, सेज सोवरेन और गिल्डेड आइवरी। हर थीम में परिष्कृत एलेगेंस और लेयर वाली लक्ज़री की अलग कहानी उभरती है। इनके साथ तराशे हुए बो-टाई, पर्ल-एज क्रवेट और इनैमल ब्रोच जैसी एक्सेसरीज़ पूरे सेरेमोनियल लुक को एक पुराने दौर की शास्त्रीय शान का हल्का लेकिन खूबसूरत स्पर्श प्रदान करती हैं—मानो पुराने युग की सौम्य भव्यता आज के आधुनिक अंदाज़ में लौट रही हो।
कलेक्शन का केंद्रबिंदु है ‘गॉड्स एंड किंग्स’, एक प्रीमियम कैप्सूल लाइन जिसे “शाही समारोहों के योग्य परिधान” की अवधारणा के साथ तैयार किया गया है। 100% कॉटन और कॉटन–टेंसल ब्लेंड्स पर सिल्क प्रोटीन और लिक्विड अमोनिया फिनिश के प्रयोग से यह कैप्सूल लाइन रोज़मर्रा के समारोहिक पहनावे में भी कूट्योर जैसी चमक, संरचना और नज़ाकत जोड़ती है। इसकी शुरुआती कीमत 3,499 रुपये से है।
‘द रॉयल मैस्कैरेड’ के साथ
लुईस फ़िलीप सेरेमोनियल मेंसवियर को नए युग की परिभाषा देता है—जहाँ विरासत की
नज़ाकत और आधुनिकता का साहसिक सौंदर्य एक-दूसरे के पूरक बनते हैं। यह कलेक्शन केवल
अवसर के अनुरूप पहनावा नहीं प्रदान करता,
बल्कि उस क्षण को और अधिक
अर्थपूर्ण और विशिष्ट बना देता है। हर डिटेल,
हर बनावट और हर सिल्हूट में
करिश्मा, शिल्पकला और समकालीन शाही
सौंदर्य की शांत लेकिन प्रभावशाली छाप झलकती है।