इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन
प्रदर्शन, कंपनी के लगातार चल रहे बदलाव के सफर में एक अहम मुकाम साबित हुआ
मुंबई: एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने
वित्त वर्ष 2025-26 के ताज़ा सार्वजनिक आंकड़ों के मुताबिक, रिटेल (व्यक्तिगत)
क्लेम सेटलमेंट रेशियो में 99.82% के साथ इंश्योरेंस सेक्टर में नंबर-1 रैंक हासिल
की है। वहीं, ग्रुप क्लेम्स कैटेगरी में भी कंपनी 99.96% क्लेम सेटलमेंट रेशियो के
साथ तीसरे स्थान पर रही।
यह उपलब्धि कंपनी के बदलाव के सफर में एक अहम मुकाम
है। यह इस बात का सबूत है कि कंपनी ग्राहकों को केंद्र में रखकर काम करने,
पारदर्शिता, सादगी और भरोसे को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाने के लिए पूरी तरह
प्रतिबद्ध है। पिछले एक साल में कंपनी ने ग्राहकों के पूरे सफर या अनुभव को बेहतर
बनाने के लिए कई सोच-समझकर कदम उठाए हैं। इनमें क्लेम सेटलमेंट सबसे अहम पड़ाव रहा
है, जहां कंपनी अपने वादे को हकीकत में बदलती है।
इसी वादे को निभाते हुए पूरे दस्तावेज़ मिलने के बाद
96.11% पात्र क्लेम 30 दिनों के भीतर निपटा दिए गए, जबकि 75% क्लेम सिर्फ 7 दिनों
के अंदर सेटल कर दिए गए। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट, ईमेल, पार्टनर बैंक की शाखाओं
और देशभर में मौजूद एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के दफ्तरों समेत कई माध्यमों आसानी
से क्लेम दर्ज करा सकते हैं। इससे क्लेम की प्रक्रिया बेहद आसान और सबकी पहुंच में
रहती है।
यह प्रदर्शन ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने की
दिशा में कंपनी के बड़े बदलाव का भी हिस्सा है। हंसा रिसर्च लाइफ इंश्योरेंस सीयूईएस
2026 रिपोर्ट के मुताबिक, एजिस फेडरल
लाइफ इंश्योरेंस ग्राहक अनुभव के मामले में देश की टॉप-10 कंपनियों में शामिल रही।
इससे साफ जाहिर होता है कि पॉलिसीधारकों का कंपनी पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। साथ
ही यह भी साबित होता है कि कंपनी के बदलाव का असर वहीं सबसे ज्यादा महसूस किया जा
रहा है, जहां इसकी सबसे अधिक अहमियत है... यानी ग्राहकों के बीच।
इस उपलब्धि पर एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के
मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ जूड गोम्स ने कहा, "हमारे लिए हर क्लेम का सेटल
होना, अपने वादे को पूरा करने जैसा है। पिछले एक साल में हमने ग्राहकों के पूरे
सफर को और मजबूत बनाने के लिए क्लेम प्रक्रिया को ज्यादा आसान, तेज और पारदर्शी
बनाया है। व्यक्तिगत क्लेम सेटलमेंट रेशियो में इंडस्ट्री का नंबर-1 बनना हमारे
ग्राहकों के भरोसे और हमारी टीम की उस लगन का नतीजा है, जिसके दम पर हम ज़रूरत के
सबसे मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहते हैं। इसके साथ ही साथ हम बदलाव के इस
सफर को आगे बढ़ाते हुए हम सेवा उत्कृष्टता के नए बेंचमार्क तय करने और हर पड़ाव पर
ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने वाले अनुभव देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध
हैं।"
यह सम्मान एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के लगातार जारी
बदलाव के सफर को और मजबूत करता है। कंपनी का मकसद एक ऐसी इंश्योरेंस कंपनी बनना है
जो पूरी तरह पारदर्शी, भरोसेमंद और सही मायनों में कस्टमर फर्स्ट हो, और जो
पॉलिसीधारकों के पूरे सफर के दौरान हर वादे को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने के
लिए हमेशा तैयार रहे।