भोपाल : भारत की अग्रणी स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनियों में से एक, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बुधवार को भोपाल के
होशंगाबाद रोड स्थित 'मेपल हाई स्ट्रीट' में अपने नए जोनल ऑफिस (क्षेत्रीय कार्यालय) का उद्घाटन किया। इसका
उद्देश्य मध्य प्रदेश में कंपनी की पकड़ को और मजबूत करना है। इस कार्यालय का
उद्घाटन कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री आनंद रॉय ने वरिष्ठ नेतृत्व और चैनल
पार्टनर्स की उपस्थिति में किया।
इस
अवसर पर श्री आनंद रॉय ने कहा: “मध्य
प्रदेश में ₹2,000 करोड़ से अधिक के दावों का निपटान
हमारी राज्य के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भोपाल में यह नया
एकीकृत जोनल ऑफिस हमें बेहतर तालमेल और ग्राहकों व एजेंटों को तेज़ सेवा प्रदान
करने में मदद करेगा।”
होशंगाबाद
रोड, जो भोपाल का एक प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, वहां स्थित यह नया जोनल ऑफिस कई प्रमुख वित्तीय संस्थानों और ब्रोकिंग
फर्मों के पास है। इससे उन ग्राहकों और एजेंटों को सुविधा होगी, जो वित्तीय और बीमा सेवाओं के लिए इस क्षेत्र में अक्सर आते हैं।
मध्य
प्रदेश में मजबूत आधार
स्टार
हेल्थ ने राज्य में व्यापक नेटवर्क के जरिये अपनी मजबूत
और बेहतर स्थानीय मौजूदगी कायम की है, जिसमें शामिल हैं:
• मध्य प्रदेश में 39 शाखाएं
• 30,000 से अधिक एजेंटों का नेटवर्क
• 300 से अधिक अस्पतालों के साथ साझेदारी
वित्त
वर्ष 2025–26
(अब तक) में कंपनी ने:
• मध्य प्रदेश में 2.5 लाख से अधिक
पॉलिसीधारकों को सेवा दी
• राज्य में 5.5 लाख से अधिक लोगों को
स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया
स्थापना
से अब तक कंपनी ने मध्य प्रदेश में 4.3 लाख से अधिक क्लेम
निपटाए हैं, जिनकी कुल राशि लगभग ₹2,000 करोड़ है। यह कंपनी के व्यापक स्तर, निरंतर
क्लेम सेवा रिकॉर्ड और ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है।
स्टार
हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बिजनेस हेड श्री अर्पन राय ने कहा: “मध्य प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण राज्य है।
39 शाखाओं, 30,000 से अधिक एजेंटों के मजबूत
नेटवर्क और 300 से अधिक अस्पतालों के साथ साझेदारी के
जरिए हमने राज्य में गहरे संबंध बनाए हैं। भोपाल का नया जोनल ऑफिस समन्वय को और
मजबूत करेगा, एजेंटों की भागीदारी बढ़ाएगा और ग्राहकों को
तेज व अधिक प्रभावी सेवा उपलब्ध कराने में मदद करेगा।”
सेवा
वितरण को बेहतर बनाने के लिए एकीकृत संचालन
नया
जोनल ऑफिस जोनल अंडरराइटिंग सेल (ZUC), जोनल ऑफिस क्लेम्स
एडमिनिस्ट्रेशन (ZOCA) और सेल्स टीम को एक ही छत के नीचे
लाता है। इससे बेहतर समन्वय और खासकर क्लेम व सर्विसिंग जरूरतों के लिए तेज
प्रक्रिया सुनिश्चित होगी।
यह
एकीकृत ढांचा आंतरिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, जवाब देने का समय कम
करने और पूरे मध्य प्रदेश में ग्राहकों व एजेंटों के लिए सेवा की विश्वसनीयता
बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
नया
कार्यालय मध्य प्रदेश में सेवा ढांचे को मजबूत करने, क्षेत्रीय
उपस्थिति को गहरा करने और ग्राहकों का भरोसा और मजबूत करने की दिशा में स्टार
हेल्थ के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।