मेनू

×

खोजें

एक्सिस बैंक ने पूरे देश में स्पर्श वीक 2026: ‘एक्ट विद स्पीड' लॉन्च किया

एक्सिस बैंक ने पूरे देश में स्पर्श वीक 2026: ‘एक्ट विद स्पीड' लॉन्च किया

 

·       एक्सिस बैंक का मकसद है कि इस हफ्ते देश भर में अलग-अलग कस्टमर टचपॉइंट पर विभिन्न ग्राहक संपर्क माध्यमों, नेतृत्व सहभागिता और सामुदायिक पहुंच कार्यक्रमों के ज़रिए 2.5 लाख से ज़्यादा ग्राहकों से बातचीत की जाए।

 

मुंबई: भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने आज स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत की घोषणा की। यह बैंक की प्रमुख ग्राहक-केंद्रित पहल है, जिसके तहत देशभर में ग्राहकों, कर्मचारियों और बैंक के नेतृत्व को एक साथ जोड़ा जाता है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों के साथ संबंधों को मजबूत करना, उनकी जरूरतों और अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से समझना और उन पर सार्थक कार्रवाई करना है।

 

7 से 11 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस वर्ष के स्पर्श वीककी थीम एक्ट विद स्पीड' है। यह थीम ग्राहकों की बात सुनने और उनसे मिले सुझावों व जानकारियों को तेज कार्रवाई तथा बेहतर ग्राहक अनुभव में बदलने की बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका स्पर्श वीकअब एक्सिस बैंक के सबसे बड़े ग्राहक सहभागिता और कर्मचारी भागीदारी मंचों में से एक बन गया है। अगले पांच दिनों के दौरान एक्सिस बैंक के नेटवर्क का लक्ष्य विभिन्न ग्राहक संपर्क माध्यमों, ग्राहक वर्गों, भौगोलिक क्षेत्रों और जीवन के अलग-अलग चरणों से जुड़े 2.5 लाख से अधिक ग्राहकों के साथ बातचीत करना है।

 

इस वर्ष की एक प्रमुख विशेषता बैंक के वरिष्ठ लीडरशिप की व्यापक भागीदारी होगी। कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कोहिमा तक 90 से अधिक लीडर विभिन्न ग्राहक संपर्क केंद्रों पर ग्राहकों और कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। इनमें शाखाएं, MWBCs, लोन सेंटर, एक्सिस फोन लोकेशन, लोन सेंटर और कार्यालय शामिल हैं। इससे ग्राहकों के साथ जुड़ाव और फ्रंटलाइन कर्मचारियों की भागीदारी को और मजबूत किया जाएगा।

 

पहल की शुरुआत पर एक्सिस बैंक के एमडी एवं सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा, “एक्सिस बैंक में स्पर्श सिर्फ ग्राहकों से जुड़ने का कार्यक्रम नहीं है। यह पूरे संगठन में ग्राहक-केंद्रित सोच को संस्थागत रूप देने का हमारा तरीका है। पिछले कुछ वर्षों में स्पर्श ग्राहक की राय और संगठन की कार्रवाई के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बन गया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर हम अपनी सेवाओं और प्रक्रियाओं को बेहतर बनाएं, कर्मचारियों को अधिक अधिकार और जिम्मेदारी दें तथा ग्राहक अनुभव में सुधार करें। इस वर्ष की थीम एक्ट विद स्पीड' हमारे इस विश्वास को दर्शाती है कि ग्राहकों की बात सुनना तभी सार्थक है, जब उसके बाद कार्रवाई भी हो। इस सप्ताह के दौरान हमारी टीमें देशभर में ग्राहकों से जुड़ेंगी, जिसका सरल उद्देश्य हैहर ग्राहक को यह महसूस हो कि उसकी बात सुनी जा रही है, हर कर्मचारी को काम करने का अधिकार और भरोसा मिले तथा ग्राहकों से मिली हर महत्वपूर्ण जानकारी हमें उन्हें बेहतर सेवा देने में मदद करे।

 

ग्राहकों की प्रतिक्रिया को तेज कार्रवाई में बदलने के अपने फोकस को आगे बढ़ाते हुए, एक्सिस बैंक स्पर्श वीक 2026’ के दौरान पात्र ग्राहकों के लिए ऑटो और टू-व्हीलर फाइनेंस की प्रक्रिया को और सरल बनाएगा। पूरी तरह डिजिटल और शुरू से अंत तक कागजरहित इस प्रक्रिया के जरिए आवेदन से लेकर लोन राशि के वितरण तक की प्रक्रिया केवल 30 मिनट में पूरी की जा सकेगी। यह प्रक्रिया ऑटोमेटेड निर्णय प्रणाली, सीधे और बिना रुकावट के प्रोसेसिंग, डिजिटल दस्तावेज और डीलरों के साथ निर्बाध एकीकरण से संचालित होगी। यह सुविधा बैंक के मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ नए ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगी। यह पहल दिखाती है कि ग्राहकों की प्रतिक्रिया किस तरह सार्थक नए बदलावों को जन्म दे सकती है। इससे प्रक्रिया में आने वाली अनावश्यक बाधाएं कम होंगी, वित्तीय सुविधा तक पहुंच तेज होगी और ग्राहकों को आसान व निर्बाध फाइनेंसिंग अनुभव मिलेगा।

