मेनू

×

खोजें

सबसे तेज़ टीविएस अपाचे और भारत के सबसे तेज़ धावक - श्री गुरिंदरवीर सिंह का हुआ मिलन

सबसे तेज़ टीविएस अपाचे और भारत के सबसे तेज़ धावक - श्री गुरिंदरवीर सिंह का हुआ मिलन
  • टीविएस रेसिंग (TVS Racing) की प्रमाणित विरासत से प्रेरित, टीविएस अपाचे आरटीआर 310 (TVS Apache RTR 310) चपलता, गति और रोमांचक प्रदर्शन का एक आदर्श संतुलन पेश करती है।

बेंगलुरु : टीवीएस वेनू (TVS VENU) का हिस्सा और वैश्विक स्तर पर दो और तीन-पहिया वाहनों की एक प्रतिष्ठित निर्माता कंपनी, टीविएस मोटर कंपनी (TVSM) ने आज घोषणा की है कि उन्होंने भारत के सबसे तेज़ 100 मीटर के धावक (स्प्रइंटर) श्री गुरिंदरवीर सिंह को उनकी उपलब्धियों के सम्मान में टीविएस अपाचे की सबसे तेज़ स्ट्रीट परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल, टीविएस अपाचे आरटीआर 310 सौंपी है। भारत के सबसे तेज़ एथलीट और सबसे तेज़ टीविएस अपाचे का एक साथ आना एक अनूठे साझा जुनून का उत्सव है—यानी गति (स्पीड) की निरंतर और बिना किसी समझौते के अथक खोज।

90 देशों में 65 लाख (6.5 मिलियन) से अधिक उत्साही ग्राहकों के वैश्विक समुदाय को सशक्त बनाते हुए, टीविएस अपाचे दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते मोटरसाइकिल ब्रांडों में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना जारी रखे हुए है। गति, सटीकता (प्रिसिजन) और चपलता (एजिलिटी) के प्रति निरंतर जुनून पर निर्मित, टीविएस अपाचे ने लगातार उन सीमाओं को आगे बढ़ाया है जो नई पीढ़ी के राइडर्स के लिए प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) का असली मतलब बयां करती हैं। इस दर्शन के केंद्र में टीविएस अपाचे आरटीआर 310 है, जो टीविएस अपाचे डीएनए (DNA) की एक प्रीमियम अभिव्यक्ति है, और इसे उन लोगों के लिए इंजीनियर किया गया है जो बिना किसी समझौते के बेहतरीन प्रदर्शन चाहते हैं और अपनी सीमाओं को पार करने का जज्बा रखते हैं।

श्री गुरिंदरवीर सिंह ने हाल ही में फेडरेशन कप में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में ऐतिहासिक 10.09 सेकंड का समय निकालकर भारतीय स्प्रिंटिंग (दौड़) को फिर से परिभाषित किया और गति का एक नया राष्ट्रीय बेंचमार्क स्थापित किया। यह साझेदारी एक ही मूल प्रवृत्ति से जुड़ी दो ताकतों को एक साथ लाती है—जो और अधिक तेज़, बेहतर और सीमाओं से परे जाने का जज्बा रखती हैं। टीविएस अपाचे और श्री गुरिंदरवीर सिंह मिलकर गति की एक नई परिभाषा का प्रतिनिधित्व करते हैं—जो सिर्फ एक परिणाम नहीं, बल्कि एक सोच (माइंडसेट) है।

टीविएस मोटर कंपनी के हेड बिजनेस – प्रीमियम, श्री विमल सुम्बली ने कहा, "टीविएस अपाचे आरटीआर 310 एक संपूर्ण परफॉर्मेंस अनुभव प्रदान करने के लिए सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स (श्रेणी में पहली बार मिलने वाली खूबियों) से भी आगे जाती है। अपने आक्रामक स्ट्रीटफाइटर डिज़ाइन, हल्के आर्किटेक्चर और फुर्तीली हैंडलिंग विशेषताओं के साथ, इसे सटीकता और दृढ़ उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने के लिए इंजीनियर किया गया है। वर्ष 1982 से टीविएस रेसिंग के चार दशकों से अधिक के गौरवशाली इतिहास समर्थित, टीविएस अपाचे लगातार गति और प्रदर्शन-आधारित नवाचार को फिर से परिभाषित कर रही है। भारत के सबसे तेज़ एथलीट श्री गुरिंदरवीर सिंह इस दर्शन का सटीक प्रतिनिधित्व करते हैं। सीमाओं को पार करने की उनकी प्रतिबद्धता हमारे अपने मूल्यों को दर्शाती है, जो इसे केवल एक जुड़ाव नहीं बल्कि गति के दो दिग्गजों का मिलन बनाती है, जो हमेशा सबसे आगे रहने के अथक प्रयास से एकजुट हैं।"

अपना आभार व्यक्त करते हुए, श्री गुरिंदरवीर सिंह ने कहा, "एक ऐसे ब्रांड से टीविएस अपाचे आरटीआर 310 प्राप्त करना मेरे लिए वास्तव में बहुत सम्मान की बात है जो प्रदर्शन और उत्कृष्टता की खोज दोनों का प्रतिनिधित्व करता है। टीविएस अपाचे आरटीआर 310 एक ऐसी मशीन है जो उस हर चीज़ को दर्शाती है जिसका मैं ट्रैक पर पीछा करता हूँ — गति, सटीकता और और तेज़ दौड़ने की इच्छा। यह सम्मान मुझे अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने, नए मील के पत्थर हासिल करने और वैश्विक मंच पर गर्व से भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करता है।"

टीविएस अपाचे भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों का समर्थन और सम्मान करना जारी रखेगी जो ब्रांड के रेसिंग डीएनए को दर्शाते हैं और गति, सटीकता व प्रगति के लिए इसके निरंतर प्रयास को साझा करते हैं।

ADVERTISEMENT