मेनू

×

खोजें

असम में राजधनी एक्सप्रेस की चपेट में आया हाथियों का झुंड, कई हाथियों की मौत; ट्रेन सेवाएं प्रभावित

असम में राजधनी एक्सप्रेस की चपेट में आया हाथियों का झुंड, कई हाथियों की मौत; ट्रेन सेवाएं प्रभावित

असम के होजाई ज़िले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में राजधनी एक्सप्रेस ट्रेन हाथियों के एक झुंड से टकरा गई, जिसमें कई हाथियों की मौत हो गई, जबकि एक छोटा हाथी घायल बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद इलाके में रेल यातायात प्रभावित हुआ।

यह घटना जमुनामुख–कंपुर सेक्शन में रात करीब 2:17 बजे हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक पर हाथियों को देखकर आपातकालीन ब्रेक लगाए, लेकिन तेज रफ्तार के कारण टक्कर को टाला नहीं जा सका।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि इंजन और ट्रेन के पाँच डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुँचीं और राहत व बहाली का काम शुरू किया गया। यात्रियों को सुरक्षित अन्य डिब्बों में स्थानांतरित किया गया और बाद में ट्रेन को गुवाहाटी से नए डिब्बे जोड़कर आगे रवाना किया गया

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह इलाका आधिकारिक हाथी कॉरिडोर में शामिल नहीं है, फिर भी इस तरह की घटनाएँ वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस घटना पर दुख जताया और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जांच और कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रात के समय और कम दृश्यता वाले क्षेत्रों में ट्रेनों की गति नियंत्रित करना बेहद ज़रूरी है।

यह हादसा एक बार फिर रेल लाइनों और वन्यजीवों के टकराव की गंभीर समस्या को उजागर करता है, खासकर पूर्वोत्तर भारत जैसे जैव-विविधता वाले इलाकों में।


ADVERTISEMENT