मुंबई:
भारत की प्रमुख
निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एजियस
फेडरल लाइफ इंश्योरेंस (Ageas
Federal Life Insurance) ने
वित्तीय वर्ष 2025-26
के लिए ₹202.80 करोड़ के अपने वार्षिक बोनस
की घोषणा की है। यह महत्वपूर्ण पड़ाव कंपनी द्वारा लगातार 12वें वर्ष बोनस घोषणा को दर्शाता है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15% की वृद्धि दिखाता है। यह
पॉलिसीधारकों को लगातार बेहतर मूल्य (वैल्यू) देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को
मजबूत करता है। पिछले तीन वर्षों में 32% की
मजबूत सीएजीआर (CAGR)
को दर्शाते हुए, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी की इस बोनस घोषणा से 1,40,651 पार्टिसिपेटिंग (मुनाफे में
हिस्सेदार) पॉलिसीधारकों को लाभ होगा।
अपने
मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड को आगे बढ़ाते हुए, कंपनी
ने अपने अनुशासित निवेश दृष्टिकोण और समझदारी भरे फंड प्रबंधन के दम पर, पार्टिसिपेटिंग प्रोडक्ट्स में 'रिवर्शनरी बोनस' (Reversionary Bonus) दरों को बढ़ाया है, साथ ही चुनिंदा प्लान्स के लिए 'कैश बोनस'
दरों
में भी संशोधन किया है। घोषित किए गए बोनस में रिवर्शनेरी बोनस, कैश बोनस और टर्मिनल बोनस शामिल हैं, जो पारंपरिक और आधुनिक
पार्टिसिपेटिंग प्लान्स की एक विस्तृत श्रृंखला पर लागू होते हैं।
वित्त
वर्ष 2025–26
के लिए कई
उत्पादों में 'रिवर्शनरी बोनस' की दरों को बढ़ाया गया है।
बचत-आधारित योजनाओं में,
उत्पाद की
विशेषताओं और पॉलिसी अवधि के आधार पर बोनस की दर गारंटीड सम एश्योर्ड का अधिकतम 11.90% और सम एश्योर्ड का अधिकतम 6.50% तक होगी।
इसके
अलावा, सुपर कैश प्लान के तहत कैश
बोनस की दरों में भी संशोधन किया गया है। प्रीमियम भुगतान अवधि के आधार पर यह दर
मैच्योरिटी सम एश्योर्ड का अधिकतम 2.00% तक
होगी। इन सुधारों का उद्देश्य पॉलिसी अवधि के दौरान बेहतर नकदी उपलब्धता और नियमित
आय सुनिश्चित करना है।
कंपनी
ने आकर्षक टर्मिनल बोनस की घोषणा भी जारी रखी है, जिसमें चुनिंदा योजनाओं के लिए यह दर
सम एश्योर्ड का अधिकतम 19.00%
तक है। इससे
मैच्योरिटी लाभ और अधिक बढ़ेंगे तथा पॉलिसीधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन को
मजबूती मिलेगी।
एजियस
फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर अतुल श्रीवास्तव
ने कहा, “हमारी वार्षिक बोनस घोषणा
बदलते आर्थिक परिवेश में पॉलिसीधारकों को दीर्घकालिक और सतत मूल्य प्रदान करने की
हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बाजार की गतिशील परिस्थितियों और ग्राहकों की
बदलती अपेक्षाओं के बीच हम विवेकपूर्ण पूंजी प्रबंधन, अनुशासित निवेश रणनीतियों और मजबूत
परिणाम देने पर फोकस कर रहे हैं। ये सुधार हमारे सहभागी पोर्टफोलियो की मजबूती और
ग्राहकों द्वारा हम पर जताए गए विश्वास को दर्शाते हैं। हम वित्तीय सुरक्षा
सुनिश्चित करने और ग्राहकों को उनके जीवन के लक्ष्यों को आत्मविश्वास के साथ हासिल
करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
घोषित
बोनस दरें उन पॉलिसियों पर लागू होंगी जो वित्त वर्ष 2026–27 के दौरान अपना पॉलिसी वर्ष पूरा
करेंगी तथा जिनका भुगतान देय होगा। अगली बोनस घोषणा तक यही दरें अंतरिम बोनस दरों
के रूप में भी लागू रहेंगी।
नियमित
बोनस घोषणाओं के माध्यम से एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस अपने
ग्राहकों को दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने और उनके लिए सार्थक मूल्य
सृजित करने के अपने वादे को लगातार मजबूत कर रहा है।