 

ग्राहकों के लिए विशेष अनुभव और संवाद:

स्पर्श वीक 2026’ के तहत अलग-अलग ग्राहक वर्गों के लिए कई ग्राहक संवाद मंच, उनकी बात सुनने के सेशन और सामुदायिक पहुंच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

·       वरिष्ठ नागरिक ओपन डेजरिटायरमेंट प्लानिंग, संपत्ति नियोजन, वसीयत तैयार करने, डिजिटल बैंकिंग में भरोसा बढ़ाने और साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूकता जैसे विषयों पर केंद्रित होंगे।

·       एनआरआई एंगेजमेंट फोरमवैश्विक बैंकिंग, निवेश और देश-विदेश के बीच वित्तीय लेन-देन से जुड़ी बदलती जरूरतों और अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए आयोजित किए जाएंगे।

·       विमेन एंटरप्रेन्योर कनेक्टमहिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और संयुक्त देयता समूहों (JLGs) को एक साथ लाकर कारोबार बढ़ाने, अवसरों और वित्तीय समावेशन पर चर्चा की जाएगी।

·       वेल्थ अनप्लग्ड संवादधन सृजन, संपत्ति के उत्तराधिकार की योजना, रिटायरमेंट की तैयारी और लंबे समय की वित्तीय सुरक्षा जैसे विषयों पर केंद्रित होंगे।

·       एमएसएमई राउंडटेबलकारोबार के विस्तार, डिजिटलीकरण, व्यापार, ट्रांजैक्शन बैंकिंग, विदेशी मुद्रा और वित्तीय सुविधा तक पहुंच जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

·       अपना गांव अपना देशभारत बैंकिंग ग्राहकों के लिए आयोजित इन पहलों में ग्राहकों की बात सुनने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक पहुंच को एक साथ जोड़ा जाएगा।

·       ट्रैक्टर लोन कार्निवलकिसानों के लिए आयोजित इन कार्यक्रमों में ट्रैक्टर फाइनेंस के अवसरों और कृषि क्षेत्र से जुड़ी उनकी आकांक्षाओं को सामने लाया जाएगा।

·       कॉरपोरेट और होलसेल बैंकिंग ग्राहकों के लिए संरचित संवाद सत्र और आभार कार्यक्रमइनका उद्देश्य ग्राहकों की भविष्य की जरूरतों और अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से समझना तथा संबंधों को मजबूत करना है।

·       लेट्स लिसनसेशन, ‘थैंक-ए-थॉन’, ग्राहक पैनल और आभार संवादइनका उद्देश्य सार्थक बातचीत को बढ़ावा देना और ग्राहकों से ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करना है, जिन पर आगे कार्रवाई की जा सके।

 

अंदर से मजबूत हो रही ग्राहक-केंद्रित सोच:

ग्राहकों के साथ संवाद के साथ-साथ बैंक के कर्मचारी भी क्षमता निर्माण और बेहतर प्रदर्शन को पहचान देने वाली कई गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इनमें पल्सेट, इग्नाइट, एआई मास्टरक्लास, फायरसाइड चैट, हैकाथॉन, डिज़ाइन थिंकिंग वर्कशॉप, कस्टमर एक्सपीरियंस सिमुलेशन, कॉन्टेस्ट, स्पर्श स्टोरीज़, पहचान, स्पर्श रैंप ऑफ़ इम्पैक्ट और लीडरशिप बातचीत सहित कैपेबिलिटी-बिल्डिंग और पहचान बनाने की कई पहलों में हिस्सा लेंगे।

 

स्पर्श वीकरोजमर्रा के फैसलों में ग्राहक-केंद्रित सोच को शामिल करने की एक्सिस बैंक की व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वित्त वर्ष 2022 में स्पर्शकी शुरुआत के बाद से बैंक के इंडेक्स्ड रिटेल बैंक NPS में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसके साथ ही बैंक ने बाहरी ग्राहक अनुभव मानकों में भी अपनी स्थिति मजबूत की है।

 

देशभर में स्पर्श वीक 2026’ के आयोजन के दौरान बैंक का मुख्य फोकस स्पष्ट हैग्राहक जो कहते हैं और बैंक उस पर कार्रवाई करता है, इन दोनों के बीच लगने वाले समय और प्रक्रिया की जटिलता को कम करना।

 

हर ग्राहक संवाद से कोई स्पष्ट जानकारी सामने आनी चाहिए, उस पर तेजी से प्रतिक्रिया होनी चाहिए, समस्या का समाधान होना चाहिए और ग्राहक के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होने चाहिए।

ADVERTISEMENT