मेनू

×

खोजें

रक्षा बंधन पर महिलाओं को 48 घंटे निःशुल्क इंटरसिटी बस यात्रा की सुविधा देगी चार्टर्ड बस

रक्षा बंधन पर महिलाओं को 48 घंटे निःशुल्क इंटरसिटी बस यात्रा की सुविधा देगी चार्टर्ड बस

रक्षाबंधन के अवसर पर इंदौर से प्रमुख इंटरसिटी मार्गों पर अपने परिवारों तक यात्रा करने वाली हजारों महिलाओं के लिए विशेष योजना

इंदौर : रक्षा बंधन के पावन पर्व पर चार्टर्ड बस की ओर से एक विशेष योजना के तहत महिलाओं को इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में 48 घंटे तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को सुबह 06:00 बजे से 29 अगस्त 2026 को सुबह 06:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

इस पहल का उद्देश्य रक्षा बंधन के अवसर पर अपने भाइयों एवं परिवारजनों से मिलने के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं के सफर को अधिक आसान, सुगम और किफायती बनाना है। यह निःशुल्क यात्रा सुविधा इंदौर, भोपाल, सागर, उज्जैन, राजगढ़, धार, खरगोन, रतलाम, नीमच,मंदसौर, शाजापुर, गुना, अशोकनगर और ब्यावरा सहित अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने वाले इंटरसिटी मार्गों पर उपलब्ध होगी। यह पहल ऐसे समय में की जा रही है, जब रक्षा बंधन के आसपास इंटरसिटी यात्रियों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं रक्षा बंधन मनाने के लिए अपने मायके और गृह नगर की ओर यात्रा करती हैं तथा अपने परिवार के साथ त्योहार मनाती हैं।

Image

चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक श्री संयम गांधी ने कहा, रक्षा बंधन ऐसा पर्व है, जो परिवारों को एक-दूसरे के करीब लाता है। महिलाओं के लिए इसका अर्थ अपने भाइयों एवं प्रियजनों से मिलने के लिए अपने घर लौटना होता है। इस योजना के माध्यम से हमें खुशी है कि हम इंदौर से प्रमुख इंटरसिटी मार्गों पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान कर उनकी यात्रा को अधिक सुलभ और आसान बना रहे हैं। हमारा मानना है कि त्योहारों के दौरान अधिक बढ़ती यात्रा मांग के समय संगठित सार्वजनिक परिवहन यात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करने और यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, ताकि परिवार के साथ महत्वपूर्ण अवसरों एवं तहेवारो को मनाने में दूरी बाधा न बने।

यह पहल त्योहारों के दौरान अधिक यात्रा उपलब्ध कराने वाले समय में किफायती और सुलभ इंटरसिटी परिवहन उपलब्ध कराने में संगठित बस परिवहन की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है। इंदौर से चार्टर्ड बस संचालन के माध्यम से चार्टर्ड बस मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ यात्रियों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ADVERTISEMENT