मेनू

×

खोजें

शहरों में सुरक्षा को लेकर बढ़ती प्राथमिकता के बीच सीसीटीवी और स्मार्ट सिक्योरिटी की सर्च में हुई 62 फीसदी बढ़ोतरीः जस्टडायल

शहरों में सुरक्षा को लेकर बढ़ती प्राथमिकता के बीच सीसीटीवी और स्मार्ट सिक्योरिटी की सर्च में हुई 62 फीसदी बढ़ोतरीः जस्टडायल

o   ये विश्लेषण अप्रैल 2024-मार्च 2025 और अप्रैल 2025-मार्च 2026 के बीच सर्च वॉल्युम की तुलना करते हैं

o   देश भर में सीसीटीवी डीलर सर्च में 19 फीसदी बढ़ोतरी हुई, दिल्ली 25 फीसदी बढ़ोतरी के साथ सबसे आगे रहा

o   देश भर में वीडियो डोर फोन एवं स्मार्ट एंट्री सिस्टम की सर्च 12 फीसदी बढ़ी, दिल्ली में 31 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई

o   एक्सेस कंट्रोल और बायोमीट्रिक सिस्टम की सर्च 26 फीसदी बढ़ी, दिल्ली में 62 फीसदी की ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई 

मुंबई : भारत के नंबर 1 लोकल सर्च इंजन जस्टडायल लिमिटेड के अनुसार सीसीटीवी और स्मार्ट सिक्योरिटी सॉल्युशन कैटगरी में सर्च में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। ये विश्लेषण अप्रैल 2024-मार्च 2025 और अप्रैल 2025-मार्च 2026 के बीच सर्च वॉल्युम की तुलना करते हैं। इनके अनुसार रिहायशी एवं कमर्शियल स्पेसेज़ में सुरक्षा, निगरानी एवं आधुनिक तकनीक से युक्त नियन्त्रण की ओर उपभोक्ताओं का झुकाव बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर सीसीटीवी डीलर सर्च में 19 फीसदी की बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि सर्विलान्स सिस्टम की मांग लगातार बढ़ रही है। इसमें दिल्ली 25 फीसदी बढ़ोतरी के साथ सबसे आगे है, इसके बाद बैंगलोर में 24 फीसदी, चेन्नई में 21 फीसदी, मुंबई में 19 फीसदी और हैदराबाद में 16 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई। कुल मिलाकर ये आंकड़े शहरों में सिक्योरिटी सॉल्युशन्स की बढ़ती मांग की ओर इशारा करते हैं।

साथ ही देश भर में वीडियो डोर फोन एवं स्मार्ट एंट्री सिस्टम की सर्च में भी 12 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। जो कनेक्टेड होम सिक्योरिटी सॉल्युशन्स की बढ़ती मांग का संकेत है। इस दृष्टि से दिल्ली में सबसे ज़्यादा 31 फीसदी, हैदराबाद में 9 फीसदी, पुणे में 7 फीसदी और मुंबई में 4 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इन रूझानों के बीच, एक्सेस कंट्रोल और बायोमीट्रिक सिस्टम की सर्च भी 26 फीसदी बढ़ी है। यहां भी दिल्ली 26 फीसदी बढ़ोतरी के साथ सबसे आगे रहा, यानि खासतौर पर घनी आबादी वाले इलाकों में अडवान्स्ड सिक्योरिटी सॉल्युशन्स के बारे में जागरुकता और इनका अडॉप्शन तेज़ी से बढ़ रहा है।

ये आंकड़े उपभोक्ताओं के व्यवहार में हो रहे बदलाव को दर्शाते हैं, जहां सुरक्षा के पारम्परिक तरीकों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक वाले सहज समाधानों और रियल-टाईम मॉनिटरिंग की ज़रूरत लगातार बढ़ रही है।  

ADVERTISEMENT